इस लेख में RIP full form in Hindi, RIP का मतलब (RIP Meaning in Hindi ) क्या है के बारे में जानकारी देंगे। आपने लोगो को RIP शब्द का प्रयोग इंटरनेट पर करते देखा होगा,अक्सर लोग इस शब्द को किसी व्यक्ति के फोटो के साथ लिखकर स्टेटस के रूप में अपने व्हाट्सअप, फेसबुक आदि सोशल मीडिया में रखते है, जहाँ पर अन्य लोग उस फोटो को देख कर कमेंट बॉक्स में RIP लिखना शरू कर देते है। ऐसे में कई सारे लोग जिनको इसके बारे में नहीं पता होता उनके मन में एक सवाल आता है कि आखिर लोग बार बार RIP क्यों लिख रहे है?
सोशल मीडिया में इस शब्द का प्रयोग प्रचलन में है लेकिन बहुत से लोगो को इसके बारे में ज्यादा मालूम नहीं होता जिसके कारण वो कमेंट बॉक्स में गलत जवाब दे देते है। यदि आपके मन में भी RIP से जुड़े सवाल जैसे -RIP Ka Matlab Kya Hai, RIP का उपयोग कहाँ पर किया जाता है और किस लिए किया जाता है आदि तो इन सब सवालों के जवाब इस लेख के जरिये आपको देने वाला हूँ।

R.I.P का फुल फॉर्म क्या है – RIP Full Form in Hindi
RIP का फुल फॉर्म REST IN PEACE होता हैं। इसको लैटिन भाषा के शब्द Requiescat in Pace से लिया गया है, जिसका हिंदी में मतलब शांति से आराम होता है। आप अगर इंटरनेट का उपयोग करते हैं तो अक्सर आपने लोगों को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि में बहुत सारे Word का उपयोग करते देखा होगा उनमें से एक शब्द RIP भी है।
लोग इंटरनेट पर कई सारे छोटे छोटे शब्दों का उपयोग करते रहते हैं और इन छोटे छोटे शब्दों का उपयोग करने के पीछे एक कारण यह भी है कि, एक तो हमें ज्यादा Word टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती और इससे समय की भी बचत हो जाती है। उदाहरण के लिए, Happy Birthday के स्थान पर लोग सिर्फ HBD लिख देते है, Good night न लिखकर सिर्फ gn लेते है। इसी तरह और भी कई सारे शब्द है जिनका प्रयोग इंटरनेट पर बहुत किया जाता है।
कुछ शब्द इतने लोकप्रिय है कि लोग इसे अपने रोजमर्रा के जीवन में भी उपयोग करते रहते हैं जैसे कि Oh My God न बोल के लोग सिर्फ OMG बोल देते हैं। इस तरह के छोटे शब्द का उपयोग लोगो को काफी स्टाइलिश भी लगता है जिसके कारण इन Short Form वाले शब्द की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।
R.I.P का मतलब क्या होता है (rip meaning in hindi)
RIP (Rest in Peace) शब्द लिखने या बोलने का मतलब, किसी मृत इंसान को श्रद्धांजलि देना होता है। जब किसी कारण वश किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए RIP का उपयोग किया जाता है।
जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो हम उसकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से दुआ करते हैं और यही बात यदि अंग्रेजी में लिखकर कहनी हो तो Rest in Peace या R I P का प्रयोग करते है।
RIP का प्रयोग ईसाई धर्म में मरे हुए इंसान की आत्मा की शांति की प्राथना के लिए किया जाता है। पूरी दुनिया में कई सारे अलग अलग धर्मो के लोग रहते है और हर एक धर्म में जीवन और मृत्यु अलग अलग तरिके से व्यक्त किया जाता है। हर इंसान अपने धर्म के ग्रंथो में लिखे हुए उपदेशो के हिसाब से चलता है और हर इंसान के लिए अपना धर्म सर्वश्रेष्ठ होता है।
ईसाई धर्म में किसी भी इंसान की मृत्यु हो जाने पर उसे जमीन में दफना दिया जाता है। ईसाई धर्म में ऐसा माना जाता है कि एक दिन जजमेंट दे आएगा और रब सबको अच्छे और बुरे कर्मो का हिसाब देने के लिए जिन्दा करेगा। इस प्रकार उस दिन के इंतजार में कहा जाता है Rest in Peace यानि शांति से आराम करो ! ईसाई धर्म में मृत इंसान को दफनाकर उसके कब्र के ऊपर Rest in Peace लिख दिया जाता है।
आरआईपी का इस्तेमाल कब करना चाहिए (Use of RIP word in Hindi)
जैसा की हमने आपको बताया, इस शब्द को ईसाई धर्म में मृत व्यक्ति के कब्र के ऊपर लिखते है। ईसाइयों की धार्मिक जगह चर्च में भी Rest in Peace का इस्तेमाल किया जाता है। ईसाई धर्म में मानव शरीर को अमर माना जाता है।
आज के समय में लगभग सभी धर्म के लोग इस शब्द का प्रयोग मरे हुए इंसान के आत्मा की शांति की प्रार्थना के लिए करते है। लोग RIP बोलकर मरे हुए व्यक्ति के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते है और उस इंसान के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर के प्रार्थना करते है।
सोशल मीडिया में RIP (Rest in Peace) शब्द का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाने लगा है। दोस्तों यह एक भावुक शब्द है इसलिए इस शब्द का इस्तेमाल सोच समझकर करना चाहिए। इस शब्द को आप कही पर भी इस्तेमाल नहीं कर सकते।
हिन्दू धर्म में जब किसी इंसान की मृत्यु होती है तो उस मृत इंसान को ॐ शांति बोलकर श्रद्धांजलि दी जाती है और भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। हिन्दू धर्म ग्रंथो में कही पर भी RIP का उल्लेख नहीं है इसलिए हिन्दू धर्म में इस अवधारणा को नहीं माना जाता।
आज के समय में अंग्रेजी बहुत प्रचलित हो गया है और बहुत सारे लोग इंग्लिश में बात करना और लिखना पसंद करते है ऐसे में जब कोई इंग्लिश का नया शब्द आता है तो सब उस शब्द का इस्तेमाल करना शुरू कर देते है, ऐसा ही RIP शब्द के साथ हुआ। अब तो इस शब्द का इस्तेमाल लगभग सभी लोग करते है।
इसे भी जरूर पढ़े –
Conclusion
तो दोस्तों, इस लेख में हमने RIP क्या होता है, इसका इस्तेमाल कहा पर किया जाता है, इस शब्द की शुरुआत कहा से हुई आदि के बारे में अच्छे से जाना। हम उम्मीद करते हैं इस लेख में आपको RIP से जुड़ी जानकारी मिल गई होगी। इस तरह के शब्दों के बारे में लोगों को पता होना बहुत जरुरी है इसलिए आप इस लेख को शेयर जरूर करे. हमारे पोस्ट पर अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद !