ADCA Full Form, एडीसीए कोर्स क्या होता है पूरी जानकारी

 
ADCA full form : आज के समय कंप्यूटर की जानकारी होना बहुत जरुरी है।  ऐसे में जो विधार्थी  कंप्यूटर से बारे में सीखना चाहते है या कोई कोर्स करना चाहते है उनके लिए ADCA कोर्स एक अच्छा है जो आज कल बहुत प्रचलित है। ADCA course की सबसे अच्छी बात यह है की, इसे कोई भी छात्र कर सकता है चाहे वह 10th क्लास पास कर चूका हो या स्नातक की पढ़ाई कर चूका हो। आज के समय में हर एक क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल बढ़ते जा रहा है, ऐसे में जिनको कंप्यूटर के बारे में कोई ज्ञान नहीं है उन्हें यह कोर्स जरूर करना चाहिए। 
 
ADCA Full Form
 
ऐसे छात्र या कामकाजी लोग जो कंप्यूटर सीखना चाहते है और नहीं जानते कि शुरुआत कहा से करे, उनके लिए ADCA कोर्स एक अच्छा कोर्स है जहाँ उन्हें Basic से लेकर Advance level तक पढ़ाया जाता है। इस पोस्ट में हम ADCA क्या है? ADCA Full Form, इस कोर्स को करने के बाद  किस तरह का जॉब मिलेगा आदि के बारे में अच्छे से जानेगे। 
 

ADCA Full Form in Hindi

ADCA का फुल फॉर्म “Advance Diploma in Computer Application” होता है। यह कम्प्यूटर का एडवांस लेवल का कोर्स है जिसमे आपको कंप्यूटर एप्लीकेशन के बारे में उन्नत तरिके से सीखाया जायेगा। 

एडीसीए क्या है (ADCA Course Details in Hindi)

ADCA एक बेसिक कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स है जिसमे कंप्यूटर एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दिया जाता है। इस कोर्स को कोई भी छात्र दसवीं कक्षा के बाद कंप्यूटर की जानकारी पाने के लिए कर सकता है और यह कोर्स कंप्यूटर के क्षेत्र में उस छात्र का पहला कोर्स हो सकता है। जिसके बाद वह कंप्यूटर से रिलेटेड कोई भी जॉब कर सकता है या फिर वो आगे चलकर आईटी क्षेत्र में पढ़ाई करके कैरियर को उचाईयो पर ले जा सकता है। 
 
ये कोर्स उनके लिए भी फ़ायदेमन होगा जो सरकारी नौकरी करना चाहते है क्योंकि  सरकारी नौकरी के लिए कंप्यूटर का जानकारी होना बहुत जरुरी है, और लगभग सभी सरकारी नौकरी के लिए कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स किया हुआ अनिवार्य है। 

ADCA कोर्स क्यों करे ?

आप सभी अच्छे से जानते है कि आज के समय में लगभग सारे काम ऑनलाइन तरिके से किये जाते है और ज्यादातर कामो को करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है ऐसे में आपका कंप्यूटर के बारे में थोड़ा जानकारी होना जरुरी हो जाता है। आप ADCA और DCA  कोर्स को करके कंप्यूटर से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।  

ADCA  कोर्स किसे करना चाहिए  

यह कोर्स बहुत अच्छा कंप्यूटर कोर्स है। इसलिए आज के समय में इस कोर्स को सभी लोगो को करना चाहिए। जिन छात्रों ने कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई पूरी कर ली है उन छात्रों को ये कोर्स जरूर करना चाहिए। क्युकी आगे चलकर यदि आप कंप्यूटर से जुडी पढ़ाई करते है तो वहां पर कंप्यूटर का ज्ञान बहुत काम आता है। 
 
ऐसे लोग जो स्नातक की पढ़ाई कर चुके है और उन्हें अभी तक कंप्यूटर का ज्यादा ज्ञान नहीं है, तो उन्हें भी ये कोर्स जरूर करना चाहिए। इसके अलावा यदि आप कही पर जॉब करने की सोच रहे है तो ये कोर्स को जरूर कर ले इससे आपको नौकरी पाने में आसानी होगी।

ADCA कैसे करे 

यह कोर्स आप किसी भी प्राइवेट कंप्यूटर सेंटर में कर सकते है। इस कोर्स को करने के लिए किसी भी तरह के प्रवेश परीक्षा को देने की जरूरत नहीं पड़ती। आप सीधे ही प्राइवेट कंप्यूटर सेंटर में जाकर इस कोर्स में एडमिशन ले सकते है। यह कोर्स 1 साल का होता है और कोर्स समाप्त होने के बाद प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है। 

ADCA कोर्स की योग्यता (Eligibility )

इस कोर्स को करने के लिए किसी भी प्रकार की योग्यता की जरूत नहीं पड़ती आप हाई स्कूल पास करने के बाद इस कोर्स को आसानी से कर सकते है। लेकिन यदि आप इस कोर्स को किसी सरकारी संस्थान में करना चाहते है तो उसके लिए आपके पास 12वी का सर्टिफिकेट होना बहुत जरुरी है। 
 
प्राइवेट कंप्यूटर सेंटर में इस कोर्स को करने के लिए किसी भी प्रकार की योग्यता की आवश्यकता नहीं पड़ती। 

ADCA कोर्स का सिलेबस (Syllabus)

ये कोर्स 12 महीनो ( 1 year ) का होता है, इसमें दो सेमेस्टर होते है जो 6-6 महीने का होता है। 
 
First Semester 
  • Computer network
  • Computer fundamental
  • Microsoft Office 
  • Multimedia concept
  • Internet & Email 
  • Operating System
 
Second Semester
  • Visual Basic
  • Tally
  • Corel Draw
  • C programming
  • Photoshop
  • C++

ADCA की फीस (Fees)

इस कोर्स को करने के लिए कोई निर्धारित फीस नहीं है, इस कोर्स को करने के लिए 5000 से 10000 रूपए तक या उससे ज्यादा भी लग सकते है। ADCA कोर्स की फीस Organization (संस्थान ) पर निर्भर करता है।  सभी संस्थानों में इस कोर्स की फीस अलग अलग होती है। 

ADCA के बाद नौकरी (Jobs)

एडीसीए करने के बाद आप अच्छी सैलरी की उम्मीद कर सकते है यदि आप पहले से कोई नौकरी कर रहे है तो प्रमोशन भी मिल सकती है। इस कोर्स के बाद छात्रों को सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलता है।  इस कोर्स के बाद मिलने वाले जॉब –
  • Data Entry Operator
  • computer operator
  • Web Developer
  • Accountant
  • Graphic Designer
  • Office Executive 
इसके अलावा भी आपको कई सारे काम करने का अवसर मिलेगा और सैलरी भी अच्छी मिलेगी जैसे जैसे आपका अनुभव बढ़ेगा उसके हिसाब से सैलरी भी बढ़ेगी। 
 
सैलरी कितनी होगी ये इस बात पर निर्भर करता है की आप किस संस्थान में काम करते है अगर सरकारी है तो जाहिर सी बात है सैलरी भी अच्छी होगी, लेकिन प्राइवेट है तो सैलरी थोड़ी कम हो सकती है।  
 

ADCA करने के फायदे 

आपने ऊपर एडीसीए कोर्स क्या है, एडीसीए कोर्स किसे करना करा चाहिए, ADCA करने के बाद करियर विकल्प क्या होते है आदि के बारे में जान लिया। अब हम इस कोर्स को करने के क्या क्या फायदे हो सकते है उसे भी जान लेते है।
  • यह कोर्स कंप्यूटर के क्षेत्र में उन्नत स्तर का कोर्स है ऐसे में यदि आप अपना करियर कंप्यूटर के क्षेत्र में  बनाना चाहते है तो यह कोर्स आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमन होगा।
  • इस कोर्स को कोई भी व्यक्ति जो कंप्यूटर के बारे में अच्छी जानकारी हासिल करना चाहता है वो आसानी के साथ कर सकता है।
  • इस कोर्स को पूरा करने के बाद एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है जो नौकरी की तलाश कर रहे  लोगो के लिए काफी ज्यादा काम आता है।
  • ADCA करने के बाद आपके पास कंप्यूटर की अच्छी खासी जानकारी हो जाती है जो आपके लिए जॉब Opportunity को बढ़ा देता है।
  • अगर आप कम समय और कम खर्चे में जॉब ओरिएंटेड कंप्यूटर कोर्स करना चाहते है  तो ADCA एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
 
अन्य जानकारी 
 
Conclusion 
 
दोस्तों इस लेख में हमने आपको ADCA kya hai, ADCA Full Form क्या होता है, एडीसीए कोर्स क्यों जरुरी है आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है मुझे उम्मीद है इस लेख को पढ़कर ADCA कोर्स के बारे में जान गए होंगे। यदि आपको हमारे इस लेख की जानकारी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करे। 

16 thoughts on “ADCA Full Form, एडीसीए कोर्स क्या होता है पूरी जानकारी”

  1. बहुत अच्छा आपने बताये इसके लिए आप को तहे दिल से सुकिरिया अदा करना चाहूंगा

    Reply
  2. बहुत अच्छा सलाह दिया मुझे गूगल ने इसके लिए दिल से शुक्रिया 😊

    Reply

Leave a Comment