सीएनजी का फुल फॉर्म क्या है – CNG Full Form in Hindi

 
CNG Full Form : आज के समय में कई  ऐसे देश के जहाँ CNG गैस का उपयोग किया जाता है चाहे वो परिवहन में हो या रसोई में, और वहाँ की सरकार भी लोगो को CNG गैस का इस्तेमाल  करने के लिए जागरूक कर रही है। यह पेट्रोल, डीजल और बाकि जगहों में उपयोग होने वाले गैस की तुलना में हमारे पर्यावरण को कम नुकसान पहुँचता है। इस पोस्ट में आपको CNG गैस से जुडी जानकारी CNG Full Form in Hindi, CNG  क्या है, CNG गैस कैसे बनता है, Advantage of CNG gas, CNG ka full form मिलेगी इसलिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े। 
 

CNG Full Form In Hindi

 

CNG Full Form in Hindi

CNG का फुल फॉर्म “Compressed Natural Gas” होता है हिंदी में इसे “संपीडित प्राकृतिक गैस ” भी कहते है। इस गैस का इस्तेमाल पैट्रॉल, डीजल, LPG के बदले में किया जाता है। क्युकी यह पर्यावण को बहुत कम नुकसान पहुँचाता है इसलिए इस गैस को Green Fuel के नाम से भी जाना जाता है। 

CNG क्या है 

CNG एक तरह का ईंधन ही है जिसका इस्तेमाल परिवहन, रसोई में किया जाता है। जब CNG गैस को जलाया जाता है तो इससे पेट्रोल, डीजल आदि गैसों की तुलना में कम हानिकारक गैस निकलता है जिसके कारण यह गैस पर्यावरण के अनुकूल है। CNG गैस हवा से भी हल्का होता है यदि गलती से कभी CNG गैस लिक हो जाये तो ये बहुत तेजी से हवा में घुल जाती है जिसके किसी तरह का नुकसान या खतरा नहीं होता इसी कारण से सीएनजी गैस को अन्य गैसों की तुलना में सुरक्षित माना जाता है। 

CNG गैस कैसे बनता है 

सीएनजी प्राकृतिक गैस जिसे हम मीथेन भी कहते है, से बना होता है। जब प्राकृतिक गैस (मीथेन) को उच्च दाब पर रखा जाता है या मीथेन गैस को उसकी मात्रा के 1% से भी कम तक संपीडित किया जाता है तो CNG गैस का निर्माण होता है। आज के समय में इसका इस्तेमाल व्यवसायिक और गैर व्यवसायिक दोनों तरह के वाहनों में किया जाता है। CNG गैस का इस्तेमाल गाड़ियों में करने के लिए इसे 200-250 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर (200-250 psi) तक दबाया जाता है, जिससे ये किसी बेलनाकार टैंक में कम जगह में भर जाये। 
 
गाड़ी को अगर CNG गैस का उपयोग करके चलाना है तो इसे इंजन में एक निश्चित दाब पर प्रवेश करानी होगी तभी गाड़ी चलेगी, इसलिए इस गैस को उपयोग करने से पहले compress किया जाता है।
 
इस गैस का उपयोग वाहनों में सबसे पहले अमेरिका ने किया था उसके बाद इटली और फिर यूरोपीय देशो ने CNG गैस का उपयोग करना शुरू किया। क्युकी ये CNG गैस पर्यावरण के अनुकूल है इसलिए इसका उपयोग हमे अधिक मात्रा में करना चाहिए। 

CNG का इतिहास 

सन 1800 में सीएनजी गैस का अविष्कार अमेरिका में हुआ था, फिर कुछ समय बाद इस गैस को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वाहनों में ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाने लगा। सबसे पहले अमेरिका ने ही प्राकृतिक गैस वाहन का इस्तेमाल किया था। फिर उसके बाद इटली और अन्य यूरोपीय देशो ने CNG को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करना शुरू किया। 

CNG गैस के गुण 

  • यह उच्च ज्वलनशील होता है क्युकी इसमें अधिक मात्रा में मीथेन गैस होता है। 
  • इसमें ज्यादा गंध नहीं होता। 
  • ये रंगहीन होता है। 
  • ये जहरीली नहीं होती है। 
  • इसे जब किसी सिलेंडर में स्टोर करते है तो उसमे जंग नहीं लगता है। 
  • ये हवा से भी हल्का होता है। 

CNG गैस के फायदे (Benefits of CNG )

  • यह गैस पर्यावरण के अनुकूल है। क्युकी CNG गैस डीजल और पेट्रोल की तुलना में पर्यावरण को कम हानि पहुँचता है और बहुत ही कम मात्रा में हानिकारक गैस का उत्सर्जन करता है।
  • यह गैस जलाने पर पूरी तरह से जल जाता है और जलने पर कोई हानिकारक अवशेष नहीं छोड़ता। 
  • इस गैस का उपयोग वाहनों में करने पर वाहनों की life बढ़ जाती है। 
  • जिन गाड़ियों में CNG गैस इस्तेमाल होता है उन गाड़ियों का मेंटेनेंस कम होता है। 
  • CNG गैस बाकि गैसों से ज्यादा सुरक्षित है क्योकि इसे जलने में ज्यादा तापमान की जरूरत होती है अर्थात CNG गैस 540 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान पर जलता है जिसके कारण वाहनों में आग लगने का खतरा थोड़ा कम हो जाता है। जबकि पेट्रोल 250 डिग्री सेंटीग्रेट पर जलता है। जिसके कारण गर्मियों के दिनों में वाहनों में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। 
  • CNG गैस पेट्रोल, डीजल की तुलना में बहुत सस्ती होती है। 
  • अक्सर देखा गया है कि कई बार पेट्रोल और डीजल में मिलावट होता है जिससे वाहन चालकों को नुकसान भी सहना पड़ता है लेकिन इसके विपरीत CNG मिलावट मुक्त होता है इसमें मिलावट की संभावना नहीं होती है। 

CNG के नुक्सान 

जहाँ एक ओर CNG के कई सारे फायदे होते है वही दूसरी तरफ इसका एक बड़ा नुक्सान भी है। CNG का जिन गाड़ियों में इस्तेमाल किया जाता है उनमे CNG Tank लगने के कारण गाड़ी में जगह की कमी हो जाती है। क्युकी CNG Tank को ज्यादातर गाड़ियों के डिक्की में लगाया जाता है जिसकी वजह से डिक्की में अन्य सामान रखने के लिए जगह की कमी हो जाती है। इसके अलावा सीएनजी गैस गंधहीन होती है जिसके कारण अगर गलती से यह गैस लीक होती है तो इसका पता लगा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। 

 
अन्य जानकारी 
 
Conclusion
 
इस पोस्ट CNG Full Form in Hindi में आपने  CNG गैस क्या है, CNG गैस कैसे बनता है, CNG का फुल फॉर्म (CNG ka full form), CNG गैस के गुण, CNG  गैस के फायदे, के बारे में जानने को मिला। मुझे आशा है आपको CNG फुल फॉर्म के पोस्ट में बहुत कुछ जानने को मिला होगा. 

Leave a Comment