इस आर्टिकल में हम DM ka full form, DM कैसे बनते है, DM का कार्य क्या होता है, DM का पावर और उसकी सैलरी क्या होती है के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे
बहुत सारे अभ्यर्थियों का सपना डीएम बनने का होता है। ऐसे में DM बनने से पहले आपको इसके बारे में मालूम होना चाहिए की एक DM क्या होता है उनकी पावर क्या होती। यदि आपको डीएम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और आप इसके बारे में जानना चाहते है तो हमारे इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़े। इसमें DM से जुड़ी सारी जानकारी देने वाला हूँ।

डीएम का फुल फॉर्म क्या है? – DM Ka Full Form
DM का फुल फॉर्म ” District Magistrate “ होता है। District Magistrate को हिंदी में हम जिला मजिस्ट्रेट कहते है, जिला मजिस्ट्रेट एक जिले का सबसे बड़ा पद होता है इसलिए DM को हम जिले का मुखिया भी कह सकते है।
डीएम का केवल एक फुल फॉर्म नहीं होता इसके कई सारे फुल फॉर्म होते है जिसका अर्थ भी अलग अलग होता है, परन्तु DM का सबसे ज्यादा उपयोग जिसके लिए किया जाता है वो District Magistrate होता है।
DM कौन होता है?
District Magistrate जिसे संक्षिप्त में DM कहते है यह जिले का सबसे ज्यादा पावरफुल पद होता है और इनको सारे अधिकार प्राप्त होते है। एक जिला अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (Indian Administrative Service या IAS) होता है अर्थात एक IAS अधिकारी ही प्रमोशन के बाद District Magistrate बनता है, जिसके पास भारत में एक जिले का सबसे बड़ा कार्यकारी मजिस्ट्रेट का पद होता है।
दोस्तों आपको जानकारी के लिए बता दूँ, देश के आजादी से पहले डीएम को कार्यकारी मजिस्ट्रेट और न्यायिक मजिस्ट्रेट दोनों के रूप में काम करना पड़ता था। जहाँ डीएम एक तरफ कार्यकारी मजिस्ट्रेट के रूप में कानून व्यवस्था के लिए उत्तरदायी होता था वही दूसरी तरह न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में वह कानून की व्याख्या करके आपराधिक और न्यायिक मामलो की सुनवाई के लिए भी जिम्मेदारी निभाता था।
लेकिन जैसे ही देश आजाद हुआ न्यायपालिका को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 50 के तहत कार्यपालिका से अलग कर दिया गया। परिणामस्वरूप न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में कलेक्टर की जिम्मेदारी खत्म हो गयी और इस काम को न्यायाधीश (District judge) को सौप दिया गया। जो राज्य के हाई कोर्ट के अंतर्गत अपना काम करता है।
इस पद की शुरुआत 1977 में हई थी। एक DM के लिए बहुत सारे अधिकार और शक्तियां निर्धारित होते है। एक DM की सैलरी 75000 से अधिक होती है। एक IAS अधिकारी ही प्रमोशन के बाद DM बनता है।
DM के कार्य और जिम्मेदारियां
दोस्तों एक जिला कलेक्टर का पद बहुत जिम्मेदारियों वाला होता है। जिसके ऊपर एक पूरे जिले की जिम्मेदारी होती है। एक तरह से देखा जाए तो डीएम जिले के मुखिया की तरह होता है।
- DM जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने का जिम्मेदारी निभाता है।
- प्राकृतिक आपदा जैसे बाद, भूकंप आदि में लोगो की मदद करने के लिए एक टीम तैयार करता है,
- जिले में पुलिस के कार्यों को नियंत्रित करता है।
- एक्या डीएम अपने जिले में सभी सरकारी कार्यों का निरीक्षण करता है।
- डीएम अपमें जिले में हो रहे अपराधों और सरकारी कार्यों के रिपोर्ट तैयार करके सरकार को भेजता है।
एक डीएम अपने अंदर काम कर रहे अधिकारियों पर नज़र रखता है पुलिस के साथ तालमेल बनाये रखता है, साथ ही साथ जिले में शांति बनाये रखता है।
DM Kaise Bane (डीएम कैसे बने)
दोस्तों DM बनना हर एक विद्यार्थी का सपना होता है शायद आपका भी सपना डीएम बनने का हो लेकिन डीएम के लिए करना क्या पड़ता है आइये अच्छे से समझते है –
एक जिला अधिकारी बनने के लिए आपको सबसे पहले UPSC परीक्षा यानि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा देनी पड़ती है यह परीक्षा तीन भागो में विभाजित होती है –
- प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- साक्षात्कार (Interview)
तीनो भागो की परीक्षा में जो अभ्यर्थी सफल होता है उसे IAS ऑफिसर बनने के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में दो सालो की ट्रेनिंग दी जाती है। जिसके बाद आप भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (IAS) बन जाते है।
IAS Officer बन जाने के बाद सबसे पहले काम करने के लिए जो पद मिलता है वो एक एसडीएम या एसडीओ अधिकारी का होता है, इन पदों पर कुछ सालो तक अपनी सेवा देने के बाद आपको DM के पद पर पदोन्नति दे दिया जाता है।
याद रहे दोस्तों आप सीधे DM नहीं बन सकते। एक IAS अधिकारी को ही प्रमोशन के बाद DM का पद पर नियुक्त किया जाता है। अगर आप DM बनना चाहते है तो आपको IAS की परीक्षा में अच्छे रैंक हासिल करना होगा। अब हम DM बनने के लिए आयु सीमा कितनी होनी है, कहा तक की पढ़ाई करनी होती है आदि के बारे में भी जान लेते है।
DM बनने के लिए योग्यता
DM बनने के लिए आपको किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पूरा करना होगा यानि अपना ग्रेजुएशन पूरा करना होगा।
DM बनने की आयु सीमा (Age Limit)
DM के पद के लिए आयु सीमा को अलग अलग वर्गों में बांटा गया है।
- OBC केटेगरी के अभियार्थी के लिए आयु सीमा 21 से 33 वर्ष होती है।
- General केटेगरी के अभियार्थी के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष होती है।
- ST/SC केटेगरी के अभियार्थी के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष होती है।
DM को मिलने वाली सुविधाएं
जैसा की हमने आपको बताया DM एक जिले का सबसे बड़ा पद होता है जिसके ऊपर कई सारी जिम्मेदारियां होती है। DM को वेतन के साथ साथ सरकार की तरफ से कई सारी सुविधाएं दी जाती है जो इस प्रकार है –
- डीएम को सरकार की तरफ से रहने के लिए अच्छा बंगला, काम करने के लिए नौकर, फ्री टेलीफोन, फ्री बिजली की सुविधाएं प्रदान किया जाता है इसके साथ ही एक सरकारी गाड़ी और ड्राइवर भी दिया जाता है।
- यदि आप डीएम बनने के बाद ऊंचे स्तर की पढ़ाई करना चाहते है तो उसका पूरा खर्चा सरकार उठाती है इसके अलावा भी एक डीएम को कई सारी सुविधाएं प्रदान की जाती है।
किस प्रकार तैयारी करे?
- सबसे पहले आप रोज न्यूज़ पेपर पढ़ना शुरू कर दे और अच्छे अच्छे लेखक के सामान्य ज्ञान की किताबे भी पड़ना स्टार्ट कर दे।
- आप जो UPSC के परीक्षा पास कर चुके है उनसे सलाह ले, किस तरीके से उन्होंने तैयारी की जिससे वो इसमें अच्छे रैंक हासिल कर पाए।
- जिस तरीके से आप 12th की परीक्षा के लिए पिछले साल आये सवालों को अच्छे से हल करते है ठीक उसी तरह इसमें भी आप पिछले साल आये सवालों को अच्छे से देखे।
- आपको पड़ने के लिए Time Table बनना होगा ताकि आप पूरा ध्यान लगाकर अच्छे से पड़ सके।
DM के अन्य फुल फॉर्म
DM Full Form in Social Media – Direst Message
Direct Message का मतलब सीधा सन्देश होता है। इस DM का प्रयोग सोशल मीडिया जैसे Instagram, Facebook, WhatsApp आदि में बहुत ज्यादा किया जाता है। यह सीधा संदेश (DM) सोशल मीडिया में उपयोगकर्ताओं द्वारा आपसी बातचीत का निजी रूप है। जो केवल प्रेषक और प्राप्तकर्ता को ही दिखता है।
Conclusion
दोस्तों अब आप DM के बारे में अच्छे से जान गए होंगे। इस पोस्ट में हमने DM Full Form in Hindi, DM क्या होता है?, DM कैसे बने?, डीएम बनने की योग्यता, वेतन और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। मुझे उम्मीद है इस लेख की जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यदि आपको जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करे और इस लेख से जुड़े सवाल या सुझाव हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताए।