LOL Full Form: नमस्कार दोस्तों, आप सोशल मीडिया के बारे में जानते ही होंगे क्युकी जो कोई भी इंटरनेट का इस्तेमाल करते है, तो वो सोशल मीडिया का भी उपयोग जरूर करते होंगे। Social media से मतलब है Whatsapp, Facebook, Instagram आदि जहाँ आप दुनिया भर के इंसानो के साथ जुड़े होते है उनसे बात कर सकते है। इसी सोशल मीडिया में LOL शब्द बहुत प्रचलित है जिसका लोग खूब उपयोग करते है।
दोस्तों आपने भी कभी न कभी इस LOL शब्द को जरूर देखा होगा। लोग अक्सर जब किसी से इंटरनेट पर बाते करते है तो वो कभी कभी LOL बोल देते है या आपने भी कभी किसी को LOL शब्द लिखकर मैसेज में सेंड किया हो, लेकिन क्या आप जानते है LOL क्या होता है?, LOL full form क्या है?, LOL का मतलब क्या है। यदि आप इसका मतलब जानना चाहते है इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े


LOL Meaning in Hindi ( लोल का मतलब )
इसे आसान शब्दो में समझे तो इसका मतलब जोर की हँसी या फिर ठहाके दार हँसी होती है। आप सभी Emoji के बारे में जरूर जानते होंगे, लोग इंटरनेट पर इसका बहुत ज्यादा उपयोग करते है। जब लोग आपस में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सअप, फेसबुक आदि में चैटिंग करते है तो एक दूसरे को Emoji सेंड करते ही रहते है और ये अपनी भावनाओ को दर्शाने का सबसे अच्छा तरीका
है।
उदाहरण के लिए जब आप किसी से बात कर रहे हो और आपको सामने वाले पर गुस्सा आ जाये तो आप गुस्से वाला Emoji भेजे देते हो, उसी तरह जब आपको हँसी आती है तो हसने वाला भेज देते हो। लेकिन अगर आपको emoji का इस्तेमाल नहीं करना है और अपनी हँसी को message में या text के फॉर्मेट में दर्शाना है तो आप LOL लिखकर सेंड कर सकते है जिसका अर्थ जोर की हँसी होती है।
आपको बता दू LOL कोई नया शब्द नहीं है ये पुराना शब्द है। लेकिन emoji, LOL शब्द के बहुत समय बाद आया जो आज के समय में बहुत popular है जिसके बारे में हर कोई जो इंटरनेट उपयोग करता है वो जानता है।
emoji एक ग्राफिकल रिप्रजेंटेशन है जो सभी मोबाइल फ़ोन में उपलब्ध नहीं होता लेकिन LOL Text format में होता है जिसे हम कीपैड वाले छोटे से मोबाइल में भी टाइप करके आसानी से लिख सकते है।
अब आपको जब कभी भी किसी से बात करते समय हँसी आये तो आप LOL शब्द का उपयोग कर सकते है या फिर आप हँसने वाली Emoji कैरेक्टर को इस्तेमाल कर सकते है।
लोग अपनी हँसी को दर्शाने के लिए आजकल HAHA , HEHE, आदि भी लिखते है और वही कुछ लोग emoji का इस्तेमाल करते है। लेकिन LOL काफी स्टाइलिश शब्द है जो काफी popular है और ये शब्द लोगो के द्वारा हमेशा उपयोग किया जायेगा इसलिए हम सभी को इसका हिंदी में अर्थ और full form पता होना चाहिए।
LOL Full Form in Hindi
LOL शब्द एक शार्ट शब्द है और इसके फुल फॉर्म से आपको अच्छे से समझ में आ जायेगा कि LOL का मलतब जोर से हँसाना क्यों होता है। तो चलिए LOL का फुल फॉर्म भी जान लेते है।
LOL का फुल फॉर्म “Laughing Out Loud” होता है। जिसमे Laughing का हिंदी अर्थ हँसना और Loud का हिंदी में अर्थ जोर से होता है। एक साथ मिला दे तो LOL या Laughing Out Loud का हिंदी अर्थ “जोर से हँसना” होगा।
आप सब को मालूम है की सोशल मीडिया में लोग कितना ज्यादा शार्ट फॉर्म वाले शब्द का उपयोग करते है उदाहरण के लिए लोग good night और good morning को gn और gm बोलते है ऐसा इसलिए भी क्युकी हमे ज्यादा वर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती और समय की भी बचत हो जाती है। इसी प्रकार लोग Laughing Out Loud इतना बड़ा शब्द न लिखकर सिर्फ LOL लिख देते है।
एक प्रकार से देखा जाये तो ये बहुत बड़ा शब्द है इसलिए लोग इसका शार्ट फॉर्म लिखना पसंद करते है। बहुत से ऐसे भी लोग है जिनको LOL का full form नहीं पता होता है लेकिन ये जरूर पता होता है की इसका मतलब हँसी दर्शाना होता है।
LOL के अन्य फुल फॉर्म
आपने ऊपर में LOL के फुल फॉर्म के बारे में जान लिया, लेकिन ये जरूरी नहीं कि जो भी व्यक्ति इंटरनेट पर LOL लिखता है उसका मतलव जोरो की हँसी हो। दोस्तों इस शब्द के और भी कई सारे फुल फॉर्म होते है, जिसका इस्तेमाल लोग अपने हिसाब से करते है। तो फिर उसे भी जान लेते है।
LOL – Lots of Love
LOL – Lord of Light
LOL – Lack Of Love
LOL – Live on Line
LOL – Love of Life
LOL – Loss of Life
LOL – Loving on Love etc.
इन सब के अलावा भी इस शब्द के कई सारे फुल फॉर्म होते हैं।
ये भी जरूर पढ़े :
Final Word
तो दोस्तों आपने इस पोस्ट में LOL full form और LOL Meaning In Hindi के बारे में जाना मुझे उम्मीद है की आपको सारी बातें अच्छे से समझ में आ गयी होगी और हमारे इस पोस्ट में आपको कुछ नया जानने को मिला होगा। यदि हमारे द्वारा उपलब्ध कराई गयी जानकारी आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करते ताकि वो भी LOL का full form और Hindi meaning जान सके।