LPG Full Form : आज के समय में लगभग सभी लोग अपने घरो में गैस सिलेंडर का उपयोग करते है। जो गैस के रूप में सिलेंडर में भरी जाती है उसे LPG गैस कहते है, इस गैस का उपयोग करके ही लोग अपने घर में खाना बनाते है। इस गैस का उपयोग करने से खाना जल्दी बन जाता है जिससे टाइम की भी बचत होती है। इस गैस को आसान शब्दो में रसोई गैस भी कहते है। इस गैस का उपयोग रसोई में खाना बनाने के अलावा भी कई सारे चीजों में किया जाता है। यदि आप भी एलपीजी के बारे में जानना चाहते है तो आप इस पोस्ट LPG Full Form in Hindi, एलपीजी (LPG) क्या है? को पूरा जरूर पढ़े। इस लेख में LPG का उपयोग रसोई के अलावा और कहां पर होता है के बारे में भी अच्छे से जानेगे।

LPG Full Form in Hindi
LPG का फुल फॉर्म “Liquefied Petroleum Gas” होता है और हिंदी में इसे “तरलीकृत पेट्रोलियम गैस ” कहते है। आज के समय में अधिकतर लोग इस गैस का उपयोग अपने घरो में खाना बनाने के लिए करते है। इस गैस का उपयोग करना बहुत आसान है और इसे किसी भी जगह पर ले जाकर हम आसानी से इस्तेमाल कर सकते है।
जब इस गैस को जलाया जाता है तो ये पूरी तरह जल जाता है जिससे किसी भी प्रकार का हानिकारक गैस नहीं निकलता है। ये गैस रंगहीन और गंधहीन होती है।
एलपीजी का मतलब क्या है (what is LPG)
एलपीजी सामान्य रूप से उपयोग की जाने वाली गैस है, ये गैस बहुत अधिक ऊर्जा उत्पन्न करता है। ये गैस Propane, Butane, Isobutane जैसी ज्वलनशील हाइड्रोकर्बन गैसों के समूह को संदर्भित करता है। इन गैसों को दबाव द्वारा तरल किया जाता है और ईंधन के रूप में रसोई में खाना बनाने, वाहनों आदि में इस्तेमाल किया जाता है।
LPG हवा की तुलना में भारी होता है और ये रंगहीन, गंधहीन होता है। यह गैस उच्च ताप और कैलोरी का मूल्य होता है जो बहुत कम समय में अधिक ऊर्जा पैदा करता है और इस गैस के जलने पर किसी भी प्रकार का हानिकारक गैस नहीं निकलता। यह एक साफ़ ईंधन है जिसे विभिन्न आकर के सिलेंडरों में तरल के रूप में बेचा जाता है। यह ईंधन का ऐसा सुविधाजनक स्त्रोत है जिसका इस्तेमाल करना, स्टोर करना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बहुत आसान है। LPG को प्रसंस्करण और शोधन के माध्यम से कच्चे तेल और प्रकृतिक गैस से निकाला जाता है।
एलपीजी (LPG) गैस का उपयोग
एलपीजी का इस्तेमाल और भी कई कामो के लिए किया जाता है
रसोई में LPG का उपयोग
एलपीजी का उपयोग ज्यादातर रसोई में खाना बनाने के लिए करते है और ये रसोई में खाना बनाने का एक प्रमुख साधन है। यह ऐसा गैस है जो पूरी तरह से जल जाता है और जलने पर धुआँ का उत्पादन भी नहीं करता। इस गैस के इस्तेमाल से खाना जल्दी पक जाता है जिससे समय की भी बचत होती है।
हीटिंग में एलपीजी का उपयोग
जिन घरो में हीटिंग डक्ट्ड सिस्टम होता है वहाँ सर्दियों के दिनों में गर्मी पैदा करने के लिए एलपीजी का इस्तेमाल करते है। इसका इस्तेमाल एक बंद पाइप प्रणाली के माध्यम से रेडिएटर्स में बहने वाले पानी को गर्म करने के लिए किया जाता है।
हॉट वाटर
जिन घरो में एलपीजी संचालित गीजर होता है वहां पानी को गर्म करने के लिए एलपीजी का उपयोग किया जाता है।
मोटर ईंधन में एलपीजी का उपयोग
जो वाहन एलपीजी से चलते है जैसे कार, बस इत्यादि उनमे मोटर ईंधन के रूप एलपीजी का उपयोग किया जाता है। यह ऐसा ईंधन है जो लम्बी दुरी तय करने पर आपकी बचत करेगा क्युकी यह पेट्रोल और डीजल की तुलना में कम खपत होगा। LPG जलाने पर पूरी तरह जल जाती है और ये किसी प्रकार का धुआँ और हानिकारक गैस पैदा नहीं करता इसलिए ये हमारे पर्यावरण के अनुकूल भी है।
इलेक्ट्रिसिटी में इसका उपयोग
LPG उन लोगो के द्वारा भी उपयोग किया जाता है जो बिजली का उत्पादन आत्मनिर्भर तरिके (ऑफ-द-ग्रिड ) से करते है।
LPG की विशेषताए
- ये गैस विषैला नहीं होता है।
- इस गैस में किसी भी तरह का स्वाद नहीं होता, यह गैस बेस्वाद है।
- इस गैस में किसी तरह का गंध नहीं होता, गैस लिक होने पर जो गंध आती वो एक ऐसा गंधहीन गैस है जिसे सुरक्षा कारणों के लिए सिलेंडर में गैस के साथ मिलाया जाता है।
- यह गैस हवा से भारी होती है जिसके कारण रिसाव होने पर हवा से निचे इकट्ठा हो जाती है।
- इस गैस का उपयोग रसोई में खाना बनाने के अलावा ऑटो रिक्सा, कार, बस इत्यादि वाहन में ईंधन के रूप में करते है।
इसे भी पढ़े – CNG का फुल फॉर्म क्या है ?
इस आर्टिकल में आपको एलपीजी क्या है, LPG ka full form, एलपीजी का उपयोग कहाँ कहाँ होता है, एलपीजी की खासियत के बारे में जानने को मिला। मैं आशा करता हूँ आपको से पोस्ट जरूर पसंद आया होगा। यदि आपके पास LPG को लेकर कोई सवाल है तो कमेंड करके पूछ सकते है।