BFF Meaning in Hindi – BFF का फुल फॉर्म क्या है

 
BFF Meaning in Hindi : BFF क्या है? BFF का Full Form क्या होता है ?, आपने सोशल मीडिया में कई सारे लोगो को BFF शब्द का इस्लेमाल करते देखा होगा, खासकर के आज कल के युवा आपस में चैटिंग करते समय इस शब्द का प्रयोग बहुत ज्यादा करते है। ऐसे में जो पहली बार BFF शब्द को देखते है वो सोच में पड़ जाते है कि आखिर इस BFF का meaning क्या होता है, BFF का Full Form क्या होता है। आज इस लेख के माध्यम से मैं आपको BFF क्या होता है, BFF का मतलब क्या है, BFF का प्रयोग किसके लिए करते है, BFF Full Form in Hindi क्या है के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाला हूँ.
 
BFF Meaning in Hindi

BFF Full Form in Hindi 

BFF का फुल फॉर्म “Best Friend Forever” होता है इसका हिंदी में अर्थ सबसे अच्छा दोस्त हमेशा के लिए होता है। इस शब्द का इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए कर सकते है जो आपके सबसे ज्यादा करीबी हो, वो आपका दोस्त, गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड, या कोई भी व्यक्ति हो सकता है। BFF एक वाक्यांश है और इस वाक्यांश का इस्तेमाल लोग अपनी गहरी मित्रता को दर्शाने के लिए करते है। 

BFF Meaning in Hindi 

हर किसी के जीवन में कोई न कोई दोस्त जरूर होता है। आप स्कूल से लेकर कॉलेज तक न जाने कितने सारे नए नए दोस्त बनाते है और उनमे से बहुत सारे दोस्त ऐसे भी होते है जो समय के साथ हमसे बिछड़ जाते है। या फिर अपने अपने काम में व्यस्थ होने के कारण मिलना जुलना बहुत कम हो जाता है। लेकिन उन सभी दोस्तों में से कोई एक ऐसा खास दोस्त होता है जो आपके सबसे ज्यादा करीब होता है जिससे आप जीवन में कभी बिछड़ना नहीं चाहते है। 
 
 
ऐसा सिर्फ एक के साथ नहीं होता ये सभी के साथ होता है। सभी के जीवन में एक ऐसा खास दोस्त होता ही है जिसके साथ आपको समय बिताना, उसके साथ घूमना, उससे बाते करना बहुत अच्छा लगता है। वो दोस्त आपके दिल के सबसे ज्यादा करीब होता है, आप उससे अपनी सारी बाते शेयर करते है चाहे बात अच्छी हो या बुरी, आप उस पर बहुत भरोशा करते है, वो हमेशा आपके साथ रहता है चाहे दुःख हो या सुख। ऐसे ही दोस्त को आज कल के युवा BFF यानि Best Friend Forever के नाम से बुलाते है। 

BFF का उपयोग कहाँ करे

वैसे तो इस शब्द का उपयोग आप कही पर भी कर सकते है लेकिन इस शब्द का ज्यादातर उपयोग सोशल मीडिया में युवाओ के द्वारा किया जाता है। जब कोई लड़का या लड़की अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया में शेयर करता है तो Caption में अपने दोस्त को BFF दर्शाता है। 
 
आज के इस दौर में यह एक Popular शब्द है जिसका उपयोग Social Media में बहुत किया जाता है।इस शब्द को आप अक्सर Caption, Post, Status में लिखा हुआ पाएंगे। इसके अलावा जब आप अपने किसी करीबी दोस्त को बाकी Normal दोस्तों से पहली बार मिलवाते है तो वहां पर आप करीबी दोस्त को BFF बोलकर बाकि Normal दोस्तों से परिचय करवा सकते है। 
 
देखा ये गया है की यह शब्द लड़को के अपेक्षा लड़कियों के बीच ज्यादा Popular है कहने का मतलब है, लड़को से ज्यादा लड़किया BFF शब्द का इस्तेमाल करती है। युवाओ के बीच इस BFF शब्द का इस्तेमाल होना आज के वक्त में बहुत साधारण बात है। 
 
दोस्तों BFF का मतलब केवल बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर नहीं होता इसके और भी कई सारे मतलब होते है।  लेकिन इस आर्टिकल में हमने सिर्फ उसी के बारे में बताया है जिसका सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है और लोगो के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर है। 
 
अन्य जानकरी 
 
आपने क्या सीखा
 
हमारे द्वारा उपलब्ध कराई गयी जानकरी से आपको मालूम पढ़ गया होगा की BFF full form और hindi meaning होता क्या है,और क्यों यह शब्द लोगो में काफी पॉपुलर है। अगर आपका भी कोई ऐसा दोस्त है जो आपके लिए बहुत खास है तो उस दोस्त को आप BFF बोलकर बुला सकते है। अगर हमारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक, व्हाट्सअप पर शेयर जरूर करे और आपके पास इस पोस्ट से जुड़े कोई सवाल हो तो हमे कमेंट करके पूछ सकते हो। धन्यवाद.. 

2 thoughts on “BFF Meaning in Hindi – BFF का फुल फॉर्म क्या है”

Leave a Comment