HR Full Form in Hindi : क्या आपको पता है HR कौन होता है? HR Ka Full Form क्या है अगर नहीं तो आज मैं आपको HR के बारे में बताऊंगा। आज से समय में एक अच्छा जॉब हर किसी को चाहिए रहता है जिसके चक्कर में ना जाने कितना इधर उधर घूमना पड़ता है। यदि आपने अपने जीवन में कभी प्राइवेट कंपनी में काम किया होगा तो आपने HR जरूर सुना होगा क्युकी हर कंपनी में एक HR होता ही है।

जब हम किसी कंपनी में नौकरी के लिए जाते है तो वहां सबसे पहले हमारा साक्षात्कार (Interview) होता है और वो साक्षात्कार HR के द्वारा लिया जाता है जो हमारे कौशल के हिसाब से हमे नौकरी पर रखता है। जरूरी नहीं की कंपनी में एक ही HR हो किसी किसी कंपनी में एक से ज्यादा भी HR होते है। इस पोस्ट में आपको HR Full Form in Hindi, HR क्या है, कंपनी में HR का काम क्या होता है HR से जुडी सारी जानकारी मिलेगी तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
HR Full Form in Hindi
HR का फुल फॉर्म “Human Resources” होता है. हिंदी में इसे “मानव संसाधन” कहा जाता है। सभी कंपनियों में HR होता ही है लेकिन बड़ी बड़ी कंपनियों में HR का एक समूह होता है और यह समूह कंपनी में जितने भी काम होते है उनकी देखरेख करते है यानि कंपनी में HR के समूह द्वारा कार्य बल का गठन किया जाता है।
एचआर के समूह में कंपनी के सारे HR मैनेजर होते है। इस समूह के द्वारा कंपनी में नए लोगो को काम पर रखना, कंपनी की मैनेजमेंट को संभालना,और नए कर्मचारियों को दिशानिर्देश प्रदान करना होता है।
HR कौन होता है?
HR के द्वारा किसी कंपनी या संस्था में कर्मचारियों की भर्ती, मैनेजमेंट आदि तरह के काम को सम्पन्न किया जाता है। हर एक प्राइवेट कंपनी या संस्था में HR का एक डिपार्मेंट होता है। इस डिपार्मेंट का मुख्य कार्य ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजमेंट करना होता है। ह्यूमन रिसोर्सेज शब्द को सबसे पहले 1960 के आस पास उपयोग में लाया गया था। HR किसी कंपनी या संस्था में मानव संसाधन से जुड़े सारे कामो को करता है। यह कंपनी में जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों की पूर्ति करता है। यह नए नए कर्मचारियों का इंटरव्यू और उनको कंपनी में काम पर रखता है। एक HR कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों के हितो और उनके हक़ का पूरा ध्यान रखता है।
Human Resources विभाग को किसी कंपनी या संस्था का महत्वपूर्ण विभाग के रूप में दर्जा दिया जाता है। एक HR के ऊपर कंपनी में काम कर रहे सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारियां होती है। HR कर्मचारियों का पूरी तरह ध्यान रखता है तथा किसी प्रकार का मुसीबत आने पर उसका निवारण भी करता है। एक कंपनी पूरी तरह से HR के ऊपर निर्भर करता है। HR हमेशा कंपनी में खाली पदों को भरने का प्रयास करता है जिससे कंपनी में Man Power की कभी कमी न हो और कंपनी में काम सही तरिके से हो और जिससे कंपनी को Profit मिल सके। सभी कंपनी मुनाफा कमाने के लिए एक टारगेट निक्ष्चित करती है जिससे लिए कर्मचरियो की जरूरत पड़ती है और उन कर्मचरीयो की भर्ती HR के द्वारा किया जाता है, साथ ही उन सभी को कंपनी के नियमो को समझाने का काम भी HR का होता है।
इसके अलावा HR कंपनी में आये नए कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने का काम करते है और उनके काम करने के हिसाब से उनकी सैलरी निर्धारित करते है। एक सफल HR वो होता है जो कंपनी के सभी कर्मचारियों को अपनी संपत्ति मानता हो। HR अपने सभी कर्मचारियों को अच्छी तरह से मैनेज करता है साथ ही सभी संसाधनों का उपयोग सही तरिके से करता है जिससे कंपनी को ज्यादा से ज्यादा मुनाफा मिल सके। एक HR कंपनी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
मानव संसाधन विभाग क्युकी जरुरी है? (Importance of HR department)
मानव संसाधन विभाग किसी भी कंपनी का अहम भाग होता है और यह कंपनी का सबसे महत्वपूर्ण पद भी होता है। यह कंपनी के श्रम पूंजी और संस्कृति को बनाये रखता है जो हर कंपनी के लिए सबसे ज्यादा जरुरी होता है। यह कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों और कंपनी के बड़े अधिकारियो के बीच एक कार्यस्थल संचार स्थापित करता है। HR अधिकारी कंपनी के ग्रोथ को बढ़ाने में जिम्मेदार होता है।
एच.आर (HR) की कार्यप्रणाली
HR, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के अंतर्गत काम करता है। इसे HRM के नाम से जाना जाता है। HRM में कई तरह के अलग अलग प्रोसेस होते है। इसके जरिये कंपनी के द्वारा तय किया गए लक्ष्य को प्राप्त किया जाता है। HR कई सारे कार्यो को नियंत्रित करता है जो निम्नानुसार है –
- ट्रेनिंग और डेवलपमेंट
- कर्मचारी लाभ प्रशासन
- समय प्रबंधन
- मजदूरी और वेतन
- मूल्यांकन
- कौशल प्रबंधन
- यात्रा प्रबंधन
- भर्ती करना
- कार्यबल की परिकल्पना
- कार्मिक प्रशासन
- कार्मिक लागत की योजना
एच.आर (HR) की जिम्मेदारी
किसी कंपनी के HR manager के पास बहुत सारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है जो इस प्रकार है –
- नए कर्मचारियों को भर्ती करना
- कंपनी में नए पदों के लिए विज्ञापन जारी करना
- नए कर्मचारियों को ट्रेनिंग देना
- कंपनी में अनुशासन बनाये रखना
- कंपनी को फायदा दिलाने वाले कार्यो में भाग लेना
- कर्मचारियों से अच्छा संबंध बनाये रखना
- कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना
- कंपनी में सुरक्षित कार्य परिवेश बनाना
एच.आर कैसे बने – How to Become HR
HR बनने के लिए उम्मीदवारों के पास Human Resource Management की स्नाकोत्तर (मास्टर डिग्री ) डिग्री होनी चाहिए। HR बनने के लिए कोर्स निचे दिया गया है।
- Master of Human Resource Management (MHRM)
- Post Graduate Diploma in Human Resource Management (PGDHRM)
- Post Graduate Diploma in Human Resource Development (PGDHRD)
- Master of Human Resource and Organizational Development (MHROD)
जो उम्मीदवार इस कोर्स में भाग लेना चाहता है उन्हें सबसे पहले किसी भी सब्जेक्ट में स्नातक( Graduation) करना होगा। आपको बता दू मास्टर डिग्री दो साल और डिप्लोमा डिग्री एक साल का होता है।
इस कोर्स में प्रवेश पाने के लिए बड़ी बड़ी यूनिवर्सिटी Entrance Exam भी आयेजित करवाती है। जिसमे प्राप्त अंक के आधार पर इन कोर्स में प्रवेश मिलता है।
HR बनने के लिए जरूरी Skill
- Communication skills
- Organizational skills
- Decision-making skills
- Training and developmental skills
- Budgeting skills
- Empathetic skills
एच.आर का वेतन
किसी भी कंपनी के लिए HR बहुत अहम् होता है, क्युकी एच.आर कंपनी को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान देता है। इसलिए एच.आर को अच्छी खासी सैलरी प्रदान की जाती है। वैसे तो प्रत्येक कंपनी में एच.आर की सैलरी अलग अलग होती है। लेकिन अगर अनुमानित वेतन की बात कि जाए तो भारत के किसी अच्छे ग्रेड A संस्थान से MBA करने के बाद एच.आर के पद पर नौकरी मिलती है तो सैलरी 1 लाख से 2 लाख प्रतिमाह हो सकती है। जैसे जैसे आपका एच.आर में अनुभव बढ़ते जाता है वैसे वैसे सैलरी में भी वृद्धि होते जाती है। 5 से 7 वर्ष का अनुभव रखने वाला एच.आर 20 से 25 लाख रूपए सालाना कमा सकता है।
HR का अन्य फुल फॉर्म
HR- Human Right
इसे हिंदी में मानव अधिकार कहते है, जो पृथ्वी पर मौजूद हर एक नागरिक को प्राप्त होता है। मानव अधिकार कई प्रकार के होते है जैसे -शिक्षा का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, भोजन का अधिकार, वोट देने का अधिकार आदि। मानव अधिकार प्रत्येक देश में भिन्न भिन्न होता है।
निष्कर्ष
दोस्तों आपने इस पोस्ट में HR क्या है, HR Full Form in Hindi जाना, इसके साथ ही HR से जुडी कई सारे बाते जानने को मिली। मैं आशा करता हूँ हमारे द्वारा उपलब्ध कराई गयी जानकरी आपको जरूर पसंद आएगी। अगर आपके मन में HR को लेकर कोई सवाल हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है।