दोस्तों आप ABP न्यूज़ चैनल के बारे में जानते ही होंगे और आपने कभी न कभी इस चैनल में न्यूज़ देखा ही होगा। ये न्यूज़ चैनलों में काफी लोकप्रिय भी हैं और लोगो के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप ABP News full form जानते है क्युकी बहुत से ऐसे लोग है जो इस चैनल को रोज देखते है लेकिन उनको इसका फुल फॉर्म और इसके बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं होती। तो आज मैं इस पोस्ट के जरिए एबीपी से जुड़ी जानकारी देने वाला हूँ।
इस लेख में हम एबीपी चैनल कब बना, इसकी स्थापना कब हुई सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानेगे, जिससे की आपके इसके बारे में सभी तरह की जानकारी हो जाए। इसलिए आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।

ABP Full Form in Hindi
दोस्तों सबसे पहले हम इसका फुल फॉर्म जान लेते है उसके बाद इसके बारे में अन्य जानकारी जैसे एबीपी की शुरुआत कब हुई आदि को एक एक करके जानेगे।
ABP का फुल फॉर्म – Ananda Bazaar Patrika होता है हिंदी में इसका पूरा नाम आनंद बाजार पत्रिका है। ये हमारे देश के लोगो द्वारा सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज़ चैनलों में से एक है। यह भारत का बहुत बड़ा न्यूज़ चैनल भी है जो पूरे भारत देश में अपनी सेवाएं लोगों को प्रदान कर रहा है।
एबीपी की जानकारी
हमारे देश में कई सारे पत्रकारिता समूह है उनसे से ABP भी एक है। यह समाचार चैनल देश विदेश की सभी तरह की खबरे भारत की जनता तक पहुँचाता है। एबीपी न्यूज़ चैनल, ABP Group की स्वामित्व वाली भारतीय समाचार चैनल है, जिसकी शुरुआत सन 1998 में की गयी थी। एबीपी न्यूज़ को पहले स्टार न्यूज़ के नाम से जाना जाता था फिर बाद में इस चैनल का नाम बदलकर एबीपी न्यूज़ रख दिया गया।
यह भारत का एक बहुत बड़ा न्यूज़ चैनल है जिसमे सभी तरह जैसे क्रिकेट, खेल, मनोरंजन, विदेश आदि से जुड़ी खबरे दिखाए जाते है। एक तरह से आपको इसमें पूरी दुनिया की खबरे मिल जायेगी। इसके न्यूज़ चैनल के अलावा ABP live के नाम से इसकी भारतीय अंग्रेजी समाचार की वेबसाइट है जिसका संचालन एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के द्वारा किया जाता है। इसके अलावा इनका एक YouTube पर चैनल भी है जो ABP news के नाम से है।
एबीपी (ABP) का इतिहास
जैसा की मैंने आपको बताया कि पहले इसे Star news के नाम से जाना जाता था, स्टार न्यूज़ की शुरुआत 18 February, 1998 को हुई थी, शुरुआत में यह चैनल Star india और NDTV दोनों के द्वारा संचालित किया जाता था। यह भारत का पहला न्यूज़ चैनल था जिसमे हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में खबर दिखाई जाती है यानि यह द्विभाषी न्यूज़ चैनल था। शुरुआत में स्टार इंडिया और एनडीटीवी दोनों ने साथ मिलकर इस चैनल का संचालन किया, फिर 2003 में NDTV ने स्टार इंडिया के साथ अपना समझौता तोड़ दिया था और इसके बाद यह चैनल पूर्ण रूप से हिंदी न्यूज़ चैनल बन गया था।
जब एनडीटीवी के साथ 2003 ने स्टार का समझौता टूटा था तब स्टार में अपने बल बुते पर इस न्यूज़ चैनल को चलाने का निर्णय लिया था। उसके बाद स्टार ने मीडिया सामग्री व संचार नामक कंपनी बनाने के लिए आनंद बाजार पत्रिका समूह के साथ समझौता किया।
NDTV के साथ समझौता टूट जाने के बाद स्टार इंडिया ने 2004 में एबीपी (आनंद बाजार पत्रिका ग्रुप) के साथ मिलकर संयुक्त उद्यम में प्रवेश किया, और इसके बाद मीडिया सामग्री व संचार सेवा प्राइवेट नामक एक कंपनी का शुरुआत किया, उस समय इस कंपनी में 74 प्रतिशत का स्वामित्व एबीपी के पास था और बाकी का स्वामित्व स्टार न्यूज़ चैनल के पास था।
आज से 22 साल पहले यानि 1998 में इस न्यूज़ चैनल की शुरुआत हुई थी तब इस चैनल को स्टार न्यूज़ के नाम से जाना जाता था यानि कि 1998 से लेकर 2012 तक इस चैनल का नाम स्टार न्यूज़ था, फिर बाद में एबीपी ने स्टार से अलग होने का फैसला लिया। मीडिया सामग्री व संचार सेवा कंपनी ने एबीपी का स्वामित्व ज्यादा होने के कारण इसका नाम ABP न्यूज़ रखने का फैसला किया।
16 अप्रैल 2012 को आनंद बाजार पत्रिका समूह ने स्टार इंडिया से अलग होने की घोषणा की। एबीपी ग्रुप और स्टार के अलग हो जाने के बाद मीडिया सामग्री और संचार ने 1 जून 2012 में स्टार न्यूज़ का नाम बदलकर एबीपी न्यूज़ कर दिया और एबीपी न्यूज़ के नाम से नए ब्रांड की शुरुआत की। इसके बाद एबीपी न्यूज़ ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज के समय में यह कई सारी भाषाओं में लोगों तक न्यूज़ पहुँचाता है व लोगो के द्वारा इस न्यूज़ चैनल को काफी पसंद किया जाता है, इसके कारण यह भारत देश के बहुत बड़े न्यूज़ चैनल के रूप में जाना जाता है।
अन्य जानकारी
Final Word
इस लेख में हमने आपको ABP ka Full Form, एबीपी का इतिहास और एबीपी से जुड़ी काफी सारी जानकारी उपलब्ध कराई है। मुझे उम्मीद है हमारे इस पोस्ट को पढ़कर आपको एबीपी के बारे में पता चल गया होगा और इस पोस्ट से आपको कुछ नया जानने को भी मिला होगा। यदि हमारा यह पोस्ट आपको लगा होगा तो इसे सोशल मीडिया में शेयर जरूर करे और यदि एबीपी से जुड़े किसी तरह का सवाल आपके मन में हो तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है। हमारा पोस्ट पड़ने के लिए धन्यवाद