ADB Full Form Hindi – ADB की महत्वपूर्ण जानकारी

 
ADB Full Form: दोस्तों आपने ADB का नाम तो जरूर सुना होगा, आये दिन इस बैंक से जुडी खबरे आती रहती है जैसे ADB में भारत को इतने का लोन दिया आदि। ये World Bank के मॉडल के आधार पर बनाया गया एक बैंक है। ADB कई सारे देशो को अपने यहाँ विकास से जुड़े कार्य करने के लिए लोन देती है। हमारा भारत देश भी एडीबी का सदस्य देश है जिसके कारण जब भी विकास से जुड़े कार्य को करने के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ती है तब एडीबी भारत को सहायता प्रदान करती है। ऐसे में यदि आपको इस बैंक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और आप इससे जुडी जानकारी चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े।

ADB Full Form in Hindi
अगर आप एक विद्यार्थी हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आपका  इसके बारे में जानना आवश्यक हो जाता है क्युकी एडीबी से जुड़े सवाल एग्जाम में पूछे जाते है। इस लेख की सहायता से मैं आपको ADB Full Form, एडीबी की स्थापना कब हुई, इस बैंक को बनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है, ADB का मुख्यालय कहा पर स्थित हैं और भी बहुत कुछ एडीबी के विषय जानकारी देने वाला हूँ। 

ADB Full Form in Hindi 

ADB का फुल फॉर्म “Asian Development Bank”  होता है। हिंदी में एडीबी को एशियाई विकास बैंक भी कहते है। इस बैंक की स्थापना एशिया और प्रशांत के देशो में आर्थिक विकास के लिए सहायता प्रदान करने के लिए किया गया था। दरहसल यह बैंक अपने सदस्य देशो को विकास कार्य करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इस बैंक की स्थापना 19 दिसंबर 1966 में हुई थी। 

एडीबी का मुख्यालय (ADB Headquarter)

ADB को एशिया का क्षेत्रीय विकास बैंक भी कहा जाता है, एडीबी का मुख्यालय मंडालूयॉन्ग मेट्रो मनीला फिलिपींस में स्थित है। लेकिन अगर कोई आपसे एडीबी का मुख्यालय पूछे तो आप मनीला फिलीपींस भी बता सकते है। 

ADB की अन्य जानकरी 

दोस्तों जैसा कि हमने आपको बताया कि, इस बैंक की स्थापना का मुख्य उद्देश्य एशिया और प्रशांत के देशो में विकास से जुड़े कार्य करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना था। ADB बैंक का प्रारूप World Bank से मेल खाता हैं और इसमें वर्ल्ड बैंक के जैसा ही भारित वोट प्रणाली का उपयोग किया जाता है जिसमे वोटो का वितरण सदस्य देशो के पूंजी अभिदान अनुपात के आधार पर किया जाता है। आपके जानकारी के लिए बता दूँ, एडीबी का सबसे ज्यादा शेयर अमेरिका और जापान के पास है। 

ADB Member Country

इस बैंक की स्थापना 1966 में की गयी थी, शुरुआत में इस संस्थान की स्थापना 31 सदस्य देशो के साथ हई थी। वर्तमान समय की बात कि जाए तो, एडीबी में अभी सदस्य देशो को संख्या 68 है। 
 
आपके जानकारी के लिए बता दूँ, Asian Development Bank का 68th सदस्य देश Niue है। Niue साल 2019 में एडीबी का सदस्य देश बना है। 
 
दोस्तों एडीबी में कार्य करने वाले कर्मचारियों की संख्या 2500 से भी ज्यादा है। एडीबी के 68 सदस्य देशो में से 49 देश  एशिया और प्रशांत से है वही 19 बाहरी सदस्य देश है। 
  • ADB Full Form – Asian Development Bank
  • Member Country – 68
  • Headquarter – Mandaluyong, Metro Manila, Philippines
  • President – Masatsugu Asakawa (मासात्सुगु असाकावा )

एडीबी का उद्देश्य 

एशियाई विकास बैंक एक समाजिक विकास संगठन के रूप में कार्य करता है, इस बैंक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक विकास, पर्यावरणीय रूप में स्थायी विकास और क्षेत्रीय विकास के जरिये एशिया और प्रशांत के देशो में गरीबी को काम करना है। यह बैंक इन क्षेत्रों में निवेश के माध्यम से बुनियादी ढांचे, वित्तीय सहायता, विकास कार्यो, स्वास्थ्य सेवाओ, जलवायु परिवर्तन आदि के लिए तैयार रहने में सहायता प्रदान करता है। 

एडीबी का संगठन 

एशियाई विकास बैंक की सबसे बड़ी संस्था इनके बोर्ड ऑफ गवर्नर है, जिसको प्रत्येक सदस्य देश के एक प्रतिनिधि के द्वारा बनाया गया है। एडीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर अपने समूह में से 12 सदस्य को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और उनके सहायक से रूप में चुनते है। चुने गए 12 सदस्यों में से आठ सदस्य एशिया-प्रशांत के देशो से होते है वही बाकि के सदस्य बाहरी क्षेत्रों से होते है। 
 
बोर्ड ऑफ गवर्नर के माध्यम से ही एडीबी के अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है, और यह बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का भी अध्यक्ष होता है और यह अध्यक्ष एडीबी के सारे प्रबंधन को देखता है। एडीबी के अध्यक्ष का कार्यकाल पांच वर्षो का होता है, पांच वर्ष समाप्त होने के बाद फिर से नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है। जानकारी के लिए बता दूँ, इसके अध्यक्ष के रूप में जापान के नागरिक को ही चुना जाता है,  इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि एडीबी में सबसे ज्यादा शेयर जापान से पास है और इसी कारण से जापान के नागरिक को ही एडीबी का अध्यक्ष चुना जाता है। 

ADB से जुड़े सवाल 

ADB का फुल फॉर्म क्या है ?
– एशियाई विकास बैंक 
 
एडीबी का 68th सदस्य देश कौन हैं ?
– Niue { capital : alofi, currency: dollar }
 
वर्तमान में एडीबी के सदस्य देशो की संख्या कितनी हैं ?
– 68
 
एडीबी का Headquarter (मुख्यालय ) कहा पर हैं ?
– मेट्रो मनीला, फिलीपींस 
 
वर्तमान में एडीबी का अध्यक्ष कौन हैं ? और किस देश का रहने वाला हैं 
– मासात्सुगु असाकावा ( जापान )
 
दोस्तों ये कुछ सवाल है जो सरकारी नौकरी के लिए होने वाली परीक्षा में पूछे जाते है खासकर नेशनल स्तर पर होने वाले परीक्षा जैसे- SSC, IBPS, IB आदि। 
 
Conclusion 
 
दोस्तों हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ADB Full Form in Hindi, एडीबी क्या है, एडीबी की स्थापना कब हुई, एडीबी का मुख्यालय कहाँ है, एडीबी का अध्यक्ष कौन हैं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, इसके साथ है इस लेख में हमने एडीबी के  सदस्य देशो की संख्या, ADB का उद्देश्य के बारे में अच्छे से बताया।
 
मुझे उम्मीद है दोस्तों इस ADB Full Form लेख के पढ़कर एडीबी से जुडी सभी प्रकार की जानकारी आपको मिल गयी होगी, यदि आपके पास ADB से जुड़े किसी तरह का सवाल हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है और अगर आपको इस लेख में प्रदान की गई जानकारी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करे। हमारे इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद..
 
इसे भी पढ़े –

Leave a Comment