ATA Full Form in Hindi – ATA क्या होता है

 
ATA Full Form: नमस्कार दोस्तों, आपने ATA शब्द तो सुना ही होगा, ये कंप्यूटर हार्डवेयर से जुडी एक टेक्नोलॉजी है जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस को मदरबोर्ड से जोड़ने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपको इसके बारे में अच्छे से जानकारी हैं, अगर इसके विषय में ज्यादा जानकारी नहीं है तो हमारे इस लेख को आखिरी तक पढ़े। इस लेख में हम आज ATA Full Form के बारे में जानने वाले है व ATA क्या होता है किसे कहते है इससे संबंधित सभी तरह जानकारी देने वाला हूँ। 

ATA Full Form

 

 
आज कल हम काफी सारे ऐसे शार्ट शब्द को सुनते है जिनके फुल फॉर्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती उन्ही में से एक शब्द ATA है क्युकी यह शब्द कंप्यूटर हार्डवेयर से जुड़ा है इसके हमे इसके बारे में मालूम होना चाहिए, इसलिए मैं इस लेख के जरिये आपको ATA Full Form, ATA क्या होता है, इसका इस्तेमाल किस तरह किया जाता है और भी बहुत कुछ ATA से जुडी बातो के बारे में विस्तार से जानेगे।  

ATA Full Form in Hindi 

ATA क्या होता है, किसे कहते है, इसका इस्तेमाल कहा पर किया जाते है आदि के बारे में जानने से पहले हम इसका फुल फॉर्म जान लेते है। 
 
ATA का फुल फॉर्म “Advanced Technology Attachment” होता है हिंदी में ATA को उन्नत प्रौद्योगिकी अटैचमेंट भी कहते हैं। दोस्तों आज के समय में ATA को PATA ( Parallel Advanced Technology Attachment) के नाम से जाना जाता है, दरहसल इस टेक्नोलॉजी को पहले ATA ही कहा जाता था लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर PATA रख दिया यानि की PATA का पुराना नाम ATA हैं। 

ATA क्या होता हैं

दोस्तों जैसा की हमने आपको ऊपर बताया कि, यह एक उन्नत प्रौद्योगिकी अटैचमेंट है जिसे संक्षिप्त में ATA कहा जाता था, लेकिन बाद में नया सीरियल ATA (SATA) पेश किया गया तो इसका नाम ATA से बदलकर PATA (सामानांतर उन्नत प्रौद्योगिकी अटैचमेंट) कर दिया गया। यह एक प्रकार मानक इंटरफ़ेस होता है जिसकी सहायता से हार्ड ड्राइव, सीडी रोम, फ्लॉपी डिस्क ड्राइव, ऑप्टिकल ड्राइव जैसे स्टोरेज डिवाइस इत्यादि को मदरबोर्ड के साथ जोड़ा जाता है। 
 
PATA केबल्स की अधिकतम लम्बाई 18 इंच होती है इसी कारण से इसका इस्तेमाल कंप्यूटर के आंतरिक उपकरणों जैसे CD-ROM, FDD आदि को जोड़ने के लिए किया जाता है। इसे बाहरी नियंत्रक का इस्तेमाल किये बिना पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस को जोड़ने के लिए बनाया गया है। इसकी सबसे खास बात यह हैं कि, यह सबसे सामान्य और सबसे कम लागत वाला इंटरफ़ेस प्रदान करता है। इसके साथ यह तेज गति भी प्रदान करता है। यह मुख्य रूप से बहुत पतले तारो और केबल बस से मिलकर बना होता है। 
 
ATA इंटरफेस को IDE (इंटीग्रेटेड ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक) इंटरफ़ेस के कई चरणों में विकसित किया गया। कहने का मतलब यह है कि ATA या जितने भी नए एटीए विकसित किये गए उन सभी का इस्तेमाल पुराने ATA इंटरफ़ेस के साथ के साथ ही किया जा सकता है। 

ATA की अन्य जानकारी 

समानांतर ATA केबल एक बार में 16 बिट डेटा का ट्रांसफर कर सकता है, ATA केबल के दोनों तरफ 40 पिन वाला कनेक्टर होता है और यह 40 या 80 वायर डिजाइन का उपयोग करता है। ATA केबल का एक सिरा मदरबोर्ड और दूसरा सिरा हार्ड ड्राइव जैसे स्टोरेज डिवाइस से जुड़ा हुआ होता है। ATA को मानक रूप में AT Bus Attachment की तरह माना जाता है जिसे AT Attachment भी कहा जाता है। ATA को एक बार में दो डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है, जिसमे एक को स्लेव और दूसरे को मास्टर भी कहते है। 

एटीए का इतिहास 

वेस्टर्न डिजिटल नाम की कंपनी में एटीए का पहला संस्करण 1986 में विकसित किया था जिसे मुख्य रूप से ATA के नाम से जाना जाता था लेकिन 2003 में सीरियल एटीए की शरुआत के बाद मूल एटीए का नाम बदलकर समानांतर एटीए या PATA रख दिया गया। आपके जानकारी के लिए बता दूँ, PATA और SATA दोनों इंटीग्रेटेड ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। 

Other Full Form of ATA

Analog Telephone Adapter – एनालॉग टेलीफोन  एडाप्टर एक ऐसा डिवाइस है जिसका इस्तेमाल एक या एक से अधिक एनालॉग टेलीफ़ोन, फैक्स मशीन और इसी तरह के उपकरण  को वायर ओवर आईपी (VoIP) जैसे डिजिटल टेलीफोन सिस्टम से जोड़ने के लिए किया जाता है। 
 
अन्य जानकारी 
 
Conclusion
 
दोस्तों हमने इस लेख में आपको ATA Full Form, एटीए क्या होता है, इसका उपयोग  कहा पर किया जाता है के बारे में अच्छे से बताने की कोशिश की हैं साथ ही हमने इसके इतिहास के बारे में भी बताया है। मुझे  उम्मीद है हमारे इस लेख में आपको कुछ नया जानने को मिला होगा। 
 
यदि इस लेख, ATA Full Form की जानकारी पसंद आयी तो इसके शेयर जरूर करे  और एटीए के विषय से संबंधित आपके पास किसी तरह का सवाल हो तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है। हमारे लेख पर बने रहने के लिए धन्यवाद

Leave a Comment