BC, AD Full Form – BC व AD का मतलब क्या है

इस लेख में आपको BC AD Full Form in Hindi, BC का मतलब, AD( ईस्वी) क्या है? BC और AD के विषय से संबंधित जानकारी दूंगा. आपने अपने स्कूल के समय में इतिहास की किताबे जरूर पढ़ी होगी और आज भी लोग सरकारी नौकरी की तैयारी करते समय इतिहास के बारे में जरूर पड़ते है। तब आपने एक चीज गौर किया होगा की प्राचीन समय को बताने के लिए इतिहास की किताबो में ईसा पूर्व या ई.पू. लिखा रहता है, यही चीज इंग्लिश की किताबो में BC लिखा रहता है। लेकिन क्या आपको इसके बारे में मालूम है कि, ईसा पूर्व क्या होता है, अगर नहीं मालूम तो इस लेख के जरिये हम इसी के बारे में जानेगे। 
BC and AD Full Form in Hindi

 

BC Full Form in Hindi

BC का फुल फॉर्म Before Christ होता है, BC का हिंदी में अर्थ ईसा पूर्व होता है। ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा-मसीह के जन्म होने से पहले के समय को ईसा पूर्व कहते है। 
 
कई इतिहासकार BC को BCE भी कहते है, लेकिन आपको बता दूँ इन दोनों का मतलब एक होता है। जब कभी भी आपको इतिहास की किताबो मे BC या BSE लिखे मिले तो आप समझ जाना की ईसा मसीह के जन्म से पूर्व समय की बात की जा रही है। 

ईसा पूर्व का मतलब क्या है ( BC Meaning in Hindi )

Before Christ जिसे BC भी कहते है। इसे हिंदी में ईसा पूर्व बोलते है। ईसा मसीह के जन्म के पूर्व के समय को ईसा पूर्व कहा जाता है। ईसा मसीह के जन्म को ध्यान में रखकर ही तिथियों की गणना की जाती है। इनके जन्म से पहले घटित घटनाओ के समय को बताने के लिए ईसा पूर्व का प्रयोग किया जाता है। ईसा पूर्व का समय उलटे क्रम में चलता है। जैसे की 100 ईसा पूर्व के बाद 99 ईसा पूर्व आता है। 
 
आपको इतिहास की किताबों में ईसा पूर्व के अलावा ईस्वी(AD) भी लिखा मिल जायेगा। इसलिए हम इसके बारे में भी जान लेते है। 

ईस्वी का मतलब – AD Full Form  

AD का फुल फॉर्म Anno Domini होता है। ईसा-मसीह के जन्म के बाद के समय को दर्शाने के लिए ईस्वी(AD) का प्रयोग करते है। Anno Domini एक लैटिन शब्द है और इस लैटिन शब्द का अर्थ हमारा ईश्वर का वर्ष होता है। इस शब्द का इस्तेमाल ईसा-मसीह के जन्म के बाद की तिथियों को दर्शाने के लिए किया जाता है। जिस वर्ष इनका जन्म हुआ उस वर्ष को 1 AD कहा जाता है। 

BC और AD के अन्य नाम 

ऐसे बहुत से लोग है जिनको इनके अन्य नाम के बारे में पता नहीं होता और इसी कारण जब वो इनके अन्य नाम लिखे देखते है तो सोच में पढ़ जाते है की इसका मतलब क्या होता है हमने तो सिर्फ  BC और AD ही पढ़ा है, इसलिए मैं आपको इसके बाकि नमो के बारे में भी बताऊंगा ताकि आगे चलकर किसी प्रकार की परेशानी न हो। 
 
BC का अन्य नाम BCE होता है जिसे Before Common Era कहते है। वही AD का  अन्य नाम CE (common era) होता है। विश्व में काफी सारे ऐसे देश है जहाँ पर BC से स्थान पर BCE और AD के स्थान पर CE का उपयोग किया जाता है। अगर भारत की बात की जाए तो भारत में तिथियों की गणना करने के लिए इस  रूप का इस्तेमाल 200 वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। कभी कभी इंग्लिश में BP(Before Present) शब्द का प्रयोग भी करते है जिसका मतलब वर्तमान से पहले होता है। 

BC और AD में अंतर ( Difference Between the AD and BC )

अब मैं आपको BC या BCE और AD के बारे में कुछ जरूरी जानकारी दूंगा इसके साथ ही दोनों में क्या भिन्नता है उसे भी अच्छे से समझेँगे। 
  • बीसी का मतलब ईसा मसीह के जन्म के पहले का समय और AD का मतलब ईसा मसीह के जन्म के बाद का समय होता है।  
  • BC ka Full Form “Before Christ” होता है वही DC Ka Full Form “Anno Domini” होता है। इसके अलावा BC को BCE और AD को CE के नाम से भी जाना जाता है। 
  • BC और AD के रूप में जब भी समय को दर्शाया जाता है तो उनके लिखने का तरीका अलग होता है यानि BC के रूप में समय को 100BC वही AD के रूप में समय को AD100 लिखते है। 
  • BC में समय हमेशा घटते क्रम में यानी 225 BC, 224 BC, 223 BC में चलता हैं जबकि AD में समय बढ़ते क्रम यानी AD2021, AD2022,  AD2023 चलता है। 
जैसा ही हम सबको पता है एक साल बीत जाने के बाद दूसरा साल शुरू होता है। उदाहरण के लिए 2022 बीत जाने के बाद 2023 आएगा। ये ईसा मसीह के जन्म के पश्चात का क्रम है जो इसी तरह सही क्रम में चलते रहता है। इस तरह ईसा मसीह के जन्म को आधार मानते हुए समय को बाट दिया गया है जिसके कारण ईसा मसीह के जन्म के पर्व के समय को ईसा पूर्व बोलते है और ईसा मसीह के जन्म के बाद के समय को ईस्वी बोलते है। 
 
अब आप अच्छे से समय गए होंगे की ईसा पूर्व (BC) क्या होता है इसका उपयोग किस वर्ष के समय को दर्शाने के लिए करते है। लेकिन आपने BC शब्द का प्रयोग लोगो को व्हाट्सअप, फेसबुक आदि में करते हुए देखा होगा तो उसका मतलब क्या होता है उसे भी समझते है।
 

सोशल मीडिया में BC का मतलब ( BC Full Form in Chat )

WhatsApp, Facebook जैसे सोशल मीडिया में लोग जिस BC का इस्तेमाल करते है वो एक प्रकार की गन्दी गाली होती है जिसके बारे में मैं आपको इस पोस्ट में नहीं बता सकता। आज कल के युवा BC का प्रयोग आपस में बात करते समय अधिक करते हैं जो कि गलत बात है। लेकिन आपको मैं बता दूँ BC का अर्थ गलत बिलकुल नहीं होता, इसके काफी सारे सही अर्थ होते है जिसके बारे में मैंने आपको ऊपर बताया हैं। 
 
आपने क्या सीखा 
 
आज के इस पोस्ट में आपने ईसा पूर्व (BC) और ईस्वी(AD) के बारे में अच्छे से जाना। इस लेख में आपको BC Full Form in Hindi, BC क्या है, AD Full Form in Hindi, AD क्या है इसका प्रयोग किस समय को दर्शाने के लिए करते हैं इससे जुड़ी कई सारी जानकारी जानने को मिला। 
 
मुझे आशा है की BC and AD Full Form के इस पोस्ट में आपको जरूर कुछ नया जानने की मिला होगा और हमारे द्वारा दी गयी जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। यदि आपको हमारे पोस्ट की जानकारी अच्छी लगी होती तो इसे शेयर जरूर करे और इससे संबंधित किसी तरह का सवाल हो तो हमे कमेंट करके पूछ सकते है।
 
इसे भी जरूर पढ़े 

Leave a Comment