बीएमसी क्या होता है? BMC Full Form in Hindi क्या है? दोस्तों आपमें कभी न कभी बीएमसी के बारे में सुना ही होगा, ये भारत का सबसे बड़ा और अमीर म्युनिसिपल कारपोरेशन में से एक है। ऐसे में यदि आप बीएमसी के बारे में अधिक नहीं जानते, तो आप हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े इस लेख में बीएमसी से जुड़ी सभी तरह की जानकारी मिल जाएगी।
म्युनिसिपल कारपोरेशन शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, शहर में म्युनिसिपल कारपोरेशन की जिम्मेदारी लेने के लिए चुनाव भी किये जाते है जिसमे शहर की कई सारी पार्टी हिस्सा भी लेती है और वोटिंग के बाद जिस पार्टी को बहुमत मिलता है उसे मुन्सिपल कारपोरेशन का कार्यभार संभालने के लिए सौप दिया जाता है। आज हम ऐसे ही एक म्युनिसिपल कारपोरेशन BMC के बारे में जानेंगे

BMC Full Form in Hindi
BMC का फुल फॉर्म Brihanmumbai Municipal Corporation (बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन) होता है। हिंदी में बीएमसी को बृहन्मुंबई महानगर पालिका भी कहते है। इसके अलावा इसे Municipal Corporation of Greater Mumbai (MCGM) के नाम से भी जानते है, साथ ही ये बॉम्बे नगर निगम के नाम से भी काफी प्रसिद्ध है।
दोस्तों बीएमसी भारत का सबसे बड़ा और अमीर नगर निगम है, जो मुंबई शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ रखने का काम करता है। बीएमसी हमारे देश का सबसे बड़ा म्युनिसिपल कारपोरेशन है जिसके कारण इसका वार्षिक बजट भारत के कुछ छोटे राज्यों के वार्षिक बजट के भी ज्यादा होता है।
बीएमसी क्या है – What is BMC
बृहन्मुंबई महानगर पालिका को बॉम्बे म्युनिसिपल कारपोरेशन अधिनियम 1888 के तहत स्थापित किया गया था। बीएमसी का नेतृत्व एक IAS अधिकारी करता है जो एक नगर आयुक्त के रूप में काम करता है यानि इस कारपोरेशन को आईएएस के दिशानिर्देश के अनुसार काम करना पड़ता है।
बीएमसी के कार्य के अंतर्गत शहर का प्रशासन, नागरिक बुनियादी ढांचा और मुंबई के बाहरी इलाके भी आते है यानि यह मुंबई से जुड़े आस पास के क्षेत्र में भी कार्य करता है। बीएमसी का कार्यक्षेत्र लगभग 480 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं। साल 2015 में, तृष्णा विश्वाराव नेता के रूप में सेवा देने वाली पहली महिला नगरसेवक थी।
बीएमसी का गठन 1888 में हुआ था, इस म्युनिसिपल कारपोरेशन में कुल 277 सीट है जिसके लिए चुनाव भी कराया जाता है, इस चुनाव में शहर की कई सारी पार्टी भाग लेती है और जिस पार्टी को बहुमत हासिल होता है उसे बृहन्मुंबई महानगर पालिका का कार्यभार पांच साल के लिए सौप दिया जाता है। यह चुनाव हर पांच साल में एक बार होता है।
BMC की जिम्मेदारियां
दोस्तों आपने BMC Full Form के बारे में जान लिया, अब हम बीएमसी के कार्य उनकी जिम्मेदारियों के बारे में अच्छे से जानेगे। इस नगर निगम के ऊपर शहर की साफ़ सफाई से लेकर कई सारी जिम्मेदारी होती है जो इस प्रकार है –
- बृहन्मुंबई महानगर पालिका शहर में नए सड़कों का निर्माण और उनकी देखरेख करती है।अगर सड़क कही पर से ख़राब हो जाती है तो उनके मरम्मत का काम भी बीएमसी के द्वारा किया जाता है।
- शहर में पूल, फ्लाईओवर, मेट्रो का निर्माण करना और उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी होती है।
- पूरे शहर में साफ सफाई का ध्यान देना और शहर को स्वस्थ और स्वच्छ बनने के जिम्मेदारी बीएमसी की होती है।
- शहर में अस्पताल, कचरा संग्रहण और निपटान, पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी होती है
- शहर में होने वाली महामारी और उनका रोकथाम करने की जिम्मेदारी होती है।
- जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का पंजीयन करना, शहरी सम्पत्ति का ब्यौरा रखना, और भवन मापदंडों को लागू करने के लिए बीएमसी जिम्मेदार होते है।
- शहर के समुद्री तटों पर सुरक्षा की व्यवस्था करना, पार्क और सार्वजनिक स्थानों का निर्माण और देखरेख करना।
जिस तरह से आपके शहरों के नगर निगम के काम होते है उसी तरह बीएमसी के भी काम होते है।
अन्य जानकारी –
आपने क्या सीखा
इस लेख में हमने BMC Full Form in Hindi, बीएमसी क्या है, बीएमसी की जिम्मेदारियां क्या होती है इत्यादि के बारे में विस्तार से जाना। अब आप अच्छे से बीएमसी के बारे में जान गए होंगे, साथ है। मुझे आशा है कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी, साथ ही इस लेख में आपके सारे सवालों के जवाब मिल गए होंगे। यदि बीएमसी से जुड़े आपके मन में किसी तरह के सवाल हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है।
Kesse kre bmc ki teyari kya Krna pdega iske liye qaulifaction
BMC महाराष्ट्र के नगर पालिका का नाम है ये कोई एग्जाम नही है
Bahut acha laga .samjh main bhi ageya