NCB का फुल फॉर्म क्या है – NCB Full Form in Hindi

 

NCB क्या है?, NCB Full Form क्या है? आपने एनसीबी का नाम तो सुना ही होगा, एनसीबी से जुडी खबरों के बारे में अक्सर न्यूज़ चैनल में दिखाते रहते है तथा आये दिन एनसीबी से जुडी खबरे न्यूज़ पेपर में छपती ही रहती है। लेकिन क्या आप इसके बारे में जानते है? क्युकी ज्यादातर लोगो ने इसका नाम सुना होता है लेकिन ये क्या है, इनका काम क्या होता आदि चीजों के बारे में नहीं जानते। यदि आपको भी NCB के बारे में नहीं पता और आप इसके बारे में जानना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े। 


 
NCB Full Form Hindi

Full Form of NCB in Hindi 

NCB का फुल फॉर्म ” Narcotics Control Bureau” होता है. हिंदी में इसे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कहते है। यह एक ख़ुफ़िया जाँच एजेंसी है जो भारत देश में ड्रग्स तस्करी से लड़ने और अवैध पदार्थो के दुरूपयोग को रोकने का काम करती है। 
 

NCB क्या है व इसके कार्य क्या है

जिस तरह हमारे देश में CBI और ED अपराध की जाँच करने के लिए एक ख़ुफ़िया जाँच एजेंसी है, उसी तरह यह भी भारत की एक खुफिया जाँच एजेंसी है। जो देश में होने वाले अवैध ड्रग्स की तस्करी और अवैध पदार्थो के दुरूपयोग को रोकने का काम करती है और ड्रग्स से जुड़े मामलो की जाँच करती है। 
 
सरल शब्दो में – नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भारत देश की ख़ुफ़िया जाँच एजेंसी है जो भारत में ड्रग्स की अवैध तस्करी, मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करती है और उनको रोकने का काम करती है। ये हमारे देश को ड्रग्स जैसे नशीली पदार्थो से बचाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाती है और इसे पूरी तरह ख़त्म करने का काम करती है। एनसीबी मादक पदार्थो की तस्करी से लड़ने के लिए भारत के ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसियो के कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने का भी कार्य करता है। इसके अतिरिक्त यह भारत के सीमाओं की निगरानी भी करता है जहाँ विदेशी तस्करी के साथ तस्करी गतिविधिया होती रहती है। 
 
Narcotics Control Bureau (NCB) मुख्य कार्य राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी को रोकना और ख़त्म करना है। यह राज्य में ड्रग्स कानून प्रवर्तन प्रयासों में मदद प्रदान करता है। इसके साथ ही ये अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी INCB, INTERPOL आदि के साथ अच्छे आपसी संबंध बनाने का काम करती है। इसके अलावा भी NCB कई तरह के कार्यो को करती है। 
 

NCB का गठन 

नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का गठन 1986 में किया गया था। NCB गृह मंत्रालय से सम्बद्ध है। वर्तमान समय में NCB का मुख्यालय भारत के नई दिल्ली में स्थित है। इसके अलावा इसके क्षेत्र इकाइयाँ और कार्यालय मुंबई, कोलकाता, चन्नई, इंदौर, बंगलुरु, लखनऊ, चंडीगढ़, जोधपुर, जम्मू, पटना, अहमदाबाद में स्थित है। 
 
एनसीबी में जितने भी अधिकारी कार्य करते है उन्हें भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, अर्धसैनिक बलों से चुना जाता है। एनसीबी का महानिदेशक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) या भारतीय राजस्व सेवा (IRS) का एक अधिकारी होता है।  
 
इसे भी पढ़े –
Conclusion  
 
इस लेख में हमने NCB के विषय से जुडी जानकारी दी है। यहाँ NCB Full Form in Hindi, NCB क्या है, एनसीबी के कार्य, एनसीबी का गठन कब हुआ, मुख्यालय आदि चीजों के बारे में अच्छे से जाना। मैं आशा करता हूँ इस पोस्ट में हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको जरूर पसंद आएगी, यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी तो इसे शेयर जरूर करे और इस आर्टिकल से जुड़े आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हो तो हमे कमेंट में लिखकर बता सकते है। धन्यवाद!  

Leave a Comment