आपने PWD के बारे में सुना ही होगा, ये भारत का सरकारी विभाग है जो राज्यों में विकास संबंधी कार्य करने लिए बनाया गया है। हर एक राज्य में अलग अलग पीडब्ल्यूडी विभाग होता है। जिनका काम राज्य में सार्वजनिक सेवाओं का निर्माण और रखरखाव करना होता है। लेकिन क्या आप PWD Full Form, पीडब्ल्यूडी क्या है जानते है ? यदि आपको इसके बारे में नहीं पता और आप पीडब्ल्यूडी से संबंधित जानकारी चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।

PWD Full Form in Hindi (पीडब्ल्यूडी का फुल फॉर्म )
PWD का फुल फॉर्म “Public Works Department” होता है। पीडब्ल्यूडी को हिंदी में लोक निर्माण विभाग के नाम से भी जाना जाता है।
लोक निर्माण विभाग एक सरकारी विभाग है जो राज्य में सार्वजानिक निर्माण कार्यो को करने और उनका रखरखाव का काम करती है। पीडब्ल्यूडी के मुख्य कार्य सड़क, पुल, राजमार्ग, ब्रिज, सार्वजानिक सरकारी इमारत का निर्माण करना होता है। पीडब्ल्यूडी राज्य स्तर पर विकास कार्यो को करती है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी शहर में स्वच्छ जल की व्यवस्था भी करता है।
पीडब्ल्यूडी क्या है (What is PWD)
ये भारत सरकार का एक विभाग है जो राज्य में विकास से जुड़े कार्यो को करता है। लोक निर्माण विभाग का कार्यालय राज्य के हर एक शहर में स्थित होता है। इस विभाग के ऊपर सार्वजनिक सेवाओं के निर्माण और उनके रखरखाव करने की जिम्मेदारी होती है। सार्वजानिक सरकारी सेवाओं का निर्माण, राजमार्गो का निर्माण, पुलों और सड़को का निर्माण इसके अलावा पेयजल स्त्रोत की व्यवस्था भी पीडब्ल्यूडी करता है। लोक निर्माण विभाग देश की एक केंद्रीय इकाई है जो हर तरह के सार्वजनिक गतिविधियों को देखती हैं।
पीडब्ल्यूडी के कार्य (Work of PWD)
पीडब्ल्यूडी के द्वारा कई सारे कार्यो को किया जाता है ये सरकार के तहत आने वाले सार्वजानिक निर्माण कार्यो से लेकर अस्पताल, स्कूल आदि का निर्माण और रखरखाव का काम करते है इसके साथ साथ शहरों में पीने योग्य पानी की व्यवस्था भी करते है। पीडब्ल्यूडी के कार्यो को मुख्य रूप से चार श्रेणियों में बाटा गया है जो इस प्रकार है –
- स्वच्छ पानी की व्यवस्था
- सरकारी भवन निर्माण और उसका रखरखाव
- पुल निर्माण और रखरखाव
- राजमार्ग, सड़क, फ्लाईओवर का निर्माण
इस तरह के सभी कार्यो को पीडब्ल्यूडी के द्वारा किया जाता है इसके अलावा भी कई सारे कार्य लोक निर्माण विभाग करती है।
पेयजल स्त्रोत की व्यवस्था करना
गांव हो या शहर पानी की किल्लत तो हर जगह पर होती है। लोगो को साफ़ पानी नहीं मिलते से उन्हें काफी परेशानी होती है और कई सारे बीमारियों का भी खतरा रहता है।
पीडब्ल्यूडी की शहर में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी होती है इसके साथ ही शहर के रास्तो में टूटे फूटे पाइपों के मरम्मत करने की जिम्मेदारी भी लोक निर्माण विभाग की होती है।
सरकारी भवन निर्माण और रखरखाव
शहर में सरकारी इमारतों का निर्माण और इन इमारतों का मरम्मत करने का काम भी पीडब्ल्यूडी का होता है। ये सरकारी अस्पताल, स्कूल बनने का काम भी करती है। यानि शहर में जितने भी सरकारी अस्पताल, स्कूल, इमारत का निर्माण कार्य और पुरानी इमारतों का नवनिर्माण होता है वो सब पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है।
सड़क राजमार्ग का निर्माण
गांव और शहरो में सड़क और राजमार्गो का निर्माण करने का काम पीडब्ल्यूडी का होता है, इसके साथ ही सड़क खराब होने पर, सड़क में गड्ढे हो जाने पर उसके मरम्मत का कार्य भी पीडब्ल्यूडी के द्वारा किया जाता है। इसके अलावा फ्लाईओवर का निर्माण और मरम्मत का कार्य भी PWD के द्वारा किया जाता है।
पुल का निर्माण और रखरखाव
आपके शहर में और आस पास के क्षेत्र में जितने भी पुलनिर्माण कार्य होते है वो सब लोक निर्माण विभाग (PWD) के द्वारा किये जाते है इसके साथ ही पुलों के मरम्मत की जिम्मेदारी भी पीडब्ल्यूडी की होती है।
ये सभी कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य कार्य है। इन सब कार्यो को अलावा सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी तरह के कार्य पीडब्ल्यूडी करती है।
PWD के अन्य फुल फॉर्म
PWD Full Form in Exam – Persons with Disabilities होता है।
Persons with Disabilities का हिंदी में मलतब ऐसे इंसान से है जो विकलांग है। इस शब्द का उपयोग उन व्यक्ति के लिए किया जाता है जिसमे मानसिक या शारीरिक तौर पर कोई कमी होती है। इन व्यक्ति के लिए सरकार द्वारा विकलांगता का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है जिसमे उसके विकलांगता के बारे में लिखा होता है।
इस सर्टिफिकेट को दिखाकर वह व्यक्ति बस, ट्रैन में बिना पैसे दिए सफर कर सकता है। इसके अलावा सरकारी जॉब, अच्छे विश्वविद्यालयो में प्रवेश के लिए छूट भी मिल जाती है।
इसे भी पढ़े
आपने क्या सीखा
इस पोस्ट को पढ़कर आपको पीडब्ल्यूडी के बारे में अच्छे से मालूम हो गया होगा। इस लेख में मैंने पीडब्ल्यूडी क्या है, PWD ka Full Form, पीडब्ल्यूडी के कार्य आदि सभी चीजों के बारे में अच्छे से जानकारी दी। मुझे उम्मीद है हमारे इस लेख में आपको बहुत कुछ जानने को मिला होगा, यदि ये जानकारी आपको अच्छी लगी तो इसे दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और आपके मन में पीडब्ल्यूडी से संबंधित किसी तरह का सवाल हो तो हमे कमेंट करके पूछ सकते है। हमारा लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।