VDO Full Form – ग्राम विकास अधिकारी कौन होता है कैसे बने

 
हमारे भारत देश में आज भी बहुत सी आबादी है जो ग्रामीण इलाको या गावों में रहती है। और गावों में खेती किसानी करके अपना गुजर बसर करती हैं। ऐसे में इन लोगो तक सरकार द्वारा बनाये गए परियोजनाओं को पहुंचाने, ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करने, सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम एक VDO का होता है। ये एक सरकारी अधिकारी होता है जो गाव के विकास करने के लिए कार्य करता है। लेकिन आप VDO क्या है, VDO Full Form क्या होता है, VDO Officer कैसे बनते है, के बारे में जानते है क्युकी अगर आप एक VDO बनना चाहते है तो इसके लिए आपको VDO की पूरी जानकारी होनी चाहिए। 
VDO Full Form
इस लेख में मैं आपको VDO से जुडी जानकारी VDO Full Form in Hindi, VDO क्या होता है, इसके काम क्या क्या होते है, VDO कैसे बने ? यह अधिकारी बनने के लिए क्या करना पड़ता है, इसके लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ?, ये बनने के लिए कहाँ तक पढ़ाई करनी होगी इत्यादि चीजों के बारे में बताऊंगा। 
 

VDO Full Form in Hindi 

VDO का फुल फॉर्म “ Village Development Officer ” होता है, हिंदी में इसे ग्राम विकास अधिकारी कहते है। 
 
ग्राम विकास अधिकारी का मुख्य काम ग्रामीण इलाको का विकास करना होता है इसके साथ ही विकास से जुडी जानकारी सरकार तक पहुँचाने का काम भी VDO अधिकारी करता है। 
 

ग्राम विकास अधिकारी क्या है – VDO Kya Hota Hai

Gram Vikas Adhikari(VDO) गांव का प्रधान या सचिव होता है। जिसके कंधो पर गांव के विकास की जिम्मेदारी होती है। VDO को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान सचिव, ग्राम सेवक आदि भिन्न भिन्न नाम से जाना जाता है। ये गांव में कई तरह के विकास संबंधी कार्य जैसे गांव में बच्चो के लिए शिक्षा की व्यवस्था करना, पानी और बिजली की समस्या को दूर करना, सरकार के द्वारा बनाई गयी परियोजनाओं के बारे में ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी पहुँचना, गांव में चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराना आदि तरह के कार्य करने में अहम भूमिका निभाते है।  
 

VDO के लिए योग्यता ( Qualification)

आपने VDO फुल फॉर्म, VDO क्या है अच्छे से जान लिया, अगर आप भी  VDO बनना चाहते है तो उसके लिए आपमें कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए। VDO बनने के लिए जो भी जरुरी योग्यताये है उसे हम अच्छे से समझते है। 
 
  • यदि आप VDO बनना चाहते है तो उसके लिए आपका 12वी कक्षा पास होना जरूरी है तथा इसके साथ आपका किसी भी कंप्यूटर कोर्स में डिप्लोमा किया हुआ होना चाहिए। यदि आपके पास दोनों चीजे है तो आप VDO बनने से लिए आवेदन कर सकते है। 
  • VDO बनने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए इसके अलावा OBC वर्ग के  उम्मीदवारों को तीन साल और ST/SC वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट मिलती है। 

 ग्राम विकास अधिकारी कैसे बने (VDO Kaise Bane) 

जो लोग VDO बनना चाहते है उन्हें राज्य द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। और इस परीक्षा को अच्छे नंबर के साथ पास करना होगा। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है जो इस प्रकार है –
 

लिखित परीक्षा (Written Exam)

सबसे पहले आपको लिखित परीक्षा देना होगा। इस लिखित परीक्षा में आपसे हिंदी और लेखन से जुड़े 30 अंक के प्रश्न, सामान्य जागरूक से जुड़े 30 अंक के प्रश्न और जनरल एप्टीटुड से संबंधित 20 अंक के प्रश्न पूछे जाते है। इस परीक्षा को करने के लिए आपको 90 मिनट का समय मिलता है।  यह लिखित परीक्षा कुल 80 अंक का होता है। 
 

साक्षात्कार ( Interview )

जब आप लिखित परीक्षा को पास कर लेते है उसके बाद आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, इसमें आपसे कुछ सवाल पूछे जाते है, जिसके लिए आपको नंबर दिए जाते है। यह साक्षात्कार कुल 20 अंक का होता है। जब आप इस चरण को पास कर जाते है तब आपका आखिरी चरण होता है जिसमे आप शारीरिक जाँच किया जाता है। 
 

शारीरिक जाँच (Physical Ability)

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा और साक्षात्कार को पास कर जाते है फिर उनको शारीरिक जांच के लिए बुलाया जाता है। जिसमे उम्मीदवार से दौड़, लंबी कूद आदि प्रकार के चीजे करवाई जाती है। जब आप इस शारीरिक जाँच परीक्षा में पास हो जाते है तब आपको सरकार द्वारा  ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए चुन लिया जाता है। 

 VDO के कार्य क्या है ?

  • गांव में स्वास्थ्य और चिकित्सा की व्यवस्था करना 
  • खाद भंडारण के लिए जगहों की व्यवस्था करना। 
  • बच्चो के लिए शिक्षा की व्यवस्था करना। 
  • गांव में साफ़ सफाई की व्यवस्था करना। 
  • केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा लायी गयी योजनाओ के बारे में गांव के लोगो को जानकारी प्रदान करना और गांव के लोगो को उन योजनाओ का लाभ  दिलाने का काम भी VDO का होता है। 
  • गांव में बिजली, पानी की व्यवस्था करना और सड़क का निर्माण करवाना। 
  • गांव में जो भी समस्या पैदा होती है उसे जिला परिषद का पहुंचाने का काम ग्राम विकास अधिकारी का होता है ताकि उस समस्या का निवारण हो सके। 
  • गांव में कृषि, वाणिज्य उद्योग के विकास में सहायता प्रदान करना। 
  • जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण आदि दस्तावेजों का पंजीकरण करना और उनका रखरखाव करने का काम VDO का होता है। 
  • गावों में होने वाले वार्षिक कार्यक्रमों का संचालन अच्छे तरिके से करना। 
इनके अलावा भी एक ग्राम विकास अधिकारी के और भी कई सारे कार्य होते है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास करने में ग्राम विकास अधिकारी अपनी अहम भूमिका निभाता है। 

VDO का वेतन 

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) बन जाने के बाद  सरकार की तरफ से वेतन के रूप में हर महीने आपको 5200- 20200 मिलता है। इसके साथ ही आपको हर महीने 2000 रूपए ग्रैड पे के रूप में मिलते हैं। दोस्तों ग्राम विकास अधिकारी का वेतन अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकता है। 
Conclusion 
 
इस पोस्ट में आपको VDO के बारे में जानने को मिला। इसमें आपने VDO क्या है इसके कार्य क्या  क्या होते है, VDO Full Form, ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए जरुरी योग्यता क्या है और भी बहुत कुछ आपने जाना। 
 
मुझे आशा है की आपको हमारे द्वारा इस पोस्ट VDO Full Form में दी जानकारी जरूर पसंद आएगी यदि आपको ये जानकारी अच्छी होगी तो इसे शेयर जरूर करे और इससे जुड़े किसी तरह के सवाल हो तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है। 
 
ये भी जरूर पढ़े 
 
 
 

1 thought on “VDO Full Form – ग्राम विकास अधिकारी कौन होता है कैसे बने”

Leave a Comment