अगर आपको ड्राइविंग अच्छे से आती है या फिर आप अभी सीख रहे है तो आपका इसके बारे में जानना आवश्यक हो जाता है कि MCWG Kya Hai, MCWG Full Form in Hindi क्या होता है, यह किस क्षेत्र से जुड़ा है, इसका तात्पर्य क्या है। इसके बारे में जानना उन सभी लोगो के लिए आवश्यक है जो ड्राइविंग करते है। इसलिए आपको इस पोस्ट में एमसीडब्ल्यूजी से जुड़ी हर तरह की जानकारी दूंगा ताकि आपको इसे बारे में अच्छे से पता चल सके।

MCWG Full Form in Hindi
MCWG का फुल फॉर्म ” Motor Cycle with Gear ” होता है। हिंदी में गियर वाला मोटरसाइकिल कहा जाता है। यह एक लाइसेंस का प्रकार है जो सड़क परिवहन प्राधिकरण के द्वारा जारी किया जाता है। यह लाइसेंस कुछ तरह के वाहन को चलाने के लिए पर्याप्त हैं।
MCWG क्या है
Motor Cycle with Gare जिसे संक्षिप्त में एमसीडब्ल्यूजी भी कहते है। एमसीडब्ल्यूजी का मतलब गियर वाला मोटरसाइकिल से है। इस शब्द का प्रयोग सड़क परिवहन प्राधिकरण के द्वारा किया जाता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि कोई इंसान कुछ प्रकार के वाहन को चलाने के लिए तैयार है की नही।
आप अपने रोजमर्रा के जीवन में अपने आस पास के क्षेत्र में जितने भी गियर वाले वाहन देखते है चाहे वो साधारण बाइक हो या स्पोर्ट बाइक उन सभी वाहन को चलाने के लिए एमसीडब्ल्यूजी का लाइसेंस होना अनिवार्य है। एमसीडब्ल्यूजी शब्द का प्रयोग मैनुअल गियर वाली मोटरसाइकिल के लिए किया जाता है, गियर वाली जितनी भी मोटरसाइकिल है सभी एमसीडब्ल्यूजी की श्रेणी में आते है।
इसके अलावा ऐसे मोटरसाइकिल जो बिना गियर के चलते है जैसे गियरलेस स्कूटर एमसीडब्ल्यूजी लाइसेंस श्रेणी में शामिल नहीं है। क्योंकि उनमे गियरलेस या ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन सिस्टम का प्रयोग होता है इसलिए वे सभी MCWOG के श्रेणी में आते है।
MCWOG का Full Form ” Motor Cycle Without Gear” होता है, हिंदी में इसका मतलब बिना गियर वाली मोटरसाइकिल से है। यह लाइसेंस का एक प्रकार है, इस लाइसेंस का प्रयोग 50CC से अधिक क्षमता वाले बिना गियर वाली मोटरसाइकिल के लिए किया जाता है।
Motor Cycle Without Gear (MCWOG) लाइसेंस धारक किसी भी प्रकार के बिना गियर वाली मोटरसाइकिल को चला सकता है, इस लाइसेंस के अंतर्गत मोपेड, स्कूटर आदि आते है। यदि आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है और उस लाइसेंस में अगर MCWOG लिखा है तो आप सिर्फ बिना गियर वाली गाड़ी चला सकते है।
दोस्तों ड्राइविंग लाइसेंस को कई सारे अलग अलग कैटेगरी में बाटा गया है जिनमे से MCWG और MCWOG को आपमें अच्छे से जान लिया। अब हम बाकी लाइसेंस की कैटेगरी को भी जानेंगे
Driving License के प्रकार
- Light Motor Vehicle Non-Transport (LMV-NT)
- Light Motor Vehicle (LMV)
- Light Motor Vehicle Transport (LMV-TR)
- Heavy Motor Vehicle (HMV)
- Heavy Passenger Motor Vehicle (HPMV)
- Heavy Transport Vehicle (HTV)
- TRAILER
- FVG (दो पहियों वाले वाहन जो बिना गियर के हो)
- MC 50CC
- MC EX50CC
- MCWG or M/ CYCL.WG
MCWG के अन्य फुल फॉर्म
Minnesota Climatology Working Group (मिनेसोटा क्लाइमेटोलॉजी वर्किंग ग्रुप) – यह संयुक्त राज्य अमेरिका के मिनेसोटा के नागरिको को जलवायु परिवर्तन से जुड़ी सेवाएं मुहैया करवाता है।
अन्य जानकारी
निष्कर्ष
तो दोस्तों अब आप अच्छे से समझ गए होंगे की MCWG क्या होता है। इस लेख में हमने आपको MCWG Full Form in hindi, एमसीडब्ल्यूजी लाइसेंस श्रेणी में कौन से वाहन आते है, इससे जुड़ी और भी कई सारे चीजों के बारे में जाना। मुझे उम्मीद है हमारे इस लेख से आपको जरूर कुछ जानने को मिला होगा, अगर आपको हमारे पोस्ट की जानकारी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करे और इस पोस्ट से जुड़े कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताये। हमारा पोस्ट पढ़े के लिए धन्यवाद..