UPA Full Form in Hindi – UPA और NDA क्या है

 
हमारे भारत देश में कई सारे राजनीतिक दल है जो अपने अपने स्तर पर चुनाव लड़ते है लेकिन जब बात आती है केंद्रीय स्तर पर सरकार बनने की तो ये सब राजनीतिक पार्टिया आपस में मिलकर एक गठबंधन बना लेती है। इस गठबंधन में कई सारे छोटे बड़े राजनीतिक पार्टिया शामिल होते है और इस गठबंधन का नेतृत्व सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी के द्वारा किया जाता है। हमारे भारत देश में वर्तमान समय में दो सबसे बड़ी राजनीतिक गठबंधन पार्टिया UPA और NDA मौजूद है। 

UPA Full Form in Hindi

 

 
इस लेख के माध्यम से मैं आपको UPA Kya Hai (यूपीए क्या है), What is full form of UPA?, यूपीए में कौन कौन से राजनीतिक पार्टिया शमिल है, जैसे UPA से संबंधित कई सारे सवालों के जवाब देने वाला हूँ। यदि आप UPA के संबंध में ज्यादा कुछ नहीं जानते है और यूपीए के बारे में जानकारी  चाहते है, तो आप हमारे इस पोस्ट को आखिरी तक जरूर पढ़े, इसमें यूपीए से जुडी सम्पूर्ण जानकारी देने वाला हूँ।

UPA Full Form in Hindi 

UPA का फुल फॉर्म “United Progressive Alliance” होता है। हिंदी में यूपीए को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के नाम से भी जाना जाता है। 
 
United Progressive Alliance हमारे भारतीय राजनीतिक पार्टियों का गठबंधन है जिसका नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) पार्टी करती है। क्युकी इस गठबंधन में शामिल सारे राजनीतिक पार्टियों में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है।  

 UPA क्या है (What is UPA)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) पार्टी के नेतृत्व में कई सारे छोटे बड़े राजनीतिक पार्टियों ने आपस में मिलकर एक राजनीतिक गठबंधन पार्टी का गठन किया, जिसे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) कहते है। इस गठबंधन में शामिल सभी पार्टिया एक दूसरे के समर्थन के साथ लोकसभा और राज्यसभा का चुनाव लड़ती है और केंद्र में अपनी सरकार बनाने का प्रयत्न करती है। 
 
साल 2004 में जब चुनाव हुआ तो उस समय केंद्र में सरकार बनाने के दावेदार के रूप में दो पार्टिया कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने थी लेकिन दोनों पार्टियों को केंद्र में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत प्राप्त नहीं हुआ। तब कांग्रेस पार्टी ने अपनी सरकार बनाने के लिए UPA का गठन किया। यूपीए में कई सारे छोटी बड़ी पार्टिया आकर शामिल हो गयी जिसकी बदौलत कांग्रेस पार्टी केंद्र में सरकार बनाने में सफल हो पायी और इसी गठबंधन पार्टी के चलते कांग्रेस ने दो बार केंद्र में सरकार बनाई। 
 
वर्तमान समय में यूपीए की अध्यक्षता सोनिया गाँधी के पास है इसके अलावा यूपीए के लोकसभा के नेता अधीर रंजन चौधरी और यूपीए के राज्यसभा  के नेता मल्लिकार्जुन खरगे है।

UPA में कितने राजनीतिक दाल शामिल है ?

वैसे तो यूपीए गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों की संख्या हमेशा कम ज्यादा होते रहता है, कभी कोई  राजनीतिक दल यूपीए में आकर मिल जाता है, तो कभी अपना फायदा न दिखने पर राजनीतिक दल यूपीए से बाहर हो जाता है। वतर्मान समय में जितने भी राजनीतिक दल यूपीए गठबंधन में शामिल है उनके नाम इस प्रकार है –
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
  • राष्ट्रीय जनता दल 
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 
  • द्रविड़ मुनेत्र कषगम 
  • जम्मू एवं कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस 
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 
  • झारखण्ड मुक्ति मोर्चा 
  • केरल कांग्रेस 
  • मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम 
  • क्रांतिकारी सोशलिस्ट पार्टी 
  • विदुथलाई चिरुथाईगल काची
  • राष्ट्रीय लोक दल 
ये सभी वो पार्टी है जो वतर्मान में यूपीए गठबंधन में शामिल है लेकिन कब तक शामिल रहेगी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। 

एनडीए क्या है – NDA Full Form

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने नेतृत्व में सन 1998 में National Democratic Alliance (NDA) नामक एक राजनीतिक गठबंधन का गठन किया। एनडीए को हिंदी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) भी कहा जाता है। अटल बिहारी बाजपेई ने एनडीए के सहायता से ही अपनी सरकार बनायी थी। जब एनडीए का गठन हुआ तो उस समय इस गठबंधन में 13 सदस्य शामिल थे। एक साल बाद इस गठबंधन से आल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम बाहर निकल गए, जिसके कारण NDA की सरकार गिर गयी। 
Conclusion 
 
इस लेख के निष्कर्ष में मैं यही बात बोलूंगा कि राजनीति में कोई भी किसी का सगा नहीं होता, सब अपने मतलब के लिए राजनीति करते है और करते रहेंगे। रही बात गठबंधन कि तो जिस भी राजनीतिक दल को अपना फायदा दिखता है  गठबंधन में जाकर शामिल हो जाता है और जिस दिन फायदा दिखना बंद हो जाता है वो गठबंधन से अलग हो जाता है। बात की जाए यूपीए कि तो इसका भविष्य में क्या होगा कुछ कहाँ नहीं जा सकता क्युकी राजनीति में कुछ भी पहले से तय नहीं होता। 
 
तो दोस्तों इस लेख में हमने आपको UPA के संबंध में जानकारी दी है। इस आर्टिकल में मैंने आपको UPA Full Form, यूपीए क्या है ? यूपीए का गठन कब हुआ, यूपीए में कौन कौन से पार्टिया शामिल है उसके बारे में बताया। 
 
मैं उम्मीद करता है हमारे इस लेख, UPA Full Form को पढ़कर आपको यूपीए के संबंध में जानकारी हो गयी होगी। यदि हमारा लेख आपको पसंद आया तो इसे शेयर जरूर करे। हमारे लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद !

Leave a Comment