CGPA Full Form Hindi – CGPA क्या है व कैसे निकालते है?

 
इस आर्टिकल आपको CGPA Full Form Hindi, CGPA क्या है ? CGPA को Calculate कैसे करते है? CGPA को प्रतिशत में कैसे बदले और भी इससे जुड़े सवालों को जवाब देने वाला हूँ। भारत के केंद्रीय बोर्ड CBSE की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में हर साल लाखो की संख्या में छात्र शामिल होते है जब CBSE 10th और 12th कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करता है तो आपने देखा होगा उस परीक्षा परिणाम में छात्रों को 1 से लेकर 10 के बीच CGPA दिया जाता है। कई सारे छात्र ऐसे है जिनको CGPA के बारे में जानकारी नहीं होती और वे सोच में पड़ जाते है आखिर ये CGPA क्या होता है? यदि आप भी सीजीपीए के बारे में ज्यादा नहीं जानते और आप इससे जुड़ी जानकारी चाहते है तो हमारे इस लेख में अंत तक बने रहे।
 
CGPA Full Form in Hindi

CGPA Full Form Hindi 

CGPA का फुल फॉर्म “Cumulative Grade Point Average” होता है। हिंदी में CGPA को संचयी ग्रेड अंक औसत भी कहा जाता है।यह एक प्रकार से छात्रों के अकादमिक प्रदर्शन को मापने का एक तरीका है जिसकी सहायता से छात्रों को ग्रेड प्रदान किया जाता है। 
 
हमारे देश के स्कूल और कॉलेज में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को मापने के लिए मुख्य रूप से अंक प्रणाली और ग्रेड प्रणाली का प्रयोग किया जाता है। 

CGPA क्या होता है 

CGPA ग्रेड प्रणाली में छात्रों को एक विषय में प्राप्त किये अंक के साथ साथ ग्रेड पॉइंट दिया जाता है और सभी विषय को मिलकर छात्र जितना ग्रेड हासिल करता है  उसका औसत निकालकर प्रतिशत के रूप में परीक्षा परिणाम निकला जाता है। 
 
Cumulative Grade Point Average जिसे संक्षिप्त में CGPA कहते है। अतिरिक्त विषय को छोड़कर बाकि विषय में छात्र के द्वारा प्राप्त किये गए ग्रेड अंक के औसत को CGPA कहते है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अपने 10वी और 12वी की परीक्षा परिणाम CGPA के रूप में जारी करता है। 
 
आसान शब्दो में ” छात्रों के द्वारा प्राप्त किये गए सभी विषय के ग्रेड पॉइंट का औसत CGPA कहलाता है “
 
बात की जाए अंक प्रणाली कि तो आपको बता दूँ अंक प्रणाली में छात्रों को 1 से 100 के बीच अंक दिया जाता है और सभी विषय में छात्र के द्वारा प्राप्त किये गए अंको का औसत निकालकर प्रतिशत की गणना की जाती है। 

How to Calculate CGPA in Hindi (सीजीपीए की गणना कैसे करे)

सभी विषय में छात्र द्वारा प्राप्त किये गए  Grade Point के औसत को निकाल कर CGPA की गणना की जाती है। उदाहरण के लिए मान लीजिए एक छात्र ने सभी विषयों में अलग अलग Grade Points प्राप्त किये है जैसे –
 
हिंदी (Hindi) – 9
अंग्रेजी  (English) – 9
गणित (Maths) – 8
विज्ञान (Science) – 8 
समाजिकविजन (Social Science) – 6
 
यहाँ कुल Grade Point – 9+9+8+8+6 = 40
कुल विषयो की संख्या – 5 
 
CGPA की गणना – प्राप्त हुए कुल ग्रेड पॉइंट को कुल विषय की संख्या से भाग देकर CGPA निकाल सकते है। 
 
CGPA = 40/5
CGPA = 8 

CGPA से प्रतिशत कैसे निकाले 

CGPA से प्रतिशत की गणना करने के लिए छात्र द्वारा प्राप्त किये CGPA को 9.5 से गुणा करना होगा. जैसे की ऊपर हमने बताया एक छात्र ने 8 CGPA  प्राप्त किया है अब उसका प्रतिशत निकालने के लिए सीजीपीए को 9.5 से गुणा करना होगा। 
 
Convert CGPA to Percentage = CGPA*9.5
                    =  8*9.5 
                    = 76%
 
इस तरह हमारे बताये गए तरीके से आप किसी भी छात्र का प्रतिशत आसानी से निकाल सकते है। 

CGPA के गुण और दोष 

जैसा की एक सिक्के के दो पहलु होते है वैसे ही CGPA के कुछ गुण भी है और कुछ दोष भी है आईये उसे भी जान लेते है। 
 
गुण 
  • CGPA के माध्यम से छात्र अच्छे से आकलन कर सकता है कि वह किस Subject में अच्छा है और किस Subject में कमजोर है। 
  • CGPA में ग्रेड प्रणाली का प्रयोग होता है इसलिए छात्रों के रिपोर्ट कार्ड में उनसे किस विषय में कितने अंक हासिल किए है उसका उल्लेख कही पर नहीं होता। जिससे छात्रों के ऊपर से ज्यादा अंक लाने का दबाव कम हो जाता है। 
दोष 
  • CGPA ग्रेड प्रणाली में छात्रों के सही प्रदर्शन के बारे में अच्छे से पता नहीं चल पाता। 
  • ग्रेड प्रणाली के कारण कई सारे छात्र अच्छा प्रदर्शन नहीं करते क्योंकि वे जानते हैं कि थोड़ी बहुत गलतियां करके भी हम अच्छे ग्रेड हासिल कर सकते है। 
अन्य जानकारी
Conclusion
 
तो दोस्तों अब आप अच्छे से CGPA के बारे में जान गए होंगे। इस लेख में हमने आपको CGPA Full Form, CGPA क्या है? सीजीपीए की गणना कैसे करते है और सीजीपीए को प्रतिशत में कैसे बदलते है के बारे में बताया है। मुझे आशा है हमारे इस लेख की जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यदि आपको हमारा पोस्ट अच्छा लगा तो इसे शेयर जरूर करे 

Leave a Comment