Largest Lake in INDIA: भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है

 
नमस्कार दोस्तों, क्या आप जानते है भारत की सबसे बड़ी झील (Largest Lake in India) कौन सी है, अगर आप सरकारी नौकरी पाने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपका इसके  बारे में जानना जरुरी हो जाता है क्योंकि इससे जुड़े सवाल आपको परीक्षा में देखने को मिल जाएंगे। इस लेख में जरिये मैं आपको Bharat Ki Sabse Badi Jheel के बारे में बताने वाला हूँ इसे साथ ही यह झील किस स्थान पर मौजूद है उसे भी जानेगे।
 
Largest Lake in India, Bharat Ki Sabse Badi Jheel

भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है ( Largest Lake in India )

वैसे तो भारत में कई सारी झील है लेकिन आज हम भारत के पांच सबसे बड़ी झील के बारे में जानेंगे साथ ही वह झील भारत के किस राज्य में स्थित है उसके बारे में भी जानेगे।  

Vembanad Lake (वेम्बनाड झील ) India’s Largest Lake

वेम्बनाड झील भारत की सबसे बड़ी झील है और यह झील भारत के केरल राज्य में स्थित है यह झील 2,033 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस झील में केरल का प्रसिद्ध नेहरू ट्रॉफी बोट रेस आयोजित किया जाता है। यह झील केरल के कई सारे जिलों में फैला है।
 

Chilika Lake (चिल्का झील ) 

चिल्का झील भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित है, यह झील भारत के सबसे बड़े झील में से एक है। यह झील 1165 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस झील की लम्बाई 65 किलोमीटर है और यह झील 13.8 फीट गहरा है। चिल्का झील भारत का सबसे बड़ा तटीय झील है, इसके साथ ही यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा तटीय झील भी है। यह झील प्रवासी पक्षियों के नाम से बहुत प्रसिद्ध है, इस झील में कई सारेप्रजाति के पक्षी पाए जाते है। 

Shivsagar Lake (शिवसागर झील)

यह विशाल झील भारत के महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले में मौजूद है। यह झील कोयना नदी में कोयना डेम का निर्माण करने से बना है। यह झील 891 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। इस झील की गहराई 80 मीटर है। 

Indira Sagar Lake (इंदिरा सागर झील)

इंदिरा सागर झील भारत की चौथी सबसे बड़ी झील है, यह झील मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित है। इस झील का क्षेत्रफल 627 स्क्वायर किलोमीटर है। इस झील का निर्माण नर्मदा नदी पर डेम बनाने से हुआ है। वर्तमान समय में यह डेम भारत का दूसरा सबसे ज्यादा पावर उत्पन्न करने वाला डेम है। 

Pangong Lake (पैंगोंग झील) – Highest Salt Water Lake in the World 

पैंगोंग झील लद्दाख में स्थित है। यह झील 700 स्क्वायर किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह झील 134 किलोमीटर लंबा है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा खारे पानी का झील है, यह झील समुद्र तल से 4350m से अधिक ऊंचाई पर स्थित है। यह झील भारत और चीन में फैला हुआ है, इस झील का आधे से अधिक हिस्सा चीन में स्थित है। यह झील सर्दियों के मौसम में पूरी तरह से जम जाता है। 
इसे भी पढ़े
 
निष्कर्ष 
इस लेख में हमने भारत की पांच सबसे बड़ी (Largest Lake in India) झील के बारे में बताया है। मुझे उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। यदि आपको हमारे लेख की जानकारी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करे 

Leave a Comment