NDRF Full Form in Hindi – एनडीआरएफ क्या है?

इस लेख में जरिये  हम आपको एनडीआरएफ से जुड़े सवाल जैसे एनडीआरएफ क्या है, NDRF Full Form Hindi में क्या होता है, एनडीआरएफ पुलिस बल में कैसे शामिल होते है आदि के जवाब देने वाला हूँ, इसलिए आप हमारे इस लेख को आखिरी तक जरूर पढ़े। 
अधिकतर NDRF से जुड़ी खबरें न्यूज़ चैनल और अखबारों में देखने और सुनने को मिल जाती है। जब कभी भी भारत देश के किसी भी जगह पर प्राकृतिक आपदा आती है तो NDRF की टीम वहां पर मौजूद लोगो की सहायता करने के लिए सबसे पहले पहुँच जाती है। क्योंकि प्राकृतिक आपदा सेनिपटना आम नागरिकों के बस में नहीं होताइसलिए हमारे देश की सरकार ने इन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने से लिए एक पुलिस फोर्स का निर्माण किया, जिसे NDRD के नाम से जाना जाता है।
NDRF Full Form in Hindi

NDRF Full Form in Hindi 

NDRF का फुल फॉर्म ” National Disaster Response Force “ होता है इसे हिंदी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल भी कहा जाता है। 

एनडीआरएफ (NDRF) क्या है? 

हमारा भारत देश बहुत ही सुन्दर है और यहाँ समय समय पर ऋतुओ का परिवर्तन होते रहता है जिससे हमें प्रकृति के मोहक दृश्यों के बारे में पता चलता है, किन्तु जब मानसून का समय आता है तो देश के कई सारे राज्यों में प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, भूस्खलन आदि का खतरा मंडराने लगता है, ऐसे में इन आपदाओं में फसे लोगो को सुरक्षित बाहर निकालने और उन्हें किसी महफूज जगह पर ले जाने के लिए NDRF टीम की तैनाती की जाती है। 
 
NDRF का निर्माण देश में आने वाले प्राकृतिक आपदाओं से लोगो को बचाने के लिए किया गया है। NDRF का मुख्य कार्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फसे लोगो को निकालकर उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुँचाना है। साथ ही उनको जरूरत की चीजे जैसे खाना, पानी, मेडिकल आदि प्रकार की सुविधा भी मुहैया करवाती है। इसके अलावा NDRF आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू आपरेशन भी चलाती है। 

एनडीआरएफ का गठन 

भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत NDRF का गठन किया था । देश के अलग अलग हिस्सों में NDRF के 12 बटालियन  पैरामिलिट्री फोर्स किसी तरह के प्राकृतिक संकट के दौरान सहायता हेतु तैनात रहते है। जिसमे तीन सीमा सुरक्षा बल(BSF), 3 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF), 2 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), 2 इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस(ITBP) और 2 शस्त्र सीमा बल(SSB) की फोर्स शामिल होते है। 
 
NDRF के हर एक बटालियन में विभिन्न राज्यों और अलग अलग डिपार्टमेंट से जवान को शामिल किये जाते है। NDRF में इलेक्ट्रिशन, इंजीनियर, टेक्नीशियन, मेडिकल जैसे विभिन्न विभाग के अनुभवी शामिल होते है। 
 
हमारे भारत देश जब भी किसी राज्य में प्राकृतिक आपदा आती है तो उसकी जिम्मेदारी उस राज्य के वर्तमान सरकार की होती है लेकिन अगर आपदा बहुत गंभीर हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की हो जाती है। हमारे देश में आपदा प्रबंधन की शीर्ष संस्था भारतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) है जिसका नेतृत्व देश के प्रधान मंत्री करते है। 
 
एनडीआरएफ में जितने भी जवान शामिल होते है उन्हें आपदा का सामना करने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वो हर आपदा का डटकर सामना कर सके। इसके अलावा एनडीआरएफ के पास आपदा से निपटने के लिए 300 से ज्यादा उपकरण उपलब्ध होते है। 

NDRF Kaise Join Kare

एनडीआरएफ में भर्ती होने के लिए सबसे पहले आपको किसी भी सुरक्षा बल जैसे बीएसफ, सीआईएसएफ, इंडियन तिब्बतन बार्डर पुलिस, CRPF आदि में भर्ती होना पड़ेगा और उसमे 4 से 5 साल अपनी सेवा प्रदान करना होगा, तब जाके आप एनडीआरएफ में शामिल होने के लिए योग्य होंगे। जब आप एनडीआरएफ की ट्रेनिंग को पूरा कर लेते है तब आपको NDRF के सुरक्षा बल में शामिल कर लिए जाता है। 

एनडीआरएफ के कार्य 

एनडीआरएफ भारत सरकार के द्वारा गठित ऐसा संगठन  है जो प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाकों में लोगो की मदद करने के लिए राहत कार्य का संचालन करते है साथ ही साथ लोगो को सही सलामत सुरक्षित जगहों पर ले जाने का इंतजाम भी करते है। एनडीआरएफ के कई निम्नलिखित कार्य है जो इस प्रकार है –
  • जब कभी की किसी इलाके में प्राकृतिक आपदा आती है तो सरकार एनडीआरएफ की टीम को जल्द से जल्द हवाई यात्रा की मदद से वहां भेजती है। 
  • एनडीआरएफ की टीम बाढ़ से प्रभावित इलाको को हेलीकॉप्टर तथा नावों की मदद से लोगो को बाढ़ क्षेत्र से सही सलामत निकालती है और उन्हें राहत शिविर में लेकर जाती है। इसी प्रकार बाढ़ में फसे शवों को निकालने का कार्य भी एनडीआरएफ के द्वारा किया जाता है। 
  • आपदा से प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की टीम राहत शिविर चलाती है जहाँ लोगो को जरुरी सुविधाएं जैसे खाना, पानी, इलाज आदि मुहैया करवाती है। 
  • एनडीआरएफ आपदा से प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन के द्वारा फसे हुए लोगो तथा शवों को निकलने का कार्य करती है। 
  • सरकार को आपदा से प्रभावित इलाकों के बारे में सुचना तथा ब्यौरा देने का काम भी एनडीआरएफ करती है। 
  • जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक एनडीआरएफ राहत शिविरों में लोगो को जरुरी सुविधाएं प्रदान करते रहती है। 

NDRF Battalions List

एनडीआरएफ में 12 बटालियन की पैरामिलिट्री लाइन फोर्स  शामिल होते है, यह फोर्स भारत के अलग अलग राज्यों में हमेशा तैनात रहते है जहाँ पर प्राकृतिक आपदा आने की अधिक संभवना होती है। वर्तमान में जिन स्थानों पर यह बटालियन तैनात है उन जगहों के नाम इस प्रकार है। 
  • गुहावटी, असम – BSF 
  • कोलकाता, वेस्ट बंगाल – BSF
  • कटक, ओड़िशा – CISF
  • अराक्कोनम, तमिलनाडु – CISF
  • पुणे, महाराष्ट्र – CRPF
  • गांधीनगर, गुजरात – CRPF
  • भटिंडा, पंजाब – ITBP
  • ग़ज़िआबाद, उत्तरप्रदेश – ITBP
  • पटना, बिहार – BSF
  • विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश – CRPF
  • वाराणसी, उत्तरप्रदेश – SSB
  • ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश – SSB
जानकारी के लिए आपको बता दूँ, NDRF ने अपने गठन से लेकर अब तक 1.5 लाख  के आसपास लोगो के जीवन को बचाया है इसके साथ ही 5.5 लाख के आस पास लोगो को आपदा प्रभावित जगह से निकलकर सुरक्षित जगहों तक पहुँचा चूका है। इसी तरह एनडीआरएफ देश के लोगो को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए अपना अहम योगदान दे रहे है। 
 
अन्य जानकारी 
 
निष्कर्ष 
 
जिस तरह हमारे देश की सेना बॉर्डर पर रहकर हमारे देश की रक्षा करती है उसी प्रकार NDRF के पुलिस बल प्राकृतिक आपदा में फसे लोगो की मदद करती है। इस लेख में हमने आपको एनडीआरएफ से जुड़ी सभी तरह की जानकारी देने का प्रयत्न किया है अब आप NDRF full form in Hindi क्या है और किस तरह काम करती है के बारे में जान गए होंगे। अगर दोस्तों आपको हमारे इस पोस्ट की जानकारी उपयोगी लगी तो इसे शेयर जरूर करे

Leave a Comment