BTC Full Form Hindi – बीटीसी कोर्स क्या है?

 
इसमें हम BTC Course क्या है ? BTC Full Form in Hindi, बीटीसी कोर्स कैसे करे से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है।आज के वक्त में हर कोई एक अच्छी नौकरी करना चाहता है अपने जीवन में सफल इंसान बनना चाहता है। लगभग सभी  विद्यार्थी अपने जीवन में कोई न कोई लक्ष्य जरूर रखते है जिनमे से कुछ विद्यार्थी का सपना होता है कि वो आगे चलकर डॉक्टर, वकील, इंजीनियर बने, वही कुछ विद्यार्थी का सपना एक अध्यापक बनने का होता है। अगर आप भविष्य में अध्यापक बनना चाहते है तो आपके लिए BTC course बहुत जरुरी हो जाता है और इस कोर्स से आप अपने भविष्य को अच्छा बना सकते है।
इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप किसी भी प्राइमरी सरकारी स्कूल के अध्यापक बन सकते है, जिसमे अभ्यर्थियों को मान सम्मान के साथ साथ अच्छा वेतन भी मिलता है। यदि आप भी अध्यापक बनने के लिए BTC कोर्स करना चाहते है तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। 
BTC Full Form in Hindi

BTC Full Form in Hindi 

BTC का फुल फॉर्म ” Basic Training Certificate ” होता है हिंदी में बीटीसी को साधारण शिक्षक कोर्स या बुनियादी शिक्षण पाठ्यक्रम भी कहते है। 
 
जानकारी के लिए बता दूँ BTC और D.EL.ED दोनों एक ही कोर्स है। सरकार ने BTC का नाम बदलकर D.EL.ED कर दिया। इस कोर्स को करने के बाद आप अध्यापक बनने के लिए योग्य हो जाते है।  

BTC Course Details in Hindi

BTC दो सालो का डिप्लोमा कोर्स है और यह कोर्स सरकार के द्वारा करवाया जाता है। यानि जो भी अध्यापक सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्राइमरी स्कूल में बच्चो को शिक्षा प्रदान करते है उन्हें बीटीसी कोर्स करने के बाद ही अध्यापक के रूप में भर्ती लिया जाता है। 
 
अगर किसी छात्र ने BTC कोर्स को पूरा कर लिया है तो वो छात्र प्राइमरी सरकारी स्कूल में अध्यापक बनने के लिए आवेदन कर सकता है। प्राइमरी स्कूलों में छोटे बच्चो को पढ़ाना होता है इसलिए यह कोर्स बहुत जरुरी हो जाता है, क्योंकि इस कोर्स में आपको छोटे बच्चो को शिक्षा प्रदान करने को लेकर पूरा प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कोर्स को आपको छोटे बच्चो के साथ कैसा व्यवहार करे, उन्हें कैसे पढ़ाये आदि चीजों की ट्रेनिंग दी जाती है। 
 
यदि आप प्राइमरी स्कूल के अध्यापक बनना चाहते है तो आपके लिए BTC कोर्स अनिवार्य हो जाता है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप बच्चो को पढ़ाने के लिए कुशल हो जाते है। 

BTC के लिए जरुरी योग्यता 

यदि आप इस कोर्स को करना चाहते है तो उसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गयी योग्यता के बारे में आपका जानना जरुरी हो जाता है। 
  • इस कोर्स को करने के लिए आपका किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (graduation) 50% अंको के साथ पास किया हुआ होना चाहिए। 
  • इस कोर्स को करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गयी है  
याद रहे BTC कोर्स करने के बाद आप सीधे अध्यापक नहीं बनते, अध्यापक बनने के लिए आपको TET या CTET परीक्षा को उत्तीर्ण करना होगा, उसके बाद मेरिट के आधार पर आपको सरकारी स्कूल में अध्यापक के रूप में नियुक्त किया जाता है। 

BTC (D.EL.ED) कोर्स की फीस 

इस कोर्स की फीस प्रत्येक कॉलेज में अलग अलग होती है। यदि आप इस कोर्स को किसी सरकारी कॉलेज से करते है तो वहां पर आपको 10,000 के आसपास फीस लगेगी। लेकिन अगर आप यह कोर्स किसी प्राइवेट कॉलेज से करते है तो आपको 45,000 से लेकर 50,000 के बीच फीस लग सकती है। इस कोर्स की सही फीस के बारे में जानकारी आपको कॉलेज जाकर ही अच्छे से हो पायेगी।  

BTS कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया 

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया BTC  कोर्स का नाम बदलकर अब D.EL.ED कर दिया गया है. इसलिए अगर आप BTC कोर्स करना चाहते है तो उसके लिए अब आपको D.EL.ED कोर्स करना होगा।
 
इस कोर्स में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाता है यानि आपके 12वी कक्षा में आये अंक और स्नातक में आये अंक के आधार पर इस कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। जिन छात्रों ने 12वी और स्नातक में अच्छे अंक हासिल किये होते है उनका इस कोर्स में एडमिशन आसानी से हो जाता है।

बीटीसी कोर्स करने के बाद करियर 

आज के वक्त में शिक्षक की नौकरी बहुत ही अच्छी है, इस पेशे में आपको सम्मान के साथ साथ अच्छा वेतन ही प्राप्त होता है। जिस प्रकार भारत की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है उसी प्रकार समाज में एक अच्छे शिक्षक की भी जरूरत बढ़ती जा रही है। इसलिए यदि आप इस कोर्स को करते है तो भविष्य में टीचिंग के क्षेत्र में आप अपना अच्छा करियर बना सकते है। 
 
BTC कोर्स करने के बाद आप किसी भी सरकारी स्कूल में अध्यापक के रूप में बच्चो को शिक्षा दे सकते है इसके साथ ही आप किसी प्राइवेट स्कूल में या कोचिंग सेंटर में भी बच्चो को पढ़ा सकते है। 

बीटीसी की अन्य जानकारी 

दोस्तों अगर आप सोच रहे होंगे कि BTC कोर्स करने के बाद हम सीधे अध्यापक बन जाएंगे तो आप बिलकुल गलत सोच रहे है। अध्यापक बनने के लिए TET या CTET परीक्षा को पास करना होगा, और आपको बता दूँ TET परीक्षा के शामिल होने के लिए D.EL.ED या B.Ed जैसे कोर्स करना अनिवार्य है। 
 
इसे भी जरूर पढ़े – IAS अधिकारी कैसे बने 
 
 
निष्कर्ष 
 
दोस्तों आज के समय में एक अच्छी नौकरी पाना आसान नहीं है उसके लिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा। BTC कोर्स को पास करने के लिए छात्रों को बहुत मेहनत करनी पढ़ती है, जब आप इस कोर्स को पूरा कर लेते है तब आप अध्यापक बनने के योग्य बन जाते है। 
 
इस लेख में हमने आपको BTC Course के बारे में विस्तार से बताया है। यहाँ हमने BTC Course क्या है ? BTC Full Form in Hindi, इस कोर्स को करने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए के बारे में जानकारी दिया है। मैं आशा करता हूँ हमारे इस लेख को पढ़कर आपको BTC से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी मिल गयी होगी। यदि आपको हमारा लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर जरूर करे और इससे जुड़े किसी प्रकार का सवाल हो तो हमे कमेंट में लिखकर जरूर पूछे।

1 thought on “BTC Full Form Hindi – बीटीसी कोर्स क्या है?”

  1. Kia srkar students ki fees km nhi kr skte h hm apki baat se sehmat h agr grib insaan ya koi bhi course krna chahe to woh pehle fees ko leker preshan ho jayega kiunki jo parents job kr rhe unke liye koi preshani nhi pr jo private job krte h unke liye bhit preshani ithani padti h

    Reply

Leave a Comment