दोस्तों CAD एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसका इस्तेमाल कई सारे चीजों को designs करने के लिए किया जाता है। इसलिए यदि आप डिजाइनिंग से जुड़े कार्य करते है तो आपके लिए इसके बारे में ज्ञान होना जरुरी हो जाता है। आज इस लेख में मैं आपको CAD का Full Form क्या है? CAD का इस्तेमाल कहाँ पर होता है के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाला हूँ।
CAD Full Form in Hindi
CAD का फुल फॉर्म “Computer Aided Design” होता है। यह डिजाइनिंग में इस्तेमाल किये जाने वाला एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है।
CAD क्या है ?
सीएडी एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है जिसका प्रयोग कंप्यूटर में 2D और 3D डिज़ाइन को तैयार करने के लिए किया जाता है। इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल इंजीनियर, वास्तुकारों, कलाकारों के द्वारा कंप्यूटर में 2D और 3D चित्रण को बनाने के लिए किया जाता है।
CAD सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों का संयोजन है जो हर प्रकार के डिज़ाइन को तैयार करने में सक्षम है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से कई सारे चीजों को डिज़ाइन किया जाता है जैसे कार, बाइक, मोबाइल फ़ोन, रॉकेट, स्पेस जेट आदि किसी भो चीज को बनने से पहले इस सॉफ्टवेयर की मदद से सबसे पहले उस चीज का डिज़ाइन तैयार किया जाता है फिर उस चीज को बनाया जाता है।
सीएडी सॉफ्टवेयर को 1960 के दशक से IBM ड्राफ्टिंग सिस्टम के साथ प्रयोग किया जा रहा है। सीएडी और आईबीएम ड्राफ्टिंग सिस्टम के मैन्युअल और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम होने के कारण इंजीनियर, वास्तुकारों और कलाकारों को अपना डिज़ाइन तैयार करने में काफी ज्यादा मदद मिलती है।
कैड के प्रकार (Types of CAD)
CAD दो प्रकार के होते है जो इस प्रकार है –
2D CAD
2D CAD की मदद से वेक्टर आधारित लेआउट्स डिज़ाइन किया जाता है। वेक्टर डिज़ाइन एक ऐसा डिज़ाइन है जिसे आप कितना भी Zoom करले फटता नहीं है।
2D CAD डिजाइनिंग का शुरूआती दौर है इसका इस्तेमाल ज्यादातर आर्किटेक्ट करते है। CAD software की मदद से आर्किटेक्ट Building का नक्शा तैयार करना जैसे कई प्रकार के काम करते है। इसके अलावा जब कोई कंपनी अपने प्रोडक्ट का 2D डिज़ाइन बनती है वो सब डिज़ाइन 2D CAD में तैयार किया जाता है।
3D CAD
3D CAD का इस्तेमाल ज्यादातर एनिमेटेड डिज़ाइन जैसे वीडियो गेम, सिम्युलेटेड मॉडल आदि को बनाने के लिए किया जाता है। 3D CAD के अंतर्गत CAM (computer aided manufacturing) आता है जिसमे 3D Design की मैन्युफैक्चरिंग की जाती है।
3D CAD मॉडल भी वेक्टर आधारित होता है लेकिन 3D CAD में मॉडल को three dimensions तरीके से तैयार किया जाता है। इसमें डिज़ाइन किये गए मॉडल को अलग अलग angle से rotate करके आसानी से देखा जा सकता है इसके साथ ही Modify भी किया जा सकता है।
अन्य जानकारी
मुझे उम्मीद है इस लेख को पढ़कर आपको CAD full form in hindi, CAD का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है के बारे में अच्छे से जान गए होंगे। यदि आपको हमारे इस लेख की जानकारी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करे इसी तरह को और भी चीजों के बारे में जानने के लिए हमारे ब्लॉग को पढ़ते रहे।