TSP Full Form in Hindi – TSP व Non TSP क्या है?

 
इस लेख में हम TSP Full Form in hindi, टीएसपी का मुख्य उद्देश्य क्या है, TSP Area और Non TST Area का होता है के बारे में भी अच्छे से जानेगे।  क्योंकि जब अनुसूचित जाति व जनजाति की बात आती है तो वहां पर TSP का जिक्र देखने को मिल ही जाता है ऐसे में एक सवाल मन में जरूर आता है की आखिर ये TSP क्या होता है ? यदि आपके भी मन में इससे जुड़े सवाल है तो आज इस लेख के जरिये मैं आपको TSP से जुड़े सवालों के जवाब देने वाला हूँ। 
TSP Full Form in Hindi

 

TSP Full Form in Hindi 

TSP का फुल फॉर्म ” Tribal Sub Plan ” होता है।  हिंदी में इसे जनजातीय उप योजना भी कहा जाता है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गयी थी। 

TSP क्या होता है?

जनजातीय उप योजना (TSP) को अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगो का आर्थिक विकास करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था।
जब देश आजाद हुआ तो कई सारे वर्गो में तेजी में  विकास हुआ। लेकिन आजादी के बाद कुछ ऐसे वर्ग थे जिनमे विकास की बहुत जरूर थी उन्ही में से एक वर्ग अनुसूचित जाति और जनजाति का था।
ऐसे में सरकार में इसके तरफ ध्यान देते हुए आजादी के 25 वर्षो बाद अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास के लिए कदम उठाये और TSP की शुरुआत की। TSP के तहत भारत के 22 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेश को मान्यता प्राप्त है। 
 
TSP जिसे जनजातीय योजना कहते है। शुरू में इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा दी जानी वाली  सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आज के समय में राज्य सरकारों द्वारा जारी सुविधाओं में भी TSP का इस्तेमाल हो रहा है। 
 
TSP के अंतर्गत आने वाले परिवारों को सरकारी कार्यों में विशेष लाभ तो प्राप्त होता ही है इसके  अलावा सरकारी नौकरी में भी आरक्षण प्राप्त हो जाता है। 

TSP का उद्देश्य 

अनुसूचित जाति और जनजाति का विकास करने के लिए शुरू किये गए इस योजना के कई सारे उद्देश्य है जो इस प्रकार है –
  • इसका मुख्य उद्देश्य गरीबी और बेरोजगारी को कम करना है। 
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के पक्ष में मानव संसाधन का अच्छे से विकास करना। 
  • पर्याप्त शैक्षिक व स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना। 
  • हर तरह के शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ वित्तीय और शारीरिक सुरक्षा मुहैया करना। 
इस प्रकार अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास के लिए इस योजना को शुरू किया गया। 

TSP और Non TSP area क्या है?

TSP का मतलब है “tribal sub area plan”, ये ऐसे क्षेत्र होते है जहाँ 50% से अधिक आदिवासी आबादी रहती है. और इसी क्षेत्र को भारत सरकार के द्वारा TSP क्षेत्र घोषित किया गया है। राजस्थान के लगभग 5697 गांव है जिसको भारत शासन ने टीएसपी क्षेत्र घोषित किया है। 
 
जो आदिवासी, टीएसपी क्षेत्र में रहते है उन्हें अतिरिक्त आरक्षण प्रदान किये गए है साथ ही उनके विकास से जुड़ी राजस्थान सरकार और भारत सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाओं की भी शुरुआत की गयी है। 
 
बात की जाए Non TSP area कि तो यह TSP area से बिलकुल उलट है। Non TSP area उसे कहा जाता है जहाँ 50% से कम आदिवासी आबादी रहती है।  
 
अन्य जानकारी 
 
Conclusion
 
तो दोस्तों अब आप जान गए होंगे की TSP क्या होता है ? TSP Full Form in Hindi क्या है ? ये एक प्रकार की योजना है जिसे अनुसूचित जाति और जनजाति लोगो का विकास करने के लिए शुरू किया गया है। मुझे उम्मीद है हमारे इस आर्टिकल में उपलब्ध कराई गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करे और इसी तरह के जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग Hindiim को पढ़ते रहे। 

Leave a Comment