DIET Full Form in Hindi – DIET क्या होता है पूरी जानकारी

DIET Full Form in Hindi
 

आज इस लेख में हम Education के क्षेत्र से जुड़े DIET के बारे में जानेगे। इस पोस्ट में हम DIET Full Form, DIET क्या होता है, इसका उद्देश्य, कार्य और विभाग क्या है के बारे में सभी तरह के जानकारी प्रदान करेंगे।

DIET Full Form in Hindi

DIET का फुल फॉर्म “District institute of education and training” होता है। हिंदी में इसे जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान कहते है। 
 

DIET क्या है ?

डिस्ट्रिक्ट इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग या जिसे डाइट भी कहते है, यह भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक शैक्षणिक संस्थान है। जो भारत के हर एक जिले में मौजूद होता है। यह शिक्षण संस्थान जिले के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए काम करता है। यह संस्थान स्कूल स्तर पर कई सारे अनुसंधान कार्यक्रम और प्रयोगात्मक कार्यक्रम भी करता है। 
 
यह संस्थान जिले में शिक्षा का स्तर कैसा है, स्कूल अपनी जिम्मेदारिया सही तरिके से निभा रहा है की नहीं, क्या सरकार द्वारा बनाये गए योजना स्कूलों में लागू है की नहीं, इन सभी चीजों से जुड़े सर्वे करता है इसके साथ ही यह बच्चो को नए नए तरिके से पढ़ाने को लेकर कई प्रकार के परीक्षण भी करता है। एक तरह से देखा जाए तो डाइट का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना होता है।  
 
इसके अलावा डाइट का जिला स्तर पर शिक्षा से जुड़े सरकारी योजनाओ को लागू करने और उससे जुड़े सभी प्रकार के सुविधाएं प्रदान करने का भी कार्य होता है। मुख्य रूप से डाइट शिक्षा के क्षेत्र में आने वाले बदलावों और नवाचार (innovation) से शिक्षकों को अवगत करवाता है और नए परिवर्तनों को पाठ्यक्रम में शामिल करने का दिशानिर्देश भी देता है। 
 
आपने देखा होगा सरकार धीरे धीरे सभी सरकारी स्कूलों में Smart Classes शुरू कर रही है ऐसे में कई सारे शिक्षक होते है जिनको इस टेक्नोलॉजी के बारे में समझ नहीं होती। तो डाइट इस तरह के टेक्नोलॉजी के बारे में शिक्षकों को अवगत कराने का काम करती है। 
 

DIET का कार्य 

1. सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लायी गयी नई योजनाओ को स्कूलों में लागू करने की जिम्मेदारी DIET की होती है।
2. किसी भी प्रकार के शिक्षा के क्षेत्र में आने वाले नवाचार (Innovation) के बारे में शिक्षाओं को अवगत कराना डाइट का काम होता है।
3. In-service और pre-service ट्रेनिंग प्रदान करना।
  • in-service Training यानि पहले से स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षक को ट्रेनिंग प्रदान करना।
  • pre-service training यानि ऐसे छात्रों (b.ed, d.ed कोर्स करने वाले छात्र) को ट्रेनिंग दी जाती है जो शिक्षक बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हो। 
4. शिक्षा में नवाचार को बढ़ाना। 
5. जिला स्तर पर शैक्षिक तकनीक का विस्तार करना 
6. शिक्षण अधिगम सामग्री का विस्तार करना 
7. शिक्षा संस्थानों एवं नोडल स्कूलों को परामर्श व सहायता देना 
8. स्थानीय आवश्यकता हेतु पाठ्यक्रम का निर्माण करना
8. सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाना 
9. शिक्षकों की शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने को लिए Workshop और Seminar आयोजित करना। 
 

DIET के विभाग 

  • प्रशासनिक शाखा प्रभाग 
  • पाठ्यक्रम शिक्षण सामग्री विकास एवं मूल्यांकन 
  • शैक्षिक प्रौद्योगिकी विभाग 
  • सेवा पूर्व शिक्षक प्रशिक्षण (pre-service training)
  • सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण (in-service training)
  • नवाचार समन्वय प्रभाग 
  • कार्यानुभव विभाग 
  • जिला संसाधन इकाई विभाग  
  • नियोजन एवं प्रबंधक विभाग 
अन्य जानकारी 
 
निष्कर्ष 
 
तो दोस्तों अब आप DIET (डाइट) के बारे में अच्छे से जान गए होंगे। इस लेख में हमने DIET Full Form, डाइट क्या है ?, डाइट के कार्य, उद्देश्य और विभाग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है। मुझे उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। अगर आपको जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करे और इस पोस्ट से जुड़े किसी तरह का सुझाव व सवाल हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताए।

Leave a Comment