MSCIT Full Form : MSCIT महाराष्ट्र सरकार के द्वारा करवाया जाने वाला कंप्यूटर कोर्स है। यदि आप महाराष्ट्र में रहते है तो आपने MSCIT के बारे में जरूर सुना होगा, क्युकी इस कोर्स को महाराष्ट्र में तेजी से करवाया जा रहा है। ऐसे में यदि आप कंप्यूटर के क्षेत्र में अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहते है तो आप ये कोर्स कर सकते है। लेकिन इस कोर्स को करने से पहले आपको इस कोर्स के बारे में जानकारी होना जरुरी है।
इस आर्टिकल में मैं आपको MSCIT कोर्स क्या है, MSCIT Full Form क्या होता है, MSCIT कोर्स कैसे करे, यह कोर्स किसके लिए जरुरी है, इस कोर्स की फीस कितनी होती है, इस कोर्स के फायदे के बारे में जानेगे। इसलिए आप हमारे इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े ताकि आपको MSCIT की पूरी जानकारी मिल पाए।
MSCIT Full Form in Hindi
MSCIT का फुल फॉर्म “Maharashtra State Certificate in Information Technology” होता है। हिंदी में इसे सुचना प्रौद्योगिकी में महाराष्ट्र राज्य प्रमाण पत्र भी कहा जाता है। यह कंप्यूटर का एक बेसिक कोर्स है जिसे महाराष्ट्र सरकार के द्वारा करवाया जाता है। अगर आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी चाहिए तो आप इसे कर सकते है।
MSCIT कोर्स क्या है
यह सुचना प्रौद्योगिकी से जुड़ा पाठ्यक्रम है जिसे महाराष्ट्र सरकार के MKCL (महाराष्ट्र नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड ) के द्वारा साल 2001 में शुरू किया गया था। यदि आप कंप्यूटर में रूचि रखते है और अपना करियर कंप्यूटर के क्षेत्र में बनाना चाहते है तो आप इस कोर्स को कर सकते है। इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को कंप्यूटर और इंटरनेट से जुडी बेसिक जानकारी प्रदान की जाती है।
यह कोर्स 3 महीनो का होता है। जिसमे इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित बेसिक जानकारी प्रदान की जाती है। इस कोर्स को ज्यादातर 10वी पास किये हुए छात्र ही करते है। लेकिन अगर आप कंप्यूटर की बेसिक जानकारी लेना चाहते है तो आप इस कोर्स को कर सकते है।
MSCIT कोर्स क्यों जरुरी है
आप अच्छे से जानते है अभी डिजिटल का युग चल रहा है। हर एक काम को डिजिटल तरिके से किया जाने लगा है। ऐसे में इस तेजी से बढ़ते हुए डिजिटल ज़माने में हर एक व्यक्ति को कंप्यूटर के बारे में ज्ञान होना जरुरी हो जाता है। क्युकी दोस्तों कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्तेमाल हर जगह पर किया जाता है इसलिए आपको कंप्यूटर के बारे में जानकारी होना ही चाहिए। भले ही आप कंप्यूटर के क्षेत्र से नहीं है।
यह कोर्स विद्यार्थी, जो कंप्यूटर में रूचि रखते है, जो कंप्यूटर के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते है उनके लिए आवश्यक है। इस कोर्स को करने के बाद आपको कंप्यूटर और इंटरनेट से संबंधित अच्छी खासी जानकारी हो जाती है। यह कोर्स उनके लिए भी उपयोगी होगा जो सरकारी नौकरी पाने के लिए परीक्षाओ की तैयारी कर रहे हो। इसके अलावा प्राइवेट नौकरी पाने के लिए भी यह कोर्स काफी ज्यादा मददगार होगी। इस कोर्स के पूरा हो जाने के बाद एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है जो भविष्य में काफी ज्यादा उपयोगी होता है। यदि आप महाराष्ट्र से है तो आप MSCIT कोर्स का चयन कर सकते है।
MSCIT कोर्स की फीस
बात की जाए MSCIT कोर्स की फीस की तो आपको जानकारी दे दूँ इस कोर्स की फीस महाराष्ट्र में अलग अलग होती है। यदि आप Mumbai Metropolitan Region Development Authority (MMRDA) ने रहते है तो इस कोर्स के लिए आपको 4500 रूपए देने पड़ेंगे। अगर Instalment में पैसा देना चाहे है तो आप दो Instalment (2350 + 2350) करके इस कोर्स की फीस भर सकते है।
वही महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्र के छात्रों को यह कोर्स करने के लिए 4000 रूपए देना पड़ेगा। इसे भी आप दो Instalment करके दे सकते है। Instalment में आपको 2100 + 2100 रूपए देना पड़ेगा।
MSCIT में आवेदन कैसे करे
दोस्तों इस कोर्स में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरिके से आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको https://mscit.mkcl.org वेबसाइट मे जाना होगा। अब इस सब आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस तरिके से इस कोर्स में प्रवेश लेना चाहते है।
अन्य जानकारी
Conclusion
तो दोस्तों अब आप अच्छे से MSCIT के बारे में जान गए होंगे इस आर्टिकल में हमने MSCIT Full Form in Hindi क्या है, MSCIT कोर्स क्या है, इसकी फीस कितनी है के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है मुझे आशा है हमारे द्वारा शेयर की गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी। इस जानकरी को अपने तक सिमित न रखे इस दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और इस पोस्ट से जुड़े किसी प्रकार का सुझाव या सवाल हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताये। धन्यवाद