Gram Rojgar Sevak : अपने मनरेगा योजना के बारे में तो जरूर सुना होगा जो ग्रामीण स्तर पर काफी ज्यादा महत्व रखता है इसी मनरेगा योजना के तहत ग्राम स्तर पर एक पद निकाली जाती है जिसे रोजगार सेवक पद कहते हैं। रोजगार सेवक मनरेगा में होने वाले काम में अपनी सहभागिता देना और योजना से जुड़े सभी प्रकार के समस्या को सुलझाने का प्रयास करता है। अलग-अलग राज्यों में ग्राम स्तर पर रोजगार सेवक के पद पर नियुक्त करने के लिए भर्तियां जारी होती रहती है ताकि ग्राम स्तर पर युवा को अपने स्थानीय निवास में नौकरी मिल सके।
यदि आप ग्राम रोजगार सेवक (GRS) बनकर गांव के विकास में भागीदार बनना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े। इस लेख में हम ग्राम रोजगार सेवक (GRS) क्या होता है, ग्राम रोजगार सेवक कैसे बने (Gram Rojgar Sevak Kaise Bane), रोजगार सेवक बनने के लिए योग्यता क्या है, रोजगार सेवक बनने के लिए उम्र सीमा क्या होनी चाहिए आदि ग्राम रोजगार सेवक से जुड़े सवालों के जवाब देने वाला हूँ।
ग्राम रोजगार सेवक (Gram Rojgar Sevak) क्या है ?
यह ग्रामीण स्तर पर मनरेगा योजना के कार्य के संचालन में सहयोग प्रदान करने के लिए एक पद होता है। जिसे भर्ती परीक्षा के माध्यम से नियुक्त किया जाता है। ग्राम रोजगार सेवक (GRS) एक संविदा पद है, जिसके लिए निर्धारित वेतन हर महीने प्रदान किया जाता है। ग्राम रोजगार सेवक का पद ग्राम विकास विभाग के अधीन होता है यानी ग्राम रोजगार सेवक को ग्राम विकास विभाग के अधीन कार्य करना पड़ता है। देश के सभी राज्य ग्राम रोजगार सेवक के पदों पर भर्ती लेने के लिए समय-समय पर अधिसूचना जारी करते रहती है जिसे गांव के स्थानीय स्तर पर आसानी से भरा जा सकता है।
ग्राम रोजगार सेवक का मुख्य कार्य मनरेगा के संचालन में सहायता प्रदान करना, मनरेगा के अंतर्गत युवाओ का जॉब कार्ड बनवाना तथा मनरेगा में लोगो को जोड़ना जैसे कई सारे कार्य ग्राम रोजगार सेवक के द्वारा किया जाता है।
ग्राम रोजगार सेवक कैसे बने (Rojgar Sevak Kaise Bane)
जैसा कि हमने आपको बताया ग्राम रोजगार सेवक (GRS) एक प्रकार का संविदा पद है और इस पद पर भर्ती ग्राम विकास विभाग के द्वारा किया जाता है। सरकार समय समय पर इस पद के लिए भर्तियां जारी करते रहता है। जिसके लिए उम्मीदवारों को एक निश्चित चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुना जाता है। यदि आप रोजगार सेवक बनने के इच्छुक है तो आप ग्राम विकास विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रोजगार सेवक के पद पर आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा कुछ योग्यताओं का निर्धारण किया गया है जिसे आपको पास करना होता है।
रोजगार सेवक बनने के लिए उम्मीदवारों में निम्नलिखित योग्यताओ का होना जरुरी है जो इस प्रकार है
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
- यदि आप ग्राम रोजगार सेवक बनने की इच्छुक हैं तो उसके लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करना होगा।
- इसके तरीका आपके पास कोई भी O’Level कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। जिसे NIELIT सस्था द्वारा करवाया जाता है।
आयु सीमा (Age Limit)
जिस तरह सरकारी पदों में नौकरी देने के लिए सरकार द्वारा आयु सीमा का निर्धारण किया जाता है उसी प्रकार ग्राम रोजगार सेवक (GRS) बनने के लिए भी आयु सीमा का निर्धारण किया गया है। रोजगार सेवक बनने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इसके साथ ही जन्मतिथि के लिए हाई स्कूल के मार्कशीट को आधार माना गया है तथा आरक्षण प्रावधान के अनुसार दिया जाएगा।
रोजगार सेवक पद में भर्ती होने के लिए जरुरी दस्तावेज
सरकार ने इस पद में भर्ती लेने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज का होना अनिवार्य किया है जो इस प्रकार है –
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र
- दिव्यांक सर्टिफिकेट (यदि आप PWD वर्ग से सम्बन्ध रखते है तो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट व पासिंग सर्टिफिकेट
- ओ लेवल सर्टिफिकेट
ग्राम रोजगार सेवक की चयन प्रक्रिया
ग्राम रोजगार सेवक (GRS) बनने के लिए आपको किसी भी प्रकार की परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं पड़ती केवल 12वी कक्षा में आए अंकों के आधार पर एक मेरिट सूचि द्वारा इस पद के लिए का चयन किया जाता है।
रोजगार सेवक का वेतन
ग्राम विकास विभाग के द्वारा उम्मीदवारों को रोजगार सेवक के पद पर मनरेगा योजना के संचालन हेतु संविदा या कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्त किया जाता है। जिसके लिए उन्हें सरकार की तरफ से निर्धारित ₹7000 रुपए प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाता है समय-समय पर राज्य सरकार के द्वारा वेतन में बढ़ोतरी या इजाफा भी किया जाता है।
रोजगार सेवक के कार्य
- मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड बनाना।
- नरेगा में काम करने वाले ग्रामीणों की अटेंडेंस लगाना।
- नरेगा में काम करने वाले ग्रामीणों की दिहाड़ी का ब्यौरा करना अर्थात मास्टर रोल बनाना।
- ग्राम स्तर पर समय समय पर सर्वे करना।
- राशन कार्ड बनवाने में ग्राम के लोगो की मदद करना।
इसके अतिरिक्त ग्राम विकास विभाग द्वारा कई तरह के कार्यो को करने के लिए रोजगार सेवक को सौपा जाता है। यदि आप अपने ग्राम स्तर पर नौकरी करना चाहते है तो आपके लिए ग्राम रोजगार सेवक की नौकरी अच्छी रहेगी।
Conclusion
तो दोस्तों अब आप अच्छे से ग्राम रोजगार सेवक (GRS) के बारे में जान गए होंगे। इस लेख में हमने ग्राम रोजगार सेवक क्या है, Gram Rojgar Sevak Kaise Bane, रोजगार सेवक बनने के लिए योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से जानकरी उपलब्ध कराया है। मैं उम्मीद करता हूँ हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यदि आपको जानकारी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करे और इससे जुड़े किसी तरह सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करके जरूर बताये। धन्यवाद..
2022 मे का कब vecency आएगा सर
समय समय पर इसका भर्ती आते रहता है इसलिए आप मनरेगा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पता करते रहे