मुख्यमंत्री (CM) को पत्र कैसे लिखें सम्पूर्ण जानकारी

 
CM Ko Letter Kaise Likhe: जब हम अपनी स्कूल की पढ़ाई करते रहते हैं तो हमें कई प्रकार के पत्र लेखन से संबंधित ज्ञान दिया जाता है, पत्र लेखन में प्रैक्टिस लाने के लिए हमें पत्र को कई सारी भाषाओं में लिखवाया जाता है जिससे भाषा कौशल के साथ साथ, पत्र लेखन में भी कौशल प्राप्त हो सके। पत्र लेखन का ज्ञान हमे व्यवहारिक रूप से तब होता है जब हम नौकरी करते है, उस समय हमें अपनी समस्या के बारे में बताने के लिए या फिर अपनी बात को दुरस्त बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पत्र लिखना पड़ता है। सरकारी कार्यालयों से  भी किसी प्रकार की सूचना की जानकारी प्राप्त करने या अपने स्वयं के कार्य करने के लिए हमें प्रार्थना पत्र लिखने के लिए बोला जाता है।

mukhya mantri ko patra kaise likhe

 

अगर हमें राज्य के मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र लिखना हो तो हमें अपनी भाषा शैली में विशेष ध्यान देना पड़ता है जिससे भाषा में शालीनता और सरलता दिखाई पड़े। यदि आप किसी बात को लेकर अपने राज्य के सीएम को पत्र लिखना चाहते हैं और आप जानना चाहते हैं कि पत्र किस तरह लिखते हैं तो हमारा यह लेख Mukhyamantri ko Patra Kaise Likhe आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। 

पत्र क्या होता है (What is latter)

जैसा कि आप सभी जानते हैं एक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के साथ बात करने के लिए शब्दों का प्रयोग करता है और यह जो बातचीत है वह आमने सामने होती है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति किसी दूरदराज के स्थान पर है और हमें उससे बात करना है तो हमें पत्र का सहारा लेना पड़ता है यह पत्र कई प्रकार के होते हैं जैसे व्यवहारिक और व्यक्तिगत। हमें  पत्र के अनुसार ही अपनी भाषा का इस्तेमाल करना होता है। एक प्रकार से कहा जा सकता है कि दूरस्थ व्यक्ति तक अपने बात को पहुंचाने के लिए जिस जरिया का उपयोग किया जाता है उसे पत्र कहा जाता है
 

पत्र की भाषा 

जब आप पत्र लिखते हैं तो आपको उस पत्र में अपनी भाषा का विशेष ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि आपके पत्र लिखने के तरीके से ही आपके आत्मज्ञान की पहचान होती है। पत्र लिखने में हमें अपनी बात को उसी हाव-भाव से समझाना होता है जिस तरह से हम सामने बैठकर बात करते हैं। भाषा में प्रयुक्त होने वाले शब्दों का सही जगह पर और सही शब्द का होना बहुत जरूरी है। पत्र लिखने में हमेशा अच्छे शब्दों का प्रयोग किया जाना चाहिए, जिससे आपकी शालीनता और विनम्रता झलके।
 

पत्र कैसे लिखे (How to write a letter)

पत्र शुरू करने से पहले अभिवादन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है तथा पत्र किसको लिखा जा रहा है इसके बारे में भी साफ-साफ जानकारी होनी चाहिए। पत्र लिखने के विषय का भी विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे पत्र पढ़ने वाले को शुरू में ही स्पष्ट हो जाए कि पत्र किस बारे में है। पत्र लिखने में आपको सुंदर राइटिंग का प्रयोग करना चाहिए जिससे सामने वाले को स्पष्ट जानकारी मिल सके। 
 

मुख्यमंत्री (CM) को पत्र कैसे लिखे (Mukhya mantri ko patra kaise likhe)

मुख्यमंत्री को पत्र लिखते समय निम्न बाते का ध्यान देना चाहिए –
  • पत्र के सबसे ऊपर दिनांक का उल्लेख जरूर करे। 
  • उसके नीचे अपने मुख्यमंत्री (CM) का नाम और पता डाले 
  • अब आपको विषय डालना है, यह पर आपको एक लाइन में ही पत्र के शीर्षक के बारे में बताना होता है। 
  • इसके बाद आपको “माननीय मुख्यमंत्री जी” लिखकर सम्बोधित करना है। 
  • सम्बोधन करने के बाद आपको नीचे लाइन से अपनी समस्या या शिकायत के बारे में स्पष्ट, संक्षिप्त व क्रमशः जानकारी लिखनी है, लिखते समय आपको अच्छे अच्छे शब्दो का प्रयोग करना है। 
  • जानकारी पूरी तरह दे देने के बाद अंत में आपको धन्यवाद लिखना है। 
  • अब आपको भवदीय लिखना होता है, इसके पश्चात् आपको अपना नाम, पद, पता, मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी देनी है और अपना हस्ताक्षर करना है। 
बताये गए तरिके को ध्यान में रखकर आप अपने राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिख सकते है। 
 

पत्र का प्रारूप (Letter Format)

22 जनवरी 2022 
श्री भूपेश बघेल (यहाँ अपने राज्य के CM का नाम डाले)
माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ 
डी. के. एस. भवन, मंत्रालय 
रायपुर – 492001
 
विषय – (यहाँ पर आपका पत्र जिस विषय से संबंधित है उस बारे में शीर्षक डालना है )
 
माननीय मुख्यमंत्री जी, 
 
(इस जगह पर आपको अपने परेशानी या शिकायत के विषय में विस्तार से जानकारी देना है और कार्यवाही करने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध करना है )
 
धन्यवाद। 
 
भवदीय 
नाम ………………. (पत्र लिखने वाला  व्यक्ति यहाँ पर अपना नाम डाले )
संगठन का नाम ……………………………………………………….(यदि आप किसी संगठन से जुड़े हैं तो यहां पर उसका उल्लेख करें)
संगठन का पता …………………………… (इस स्थान पर अपने संगठन का पता डालें)
फोन ………………………. (यहां पर आपको अपना कांटेक्ट मोबाइल नंबर अंकित करना है)
हस्ताक्षर (इस जगह पर आपको अपना हस्ताक्षर करना है)
स्थान …………………….(यहां पर आपको अपने निवास स्थान का के बारे में जानकारी देनी है)
 
यहां बताए गए प्रारूप के अनुसार आप अपने राज्य के मुख्यमंत्री को आसानी से पत्र लिख सकते हैं याद रहे क्योंकि आप पत्र राज्य के मुख्यमंत्री को लिख रहे हैं इसलिए आपको पत्र में अच्छे अच्छे शब्दो का प्रयोग करना होता है।  
 
 
अन्य जानकारी
 
Conclusion
 
दोस्तों अब आप अच्छे से मुख्यमंत्री को किस तरीके से पत्र लिखते हैं उसके बारे में जान गए होंगे। इस पेज पर बताई गई जानकारी के हिसाब से आप  किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी बात को उनके समक्ष रख सकते हैं। मैं उम्मीद करता हूं हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होंगी यदि आपको जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करें और इससे जुड़े किसी तरह का सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद.

Leave a Comment