OCD Full Form in Hindi – ओसीडी फुल फॉर्म

 
आज के इस पोस्ट में OCD Full Form in Hindi के विषय में जानकारी देंगे, OCD स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ा एक विकार है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए. जिस तरह इंसान आज की दौड़ भाग की जिंदगी में अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह बनने जा रहे है उसे देखते हुए इंसानों में तरह तरह के रोगों से खतरा बना रहता है। इस लेख में हम OCD क्या होता है, OCD के लक्षण क्या होते है आदि से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे इसलिए आप हमारे इस लेख पर अंत तक बने रहे। 
OCD Full Form in Hindi

 

OCD Full Form Medical in Hindi

OCD का फुल फॉर्म “Obsessive Compulsive Disorder” होता है हिंदी में इसे मनोग्रसित-बाध्यता विकार भी कहते है। ये चिंता से जुड़ा एक प्रकार का रोग होता है। 

OCD क्या होता है

मनोग्रसित-बाध्यता विकार (OCD), एक प्रकार का चिंता से जुड़ा रोग है इस रोग से ग्रसित इंसान एक ही काम को बार बार दोहराता है। यानि इस रोग से ग्रसित इंसान एक ही चीज को बार बार जाँच करने की जरूरत महसूस करता है जिसके कारण वह इंसान बेचैनी, डर और चिंता में रहता है।
 
जब इंसान के मस्तिष्क में कुछ खास तरह के रसायन के स्तर में गड़बड़ी होने से वह इंसान कुछ काम को जैसे बार बार हाथ धोना, बार बार किसी चीज की गिनती करने की आवश्यकता का अनुभव करता है ऐसे इंसान में मनोग्रसित-बाध्यता के लक्षण पाए जाते है। इस रोग से ग्रसित इंसान रोजमर्रा के कुछ काम को बार बार करता है और वह उस काम को इतनी बार करता है कि उसका रोजमर्रा का जीवन पूरी तरह से प्रभावित होने लगता है। 

मनोग्रसित-बाध्यता विकार के लक्षण 

  • किसी भी काम को बार बार दोहराना जैसे – बार बार हाथ धोना, बार बार चीजों की गिनती करना। 
  • मन में शक रहता है जिससे वह बार बार किसी चीज की जांच करता है। 
  • इस रोग से ग्रसित व्यक्ति चीजों को अपने पास जमा करता है। 
  • व्यक्ति हमेशा कामुक, हिंसक विचारों में डूबे रहता है, आदि 
यह विकार किसी को भी हो सकता है इसलिए आप हमेशा तनाव मुक्त और चिंता रहित जिंदगी जीने की कोशिश करे 
 
अन्य जानकारी 
 
Conclusion 
 
तो दोस्तों अब आप OCD के बारे में अच्छे से जान गए होंगे। इसमें हमने OCD Full Form in Hindi क्या होता है, OCD के लक्षण क्या होता है के बारे में जानकारी दिया है। मैं उम्मीद करता है हमारे द्वारा उपलब्ध कराई छोटी से जानकारी आपको पसंद आयी होगी। 

Leave a Comment