इस आर्टिकल में हम आपको School UDISE कोड क्या है?, UDISE Full Form in Hindi, UDISE Code का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है से जुड़ी जानकारी देंगे. UDISE Code शिक्षा विभाग से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कोड होता है जो भारत में मौजूद सभी स्कूलों के डेटा को वर्गीकृत करने और व्यवस्थित करने में काफी ज्यादा सहायक होते है। स्कूल के ऐसे कई सारे कार्य होते है जिसके लिए इस खास कोड की जरूरत पड़ती है। एक तरह से देखा जाए यह कोड स्कूलों के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है।
ऐसे कई सारे शिक्षक होते है जिन्हे School UDISE Code के बारे में पता नहीं होता जिससे उन्हें स्कूल से जुड़े कुछ कार्य को करने में परेशानी होती है आप एक शिक्षक हो या विद्यार्थी आपका इस कोड के बारे में जानना जरुरी हो जाता है। इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
UDISE Full Form in Hindi
UDISE का फुल फॉर्म ” Unified District Information System For Education ” होता है। और इसे हिंदी में शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली कहा जाता है।
U-DISE Code क्या है?
अच्छी शिक्षा प्राप्त करना हर छात्र का अधिकार होता है। आज के वक्त में प्राइवेट स्कूलों में हर प्रकार की सुविधाएं होती है उसे देखते हुए सरकारी स्कूल में बेहतर सुविधाएं देने और बुनियादी ढांचे को बेहतर करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने UDISE की शुरुआत की।
UDISE के माध्यम से सरकार स्कूल से जुड़ी हर तरह की जानकारी एकत्र कर सकता है। UDISE के पास प्री-प्राइमरी से लेकर बारहवीं तक की शिक्षा प्रदान करने वाले सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों से जानकारी एकत्र करने का अधिकार है।
UDISE ग्यारह अंको का एक कोड होता है। जिसे MHRD के द्वारा प्रदान किया जाता है। जिसमे स्कूल से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी होती है। यह कोड सभी स्कूलों के लिए अलग अगल होता है।
इस कोड की सहायता से ही स्कूल की जिलास्तर, विकासखंड के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान होती है। देश में जितने भी विद्यालय है जैसे सरकारी, प्राइवेट, मदरसा आदि सभी को इस कोड को लेना अनिवार्य है।
UDISE के द्वारा एकत्र की गई जानकारी का इस्तेमाल योजना बनाने, शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के कार्यान्वयन करने और शिक्षा में हुई प्रगति का आकलन करने के लिए करते है।
UDISE देश में मौजूद स्कूल, बुनियादी ढांचे, शिक्षकों, नामांकन और परीक्षा परिणाम आदि से लेकर मापदंडों पर एक ऑनलाइन डेटा संग्रह फॉर्म के जरिये जानकारी को एकत्रित करता है।
School UDISE Code
प्रत्येक स्कूल का एक यूनिक यूडीआईएसई कोड होता है जिसे एमएचआरडी, शिक्षा विभाग से प्राप्त करना होता है इसी कोड के जरिये स्कूल की पहचान होती है। यह 11 अंको का कोड होता है। UDISE कोड स्कूल के अलग अलग स्थिति को दर्शाता है। शुरुआत के 2 अंक राज्य को और उसके बाद के दो अंक जिला को और उसके बाद के 2 अंक ब्लॉक को फिर उसे बाद के तीन अंक शहर या गांव को और आखिरी के 2 अंक स्कूल की पहचान कराता है।
U-DISE कोड की आवश्यकता
स्कूल, UDISE कोड का इस्तेमाल कई प्रकार को कार्य को करने के लिए करता है जैसे –
- UDISE कोड का प्रयोग स्कूल में निशुल्क पुस्तक वितरण करने के लिए किया जाता है ।
- छात्रवृत्ति पोर्टल में के लिए भी UDISE कोड का इस्तेमाल किया जाता है।
- स्कूल और छात्रों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए।
- RTE (Right to Education) पोर्टल में इसका उपयोग किया जाता है।
- छात्रों को TC (Transfer Certificate) देते समय इस कोड को आवश्यकता पड़ती है।
UDISE कोड कैसे पता करे?
अपने स्कूल या विद्यालय का UDISE कोड आप निचे बताये गए आसान तरीके को Follow करके पता कर सकते है।
- सबसे पहले आपको Google या Chrome ब्राउज़र में जाकर udiseplus.gov.in सर्च करना है।
- सर्च करने के बाद सबसे शुरू में आपको UDISE+ लिखा आएगा उस पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप क्लिक करते है आपके सामने UDISE+ का वेबपेज खुल जायेगा। इस वेबपेज के दायी तरह आपको Know Your School दिखाई देगा उसपर आपको क्लिक करना है।
- आप सीधे हमारे इस लिंक UDISE पर भी क्लिक कर सकते है।
- जैसे ही आप Know Your School या हमारे दिए गए लिंक पर क्लिक करते है आपके सामने एक नया वेबपेज खुल जायेगा। फिर आप निचे दिए बॉक्स में पूछे गए जानकारी को डालकर अपने स्कूल का UDISE code पता कर सकते है।
आप हमारे बताये गए तरीके से अपने स्कूल का UDISE कोड आसानी से जान सकते है।
अन्य जानकारी
Conclusion
तो दोस्तों अब आपको School UDISE Code के बारे में पूरी जानकारी हो गयी होगी। इस लेख में हमने UDISE Full Form in Hindi, UDISE code क्या होता है, यूडीआईएसई कोड की जरूरत क्यों पड़ती है के बारे में विस्तार से जानकारी दिया है। मुझे उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करे और इस लेख से जुड़े किसी तरह का सुझाव या सवाल हो तो हमने कमेंट करके जरूर बताए।