इस पोस्ट में हम आपको UPHC Full Fom in Hindi से जुड़ी जानकारी देंगे। UPHC स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ा एक संगठन है जो शहरी गरीब समुदायों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से काम करता है। ऐसे में जो इस क्षेत्र से जुड़े है उनको इसके बारे में अवश्य जानकारी होगी लेकिन यदि आप इसके बारे में नहीं जानते और जानना चाहते है तो हमारा यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस लेख में हम UPHC क्या है? यूपीएचसी का उद्देश्य, इसका महत्व क्या है, आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
UPHC Full Form in Hindi
UPHC का फुल फॉर्म “Urban Primary Health Center” होता है। हिंदी में UPHC को शहरी प्राथमिकता स्वास्थ्य केंद्र कहते है। यह स्वास्थ्य केंद्र शहर में निवास करने वाले गरीब लोगो को स्वास्थ्य से जुड़े सुविधाएं प्रदान करने का काम करती है।
यूपीएचसी क्या है (What is UPHC in Hindi)
जैसे की हमने आपको बताया Urban Primary Health Center (UPHC) स्वास्थ्य से जुड़ा एक संगठन है। जिसे राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत शुरू किया गया था। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) की शुरुआत साल 2013 में अलग से स्वास्थ्य मिशन के रूप में किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य शहरी गरीब, खासकर झोपड़ियों में रहने वाले गरीब वर्गों के लोगो के स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना है।
UPHC को शुरू करने का मकसद स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं के रूप में मजबूती प्रदान करना है इसके अतिरिक्त स्थानीय समुदायों के लिए चिकित्सा देखभाल के लिए, हर शहरी-गरीब के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक अच्छा बनाना है।
शहरी प्राथमिकता स्वास्थ्य केंद्र आकार, कार्य, समिति कर्मचारियों, एम्बुलेंस देखभाल, बुनियादी ढांचे में ग्रामीण PHC से थोड़ा अलग है। जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों को जारी कर दिया गया है और पूरे देश में UPHC को लागू किया जा रहा है।
NUHM के तहत जनसँख्या कवरेज
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) के तहत निम्न प्रकार के प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है जो इस प्रकार है –
- प्रत्येक पचास हजार से साठ हजार की आबादी पर एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) होता है।
- बड़े शहर में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (U-CHC) के अंतर्गत पांच से छः U-PHC केंद्र कार्य करता है।
- सहायक नर्सिंग मिडवाइव्स (ANM) हर दस हजार की आबादी में होता है।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्देश्य
- शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जरिये शहरी गरीब समुदाय को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल मुहैया करवाना और स्वास्थ्य सेवा की गारंटी और ग्राहक की संतुष्टि सुनिश्चित करना है।
- संसाधनों का इस्तेमाल करके स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता को बढ़ाना और उसे बनाए रखना।
- अपने प्रबंधन में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना, ताकि समुदाय के जरूरतों के हिसाब से अच्छे से स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर सके और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के साथ स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।
- उन सेवाओं के उपयोग को बढ़ाना जो सकारात्मक स्वास्थ्य परिणाम की ओर ले जा सके।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एकीकृत प्रजनन, मातृ, नवजात, बच्चे और किशोर स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य प्रकार की सेवाएं प्रदान करना।
- स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता की देखरेख करना और गुणवत्ता में सुधार की प्रक्रिया स्थापित करना।
- स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले कर्मचारियों को समय समय पर तकनीकी कौशल के लिए ट्रेनिंग प्रदान करना।
- गर्भवती महिला का गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म तक देखभाल करना।
- गर्भवती महिलाओ को उनके स्वास्थ्य से जुड़े जानकारी देना और उनको जरूरत पड़ने पर हर सम्भव सुविधा मुहैया करवाना।
UPHC का सिद्धांत
- लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के निकट की उपलब्ध करवाना है।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लोगो को सेवाएं प्रदान करना तथा लोगो को स्वास्थ्य से जुड़े जानकारी देना।
- स्वास्थ्य कर्मचारियों के काम करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना।
- सेवाओं को शहर के सबसे गरीब जनता और उनके हितों को देखते हुए तैयार करना।
- कम खर्चे में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना।
- स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार करने के लिए निरंतर प्रयास करना।
Conclusion
यूपीएचसी के बारे में हर किसी को जानकारी होना बहुत जरुरी है खासकर गरीब और झोपड़ियों में रहने वाले लोगो को। ऐसे में अगर गरीब और झोपड़ियों में रहने वाले व्यक्ति को इसके बारे में जानकारी नहीं है तो उनको इस बारे में जरूर बताये ताकि उनको UPHC का लाभ मिल सके। इसके अलावा ऐसी गर्भवती महिलाएं जिनको प्रसाव के दौरान बहुत परेशानी होती है उनको इसका लाभ जरूर दिलाये। ताकि बच्चे और माँ को किसी भी तरह की परेशानी न हो और समय में उनके बच्चे का टीकाकरण हो सके।
तो दोस्तों अब आप अच्छे से UPHC के बारे में जान गए होंगे इस लेख में हमने आपको UPHC क्या है? UPHC Full Form in Hindi क्या है, UPHC का उद्देश्य और सिद्धांत के बारे में जानकारी दिया। मुझे उम्मीद है इस लेख में आपको कुछ नया जानने को मिला होगा, यदि आपको इस आर्टिकल की जानकारी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करे और अन्य प्रकार की जानकारी के लिए कमेंट करके जरूर बताये।