BPT Full Form – बीपीटी कोर्स क्या है पूरी जानकारी

 
इस लेख में हम आपको BPT Full Form,  BPT Course के बारे में जानकारी देंगे। यदि आपने 12वी बायोलॉजी विषय लेकर उत्तीर्ण किया है तो आपके लिए BPT पाठ्यक्रम एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है। वैसे तो बायोलॉजी विषय में 12वी उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के पास चिकित्सा के क्षेत्र में कई सारे करियर विकल्प होते है छात्र चाहे तो MBBS, BNYS, BMLT जैसे कोर्स के तरफ जा सकते है। लेकिन यदि आप फिजियोथेरेपी से जुड़ा कोर्स करना चाहते है तो आप BPT कोर्स के तरफ जा सकते है। लेकिन इस कोर्स को करने से पहले आपको इसके बारे में जानकारी होना बहुत जरुरी है।
इस लेख में हम आपको BPT Full Form in Hindi, बीपीटी कोर्स क्या है (BPT Course Details in Hindi), बीपीटी कोर्स के फीस और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे इसलिए आप इस  लेख को पूरा जरूर पढ़े।
BPT Full Form   
 

BPT Full Form in Hindi

BPT का फुल फॉर्म “Bachelor of Physiotherapy ” होता है। बीपीटी को हिंदी में शारीरिक चिकित्सा में स्नातक कहते है। यह फिजियोथेरेपी में चार साल का स्नातक कोर्स है। 
 

BPT Course Details in Hindi 

फिजियोथेरेपी या जिसे भौतिक चिकित्सा भी कहा जाता है। फ़िज़ियोथेरेपिस्ट लोगो को उनकी शारीरिक गतिशीलता को बनाये रखने, कार्य और शक्ति को बढ़ाने में सहायता प्रदान करता है। फ़िज़ियोथेरेपिस्ट शरीर की हड्डियों और कोमल ऊतकों का उपचार करने के लिए एलेक्ट्रोथेरपी, व्यायाम पर्चे और शॉकवेज गतिशीलता का प्रयोग करते है।
फिजियोथेरेपी शारीरिक गतिविधि जैसे व्यायाम, मालिश, शिक्षा, सलाह और परामर्श जैसे सेवाएं प्रदान करने के अतिरिक्त उन स्थितियों में भी लागू होता है जहा कार्य करने के दौरान शरीर के जोड़ो में दर्द, चोट, बीमारी तथा शरीर को किस प्रकार के विकार या अन्य पर्यावरणीय कारकों से खतरा हो। 
 
Bachelor of Physiotherapy (BPT) चार साल का एक स्नातक डिग्री कोर्स है जिसे करने के बाद 6 महीनो का क्लीनिकल इंटरशिप करना जरुरी है। इस पाठ्यक्रम में बीमारी तथा विकलांगता को रोकने के लिए कई सरे पहलुओं में शिक्षा प्रदान किया जाता है।
BPT कोर्स छात्रों को फिजियोथेरेपी के माध्यम से  उपचार के लिए कौशल और तरीके हासिल करने में सहायता प्रदान करता है। इस पाठ्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों को मैनुअल थेरेपी, इलेक्ट्रो फिजिकल थेरेपी आदि थेरेपी से जुड़ी अनुप्रयोगों के बारे में उन्नत तरीके से बताया जाता है। 
 

BPT कोर्स की योग्यता 

BPT कोर्स में प्रवेश लेने के अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता 12वी निर्धारित की गयी है। यानि इस कोर्स को करने के लिए आपका 12वी कक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है इसके अतिरिक्त आपका 12वी में न्यूनतम 45% अंको का होना जरुरी है। 
 

BPT कोर्स में प्रवेश कैसे ले?

बीपीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश दो तरह से मिलता है मेरिट के आधार पर और प्रवेश परीक्षा के माध्यम से। भारत में कई सारे ऐसे विश्वविद्यालय है जहा इस पाठ्यक्रम में प्रवेश 12वी कक्षा में आए अंको के आधार पर दे दिया जाता है। यानि मेरिट के आधार पर एडमिशन दे दिया जाता है। वही कुछ कॉलेज या विश्वविद्यालय ऐसे भी है जो BPT पाठ्यक्रम में एडमिशन देने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करते है। बीपीटी पाठ्यक्रम में एडमिशन लेने के लिए CET, BCECE आदि प्रवेश परीक्षा को दे सकते है। 
 

बीपीटी कोर्स की फीस 

इस कोर्स का फीस प्रत्येक कॉलेज में अलग अलग हो सकता है। निजी कॉलेज में इस कोर्स को करने में 1 लाख से लेकर 5 लाख तक की सालाना फीस लग सकता है। वही यदि आप किसी सरकारी कॉलेज से BPT कोर्स करते है तो 20,000 से 50,000 तक सालाना फीस लग सकता है। 
 

BPT के बाद करियर 

बीपीटी पाठ्यक्रम को पूरा कर लेने के बाद आप स्वास्थ्य संस्थानों, अस्पतालों, क्लिनिक, फिटनेस सेंटर आदि चिकित्सा से जुड़े क्षेत्र में कार्य सकते है जहाँ शुरुआत वेतन 2 लाख से 8 लाख रूपये तक हो सकता है। इसके अतिरिक्त आप MPT (Master of Physiotherapy) तथा अन्य मास्टर कोर्स के तरफ भी जा सकते है। 
 
आप फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अच्छे से अनुभव हासिल करके खुद का फिजियोथेरेपी क्लिनिक खोल कर लोगो को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं भी प्रदान कर सकते है। 
 
अन्य जानकारी  
 
निष्कर्ष
 
दोस्तों चिकित्सा के क्षेत्र में BPT बहुत ही अच्छा कोर्स है इस कोर्स को चुनकर आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। दोस्तों अब आप अच्छे से BPT पाठ्यक्रम के बारे में जान गए होंगे। इस लेख में हमने आपको BPT Full Form, बीपीटी कोर्स क्या है (BPT Course Details in Hindi), बीपीटी कोर्स के लिए योग्यता, और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिया। 
 
मैं उम्मीद करता हूँ हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। यदि आपको इस लेख की जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करे और इस पोस्ट से जुड़े किसी तरह का सवाल या सुझाव हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

Leave a Comment