यदि आप सामान्य वर्ग से है तो आपका EWS Full Form in Hindi तथा EWS सर्टिफिकेट के बारे में जानना जरुरी हो जाता है।जैसा की आप सभी जानते है भारत देश में आरक्षण व्यवस्था काफी लम्बे समय से चल रहा है इस व्यवस्था के अंतर्गत जनसंख्या को चार भागो में बाटा गया है जो सामान्य वर्ग, ओबीसी, एसटी, एससी है। इस व्यवस्था में पहले से ही ST/SC, OBC वर्ग के लोगो को आरक्षण के तहत सरकार द्वारा कई प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही थी ऐसे में सरकार ने 2019 में सामान्य वर्ग के लोगो को आरक्षण का लाभ देने का फैसला लिया। लेकिन सामान्य वर्ग के लोग आरक्षण का लाभ तभी ले पाएंगे जब उनके पास EWS certificate होगा। इस लेख में हम आपको EWS certificate क्या है के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
EWS Full Form in Hindi
EWS का फुल फॉर्म “Economically Weaker Sections” होता है। हिंदी में EWS को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कहते है।
ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट क्या है (EWS Certificate in Hindi)
ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को 10% आरक्षण का लाभ प्रदान करने की एक सुविधा है। जैसा की आप जानते है ST/SC, OBC वर्ग के लोगो को आरक्षण का लाभ उठाने के लिए जाती प्रमाण पत्र की जरूरत होती है ठीक उसी प्रकार सामान्य वर्ग के लोगो को आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है।
इस ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की मदद से सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को पढ़ाई, कॉलेज में प्रवेश के समय आरक्षण दिया जाता है। इसके अतिरिक्त केंद्र और राज्य स्तर पर नौकरियों में भी 10% का आरक्षण प्रदान किया जाता है।
EWS प्रमाण पत्र एक प्रकार से आय प्रमाण पत्र की तरह होता है जिसे सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए प्रमाणित किया जाता है। ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु पात्रता न केवल परिवार के सालाना आय पर आधारित है बल्कि संपत्ति पर भी आधारित है।
EWS कोटा के लिए पात्रता
आप EWS आरक्षण कोटा के लिए तभी पात्र है, जब
- आपकी पारिवारिक आय 8 लाख प्रति वर्ष से कम हो
- आपके पास कृषि भूमि 5 एकड़ से कम हो।
- आपका आवासीय फ्लैट का क्षेत्र 1000 वर्ग फुट से काम होना चाहिए।
- तथा आवासीय भूखंड का क्षेत्रफल 100/200 वर्ग गज से कम हो।
EWS प्रमाण पत्र प्राप्त करने की पात्रता केवल एक कारक पर आधारित नहीं है। यह आपकी वार्षिक आय, आयोजित संपत्ति और आवासीय फ्लैट आदि कारको पर आधारित होता है।
आय सीमा केंद्र सरकार के द्वारा छात्रों को सरकारी कॉलेज या संस्थानों में प्रवेश देने के लिए तथा केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली नौकरियों के लिए निर्धारित की जाती है। राज्य सरकार EWS श्रेणी के तहत राज्य के सरकारी कॉलेज और राज्य सरकार की नौकरियों के लिए इच्छुक अभ्यार्थियों के लिए एक अलग से आय सीमा का निर्धारण कर सकती है।
EWS सर्टिफिकेट हेतु अनिवार्य दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मूल निवासी प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- ID Proof
- जमीन या संपत्ति दस्तावेज
- शपथ पत्र/स्व घोषणा पत्र (Affidavit/ Self Declaration)
- Income Certificate (आय प्रमाण पत्र)
- पासपोर्ट साइज फोटो
यह दस्तावेज अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकता है।
EWS प्रमाण पत्र के फायदे
जैसा की आप जानते है देश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग अनुसूचित जाति-SC, अनुसूचित जनजाति-ST तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगो को सरकार द्वारा कई प्रकार का छूट प्रदान किया जाता है।
अब इस नई प्रक्रिया के तहत सामान्य वर्ग के लोगो को केंद्र के स्वामित्व कॉलेज और केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाले नौकरियों में 10% का आरक्षण का लाभ मिलेगा। ST/SC और OBC वर्ग के समान ही EWS श्रेणी के अंतर्गत आने वाले लोगो के लिए एक अलग से कट ऑफ का निर्धारण किया जाएगा ताकि EWS श्रेणी के लोगो को कॉलेज में प्रवेश तथा नौकरी पाने में सरलता मिल सके।
ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र कौन जारी करता है ?
EWS प्रमाण पत्र को जारी करने का अधिकार जिला अधिकारी (DM), अतिरिक्त जिला अधिकारी उपयुक्त (ADM), उप-विभागीय अधिकारी (SDM), कार्यकारी मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त सहायक आयुक्त, प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट, तालुका मजिस्ट्रेट के पास होता है अर्थात इन्ही के द्वारा यह प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
EWS सर्टिफिकेट कैसे बनवाये
इस प्रमाण पत्र को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में से किसी एक माध्यम का इस्तेमाल करके बनवा सकते है। यदि आप EWS प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो आपको सबसे पहले संबंधित राज्य के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, आवश्यक जानकारी भरने के बाद जिन जिन दस्तावेजों को आवश्यकता है उसे संलग्न करना होगा। फिर कुछ दिनों में आपका EWS प्रमाण पत्र राजस्व विभाग के द्वारा प्रमाणित कर दिया जाएगा।
वही यदि आप EWS प्रमाण पत्र को ऑफलाइन बनवाना चाहते है तो उसे लिए आपको तहसीलदार कार्यालय में एक फॉर्म भरकर उसमे जरुरी दस्तावेजों को अटैच करके जमा करना होगा। ऐसा करने के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारियों के द्वारा आपके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है उसके बाद EWS certificate जारी किया जाता है। इस प्रक्रिया में दो हफ्ते या उससे अधिक समय भी लग सकता है।
EWS की वैधता कितनी होती है
EWS सर्टिफिकेट की वैधता एक साल की होती है। एक साल बाद EWS सर्टिफिकेट की वैधता समाप्त हो जाती है और वैधता समाप्त हो जाने के बाद सर्टिफिकेट कोई काम का नहीं रहता आप इसका इस्तेमाल कही पर भी नहीं कर सकते है। यदि आपको इसका इस्तेमाल करना है तो दोबारा से इसे नया बनवाना होगा।
Conclusion
दोस्तों अब आप अच्छे से EWS प्रमाण पत्र के बारे में जान गए होंगे। इस लेख में हमने आपको EWS Full Form in Hindi, EWS सर्टिफिकेशन क्या है, ईडब्ल्यूएस के लिए पात्रता, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के लिए जरुरी दस्तावेज आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया है। मुझे उम्मीद है इस लेख के लिए जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यदि आपको लेख की जानकारी अच्छी लगे तो इस शेयर जरूर करे और इस पोस्ट से जुड़े किसी तरह का सुझाव या सवाल हो तो हमने कमेंट करके जरूर बताये।