EBC Full Form in Hindi – EBC प्रमाणपत्र क्या है

 
जैसा की आप सभी जानते है देश में ओबीसी, एसटी, एससी वर्ग के लोगो को आरक्षण प्राप्त है और इस आरक्षण के तहत इन लोगो को सरकार के तरफ से कई सारी सुविधाएं प्रदान की जाती है। यदि आप इन तीनो वर्गों में से किसी भी वर्ग के नहीं है तो आपके लिए EBC सर्टिफिकेट एक जरुरी दस्तावेज हो सकता है। क्योंकि EBC सर्टिफिकेट धारक को केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के तरफ से कई चीजों में छूट मिलती है। इस लेख में हम EBC Full Form , EBC सर्टिफिकेट क्या होता है, इसे बनवाने के लिए अनिवार्य पात्रता क्या है के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 
EBC Full Form

 

EBC Full Form in Hindi

EBC का फुल फॉर्म “Economically Backward Class” होता है हिंदी में ईबीसी को आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग कहा जाता है। 

ईबीसी क्या है (What is EBC Meaning)

Economically Backward Class जिसे  संक्षिप्त में EBC कहते है, ये व्यक्तियों को एक उपश्रेणी है इस श्रेणी में ऐसे व्यक्ति आते है जिनकी सालाना आय आठ लाख से कम होता है। हालाँकि ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बात है कि व्यक्तियों की यह श्रेणी किसी भी जाति के अंतर्गत नहीं आती। यानी इस श्रेणी के व्यक्तियों को ओबीसी, एसटी, एससी के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं होता। 
 
दोस्तों आपको जानकारी दे दूँ आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) दोनों में कई सारी भिन्नता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने ईडब्लूएस की परिभाषा को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया है, जबकि ईबीसी और एमईबीसी (सबसे आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) की परिभाषा प्रत्येक राज्यों में अलग अलग है। इसलिए EBC सर्टिफिकेट के लिए पात्रता मापदंड भी प्रत्येक राज्यों में अलग अलग हो सकते है। 

EBC Certificate क्या है?

यदि आपकी सालाना परिवारिक आय 8 लाख से कम है और आप अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग में से किसी भी समुदाय से संबंधित नहीं रखते तो आप इस प्रमाणपत्र  के पात्र है, आप इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है। आप इसे बनवाने के लिए अपने राज्य के संबंधित नागरिक कल्याण विभाग में पता जरूर करे कि इसके पात्रता मापदंड में कोई परिवर्तन तो नहीं है। क्योंकि कुछ राज्य ईबीसी प्रमाण पत्र को जारी नहीं करते भले है आवेदन करने वाले की पारिवारिक आय आठ लाख से कम क्यों न हो। 

ईबीसी सर्टिफिकेट जरुरी क्यों है?

ईबीसी सर्टिफिकेट धारक को सरकार के तरफ से कई प्रकार के वित्तीय लाभ प्रदान किये जाते है, हालाँकि प्रमाणपत्र  के नियम और शर्ते प्रत्येक राज्यों में भिन्न भिन्न होते है। जैसे की कुछ राज्यों में EBC certificate धारक को शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई करने के लिए फीस में छूट मिलती है। 

ईबीसी सर्टिफिकेट के लिए पात्रता मापदंड 

जैसा की हमने बताया इस प्रमाणपत्र के पात्रता मापदंड प्रत्येक राज्यों में अलग अलग हो सकते है क्योंकि हर राज्य अपने हिसाब से मापदंड जारी करती है। नीचे हम कुछ सामान्य दिशानिर्देश आपसे साझा कर रहे है जो इस प्रकार है –
  • आवेदक की पारिवारिक आय प्रतिवर्ष 8 लाख से कम होना चाहिए 
  • आवेदक के पास यदि कोई भूमि है तो वह भूमि 5 एकड़ से अधिक नहीं होना चाहिए। 
  • आवेदक के पास आवासीय फ्लैट का क्षेत्रफल 1000 वर्ग फुट से कम होना चाहिए 
  • इसके अलावा आवासीय भूखंड अधिसूचित नगरपालिका अनुभाग में है तो 100 वर्ग गज से कम होना चाहिए। वही गैर अधिसूचित नगरपालिका अनुभाग में है तो 200 वर्ग गज से कम होना चाहिए। 
दोस्तों ये कुछ सामान्य मापदंड है, लेकिन आप इसके बारे में अपने राज्य के विभाग में जाकर अच्छे से पता जरुर कर ले। 

आवेदन प्रारूप की जरुरी जानकारी 

EBC सर्टिफिकेट  तैयार करते समय निम्न प्रारूपों का इस्तेमाल किया जाता है जैसे –
  • आवेदन पत्र औपचारिक होना चाहिए 
  • आवेदन पत्र तहसीलदार या सक्षम प्राधिकारी के साथ किसी अन्य व्यक्ति को संबोधित किया जाना चाहिए 
  • पत्र में आवेदक के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, स्थान, जिला कोड, आधार कार्ड नंबर आदि चीजों का विवरण होना चाहिए। 
  • इसके अलावा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जो भी दस्तावेज की जरूरत है जैसे संपत्ति की प्रतिलिपि, पेन कार्ड, आदि उनको पत्र के साथ में संलग्न करना होगा। यदि आप जरुरी दस्तावेजों की प्रतिलिपि साथ में संलग्न नहीं करते तो आपके आवेदन को खारिज किया जा सकता है।
  • ध्यान दे, हालाँकि आवेदन का प्रारूप सामान्य है, लेकिन कुछ राज्यों में इसके प्रारूप पर बदलाव करने की भी जरूरत पड़ सकती है। 
  • आवेदन को जमा करने से पहले उसे अच्छी तरह जाँच ले और यह सुनिश्चित कर ले की आपके द्वारा दी गयी जानकारी सटीक है की नहीं। इससे आवेदन के खारिज होने की संभावना कम हो जायेगी। 

क्या EBC और EWS एक समान है ?

जवाब नहीं, EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) को केंद्र सरकार ने अच्छे से परिभाषित किया है साथ ही इसके मापदंड को केंद्र सरकार के द्वारा तय किया जाता है। लेकिन EBC (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) प्रत्येक राज्यों में अलग अलग है। 
 
EWS के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारा EWS क्या है आर्टिकल जरूर पढ़े?
 
Conclusion 
 
अब आप अच्छे से EBC के बारे में समझ गए होंगे, इस लेख में हमने EBC Full Form in Hindi, EBC certificate क्या है, इसे बनवाने के लिए पात्रता मापदंड क्या होता है के बारे में जानकारी दिया मुझे उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यदि आपको इस लेख की जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करे और इससे जुड़े किसी तरह का सवाल या सुझाव हो तो कमेंट में जरूर बताये। 

Leave a Comment