RTGS full form : RTGS Kya Hai व कैसे काम करता है

इस पोस्ट में हम RTGS Full Form in Hindi, RTGS Kya Hai, RTGS से पैसे ट्रांसफर कैसे करते है, RTGS करने में किन चीजों की जरूरत होती है साथ ही साथ RTGS के लाभ के बारे में भी जानेंगे
बैंकिंग के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा आगे बढ़ गयी है, आजकल बैंकिंग से जुड़े सभी काम आसानी से घर बैठे ही हो जाता है। पहले का समय था जब बैंक से जुड़े काम करने के लिए बैंको में घंटो लाइन लगाना पड़ता था साथ ही साथ किसी को पैसे ट्रांसफर करने के लिए काफी ज्यादा इन्तजार करना पड़ता था। लेकिन जैसे जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है, पैसे ट्रांसफर करने का तरीका भी ऑनलाइन हो गया है। अब एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे ट्रांसफर करने में सहूलियत होती है। वर्तमान समय में RTGS, IMPS तथा NEFT जैसे इंटर बैंक ट्रांसफर मौजूद है जो लोगो के रोजमर्रा में पैसे ट्रांसफर करने जैसे काम को आसान बना दिया है। इन सर्विस की मदद से सुरक्षित और बहुत कम समय में पैसे को ट्रांसफर किया जा सकता है। 
इस लेख में हम RTGS इंटर बैंक ट्रांसफर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे जो फंड ट्रांसफर करने का अच्छा तरीका है।  इसलिए आप इस पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़े ताकि इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। 
RTGS Kya Hai Hindi

RTGS Full Form in Hindi

RTGS का फुल फॉर्म “Real Time Gross Settlement” होता है। यह पैसो का लेनदेन करने एक माध्यम है। 

RTGS क्या है (RTGS Kya Hai)

RTGS ( रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा लाया गया एक सिस्टम है। जिसके मदद से डिजिटल पेमेंट आसानी से किया जा सकता है। RTGS में फंड ट्रांसफर व्यक्तिगत रूप में यानि individually और आर्डर के आधार पर उसी समय किया जाता है। RTGS अब तक का सबसे तेजी से और सुरक्षित तरीके से फंड ट्रांसफर करने का जरिया है। 
 
RTGS के जरिये व्यक्ति अपने बैंक खाते से दूसरे के बैंक खाते में सुरक्षित तरीके से फंड ट्रांसफर कर सकता है। जानकारी के लिए बता दूँ RTGS सिर्फ भारत में ही काम काम है। इस सिस्टम को ज्यादातर लोग बड़ी राशि का ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल करते है। RTGS में फंड ट्रांसफर करने की सीमा न्यूनतम 2 लाख है हालाँकि इससे कम फंड के ट्रांसफर करने के लिए आप NEFT का प्रयोग कर सकते है। भारत के लगभग सभी बैंको के द्वारा यह सेवा प्रदान किया जाता है लेकिन RTGS सेवा प्रत्येक बैंक के शाखाओं में मौजूद नहीं होता। जो भी बैंक की शाखाये RTGS की सुविधा प्रदान करती है उन शाखाओं के नाम आप आरबीआई के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते है। 
 
क्योंकि यह सुविधा आरबीआई के द्वारा प्रदान किया जाता है और सारे फंड ट्रांसफर की डेटा आरबीआई के पास दर्ज होता है। इसलिए RTGS फंड ट्रांसफर और प्राप्त करने का सबसे तेज और सुरक्षित तरीका है। इसमें फंड ट्रांसफर करने की कोई भी अधिकतम सीमा नहीं है यानि आप जितना चाहे उतने का फंड ट्रांसफर कर सकते है जब तक की आपका बैंक आपके लिए लिमिट न तय कर दे। एक तरह से देखा जाए तो RTGS ज्यादा अमाउंट ट्रांसफर के लिए बेहतर है। इसका सबसे बड़ा खासियत है कि यह पेमेंट को लेकर होने वाले खतरे को समाप्त कर देता है और आरबीआई के द्वारा संचालित होने के कारण काफी ज्यादा सुरक्षित है। 

RTGS पेमेंट करने पर शुल्क 

हर प्रकार के इंटर-बैंक पैसे ट्रांसफर करने वाले सेवाओं पर बैंक के द्वारा अलग से शुल्क लगाया जाता है। RTGS के द्वारा आप जब भी पैसे ट्रांसफर करते है आपको एक छोटी राशि शुल्क के रूप में भुगतान करना होता है। यह शुल्क इस प्रकार है –
  • 2 लाख से 5 लाख के बीच जब भी आप फंड ट्रांसफर करते है आपको बैंक शाखा में 25 रूपए का शुल्क लगता है और इंटरनेट से फंड ट्रांसफर करने पर 5 रूपए का शुल्क लगता है। 
  • पांच लाख या उससे अधिक का फंड ट्रांसफर करने पर आपको बैंक शाखा में 50 रूपए का शुल्क लगता है जबकि इंटरनेट के जरिये ट्रांसफर करने पर 10 रूपए शुल्क लगता है। 
दोस्तों इस शुल्क पर बैंको के द्वारा अलग से GST भी लगाया जाता है यानि ऊपर हमने जो शुल्क बताया है वो बगैर जीएसटी का है। 
 

RTGS के जरिये फंड ट्रांसफर कैसे करे ?

RTGS के द्वारा आप दो तरीके से फंड ट्रांसफर कर सकते है जिसमे एक तरीका ऑनलाइन और दूसरा तरीका ऑफलाइन है। हम एक एक करके दोनों तरीको को विस्तार से समझते है। 
 

RTGS से फंड ट्रांसफर करने का ऑनलाइन तरीका (Online Method)

  • Online तरीके से फंड ट्रांसफर करने के लिए आपको इंटरनेट बैंकिंग की आवश्यकता होगी यदि आपका इंटरनेट बैंकिंग शुरू नहीं हुआ है तो आप सबसे पहले जाकर इसे शुरू करवाइये 
  • इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग ID और पासवर्ड की मदद से बैंक के ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करे 
  • लॉगिन करने के बाद जिस भी व्यक्ति को फंड ट्रांसफर करना है उसे Payee अथवा बेनेफिशरी कस्टमर के रूप में अपने अकाउंट पर जोड़े। 
  • इसके बाद बेनेफिशरी के बारे में जानकारी दे जैसे उसका नाम,अकाउंट नंबर, IFSC code, बैंक तथा शाखा का नाम 
  • आपके द्वारा दर्ज किये गए बेनेफिशरी की जानकारी को बैंक के द्वारा जांच किया जाता है। इस प्रक्रिया में 30 मिनट या कुछ घंटो का समय लग सकता है। जांच हो जाने के बाद बैंक द्वारा बेनेफिशरी कस्टमर को Active कर दिया जाता है। जिसके बाद आप उस Beneficiary को फंड ट्रांसफर कर सकते है। 
  • अब बेनेफिशरी को फंड ट्रांसफर करने के लिए Payment/Transfer टैब में इंटर बैंक ट्रांसफर पर क्लिक करे 
  • इसके बाद RTGS का चयन करे 
  • आपके द्वारा जोड़े गए बेनेफिशरी की सूची दिखाई देगी। उसका चयन करे
  • राशि को डाले। 
  • फिर confirm बटन पर click करे 

RTGS से फंड ट्रांसफर करने का ऑफलाइन तरीका (Offline Method)

  • Offline फंड ट्रांसफर करने लिए आपको अपने बैंक की शाखा में जाना होगा। 
  • उसके बाद बैंक के काउंटर में जाकर RTGS/NEFT का फॉर्म लेना होगा, यह दोनों फॉर्म एक होता है, बस फॉर्म भरते समय आपको RTGS के विकल्प पर टिक करना होगा। 
  • फॉर्म में आपको सभी प्रकार की जानकारी जैसे अकाउंट नंबर, बैंक का नाम, IFSC कोड भरना होगा। 
  • फंड ट्रांसफर करने के लिए चेक भी देना होता है जिस पर नाम के स्थान पर योरसेल्फ लिखा जाएगा फिर अमाउंट भरे और अपना हस्ताक्षर करे 
  • इसके बाद फॉर्म और चेक को आपस में जोड़ कर बैंक काउंटर पर जमा करे 
  • इसके पश्चात बैंक द्वारा आपके फॉर्म को आरबीआई को भेजा जाता है जहाँ आरबीआई भुगतान की प्रक्रिया को पूरा करता है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में 30 मिनट का समय लग जाता है। 
 दोस्तों अगर किसी कारण वश पैसे ट्रांसफर नहीं, तो आपको उसके बारे में जानकारी दे दिया जाता है और बैंक के द्वारा राशि को आपके अकाउंट में वापस जमा कर दिया जाता है। 

RTGS के लाभ 

आज के वक्त में हर कोई सुरक्षित तरीके से तुरंत पैसे ट्रांसफर करना चाहता है ऐसे में RTGS के द्वारा फंड ट्रांसफर करने के कई सारे लाभ हो सकते है। यह लाभ इस प्रकार है –
  • RTGS के आने से पहले ज्यादा अमाउंट का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के जरिये किया जाता था जिसमे पैसे ट्रांसफर होने में तीन दिन समय लग जाता था, लेकिन जब से आरबीआई ने RTGS सेवा शुरू किया है तब से कुछ ही समय में फंड ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • यह फंड ट्रांसफर करने का सबसे तेज और सुरक्षित तरीका है।
  • ऑनलाइन तरीके में बिना किसी फॉर्म को भरे तुरंत फंड ट्रांसफर किया जा सकता है, वही ऑफलाइन तरीका में बस एक फॉर्म को भरना होता है और चेक के साथ जमा करना करना होता है।
  • RTGS एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसके कारण पैसे चोरी होने का खतरा नहीं रहता।
  • RTGS में ज्यादा राशि को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है, जिससे व्यापारियों या कंपनियों को अपने व्यवसाय को चलाने में आसानी होती है।
  • यह व्यापारियों को अपने लेनदेन को मैनेज करने में काफी ज्यादा मदद करता है।

RTGS का इस्तेमाल किनके द्वारा ज्यादा किया जाता है ?

RTGS का इस्तेमाल ज्यादातर व्यापारियों और कंपनियों के द्वारा किया जाता है क्योंकि उन्हें अपने व्यवसाय से जुड़े दिन भर में कई सारे बड़े बड़े फंड ट्रांसफर करने होते है। ऐसे में तेजी से और सुरक्षित तरीके से पैसे ट्रांसफर RTGS के द्वारा ही किया जा सकता है। इसके अलावा जब किसी व्यक्ति को 2 लाख के ज्यादा का फंड ट्रांसफर करने की आवश्यकता होती है तो वह RTGS का इस्तेमाल करता है। यहाँ तक की म्यूच्यूअल फंड में पैसे इन्वेस्ट करने के लिए भी आप RTGS का इस्तेमाल कर सकते है। 
आपने क्या सीखा 
 
दोस्तों अब आप अच्छे से RTGS के बारे में जान गए होंगे। इस लेख में हमने RTGS Full Form, RTGS Kya Hai, RTGS से पैसे ट्रांसफर कैसे करते है, इसके लाभ क्या है के बारे में विस्तार से जानकारी दिया है। मैं उम्मीद करता हूँ हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपके आपके लिए उपयोगी रही होगी। इस जानकारी को  शेयर जरूर करे ताकि अन्य लोग भी इसके बारे में जान सके। 
 
यदि आपका इससे जुड़ा किसी तरह का सवाल या सुझाव हो तो मुझे कमेंट में लिखकर बता सकते है। मैं आपके सवालों का जवाब देने को पूरी कोशिश करूँगा। इसके अलावा आपको हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताए। हमारे लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद 

Leave a Comment