About AMC Full Form: नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम AMC के बारे में जानकारी देंगे। दरहसल AMC एक प्रकार की सेवा है जो कंपनियों द्वारा अपने ग्राहकों को प्रदान की जाती है। जब कोई ग्राहक किसी मूल्वान वस्तु को खरीदता है तो विक्रेता के द्वारा AMC की सेवा दी जाती है। ऐसे में एक सवाल आता है कि AMC का किसी चीज के क्रय या विक्रय से किस प्रकार संबंध है। यदि आपके मन में इससे जुड़े सवाल है तो हमारा यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी होगा। इस लेख हम आपको AMC Full Form, AMC क्या होता है के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

AMC Full Form in Hindi
AMC का फुल फॉर्म “Annual Maintenance Contract” होता है। एएमसी को हिंदी में वार्षिक रखरखाव अनुबंध भी कहा जाता है। AMC हर प्रकार के आईटी सेवाओ जैसे कंप्यूटर, प्रिंटर, मोबाइल आदि में कंपनी के द्वारा दी जाने वाली मरम्मत और रखरखाव के लिए सर्विस है। इसे Annual Maintenance Charges भी कहा जाता है।
ए.एम.सी क्या है (What is AMC)
Annual Maintenance Contract / Charges एक प्रकार की सेवा है जो निर्माता कंपनियों के द्वारा अपने ग्राहक को प्रदान किया जाता है। प्रतिस्पर्धा से इस समय में लगभग सभी कंपनिया ग्राहक की संतुष्टि के लिए कई प्रकार की सेवाएं मुहैया करवाती है उन्ही में से एक सेवा AMC है। AMC एक प्रकार का वारंटी कार्ड होता है जो निर्माता कंपनियों के द्वारा अपने प्रोडक्ट पर दिया जाता है।
ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े चीजों या मूल्यवान चीजों पर वार्षिक रखरखाव या मरम्मत के लिए कंपनी के द्वारा एक निश्चित समय के लिए सेवा प्रदान किया जाता है। इसी सेवा को एएमसी कहा जाता है। दरहसल एएमसी कंपनी या विक्रेता के द्वारा वस्तु के बिक्री के बाद दिया जाने वाला वार्षिक रखरखाव शुल्क होता है। हालाँकि हर कंपनी में AMC की सेवा अलग अलग हो सकती है यानी यह सेवा निशुल्क या शुल्क रहित हो सकता है।
AMC का संबंध सीधे तौर पर निर्माता कंपनी / विक्रेता और प्रोडक्ट को खरीदने वाले ग्राहक के बीच होता है इसे आप वारंटी भी कह सकते है। AMC के तहत कंपनी अपने वस्तु पर एक निश्चित समय अवधि निर्धारित करती है। यह समय 1 वर्ष से 3 वर्ष तक हो सकता है। अगर ग्राहक चाहे तो इस समय अवधि को बढ़ा भी सकता है। इस समय अवधि के अंतर्गत अगर प्रोडक्ट में किसी प्रकार की खराबी या गड़बड़ी आती है तो उस प्रोडक्ट को ठीक करके देने की जिम्मेदारी कंपनी की होती है।
AMC के उदाहरण
इसे आसान तरिके से समझने के लिए मैं आपको एक उदाहरण बता रहा है ताकि आपको और भी ज्यादा अच्छे से पता चल सकते की एएमसी होता क्या है ? मानलो आपने किसी कंपनी का स्मार्ट फ़ोन खरीदा और उस स्मार्ट फ़ोन पर कंपनी के द्वारा एक साल की AMC दी गयी है यानी आपको स्मार्ट फ़ोन पर एक साल की वारंटी दी गयी है। यदि इस एक साल की समय अवधि में आपके स्मार्ट फ़ोन में किसी तरह की खराबी आ जाती है तो उसे ठीक करके देने की जिम्मेदारी कंपनी की होती है।
एक और बात यदि आपका स्मार्ट फोन आपकी गलती की वजह से खराब हुआ है जैसे आपने स्क्रीन तोड़ दिया आदि तो उसके लिए कंपनी आपसे शुल्क भी ले सकती है। यह शुल्क अलग अलग कंपनी में अलग अलग हो सकता है।
ए.एम.सी के अंतर्गत आने वाले उपकरण
AMC के अंतर्गत लगभग हर प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आते है जैसे
- कंप्यूटर
- लैपटॉप
- रेफ्रिजरेटर
- टीवी
- एयर कंडिशनर
- रोबोट
- इन्वर्टर
- मशीन आदि।
ए.एम.सी से ग्राहक को मिलने वाले लाभ
- ग्राहक को प्रोडक्ट के खराब होने पर किसी तरह की चिंता नहीं रहती।
- AMC कार्ड में संबंधित वस्तु के रखरखाव और उपयोग से जुडी हर तरह की जानकारी दी गयी होती है।
- AMC के समय अवधि में यदि प्रोडक्ट में खराबी आती है तो कंपनी उस प्रोडक्ट को ठीक करके देती है और किसी भी तरह का शुल्क नहीं लेती।
ए.एम.सी से कंपनी को मिलने वाले लाभ
- कंपनी AMC के माध्यम से ग्राहकों में अपने प्रोडक्ट के प्रति विश्वास पैदा करती है। जिससे ग्राहक संतुष्टि होकर प्रोडक्ट को खरीदते है।
- इससे प्रोडक्ट की बिक्री में तेजी आती है।
आर्मी में एएमसी का फुल फॉर्म
AMC का full form आर्मी में Army Medical Corps होता है। army medical corps भारतीय सेना में एक मेडिकल एक्सपर्ट होता है। जो सेना में जवानो तथा सैन्य कर्मियों को मेडिकल सेवाएं प्रदान करता है। यदि आपका भारतीय सेना में डॉक्टर बनना चाहते है तो आपके लिए Army Medical Corps एक अच्छा पद हो सकता है। क्युकी सेना में यह एक ऐसा पद है जहाँ आप एक ही समय में डॉक्टर और सैनिक दोनों का फर्ज निभा सकते है।
Mutual Fund में एएमसी का फुल फॉर्म
Mutual Fund में AMC का full form “Asset Management Company” होता है। Asset Management Company को मनी मैनेजर्स या मनी मैनेजमेंट फर्म से भी जाना जाता है। यह सार्वजनिक म्यूच्यूअल फंड या एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) प्रदान करता है। यह कंपनी अपने ग्राहकों के जमा किये गए फंड को securities में निवेश करती है और म्यूचुअल फंड के सभी मामलो को चलाती है।
मेडिकल के क्षेत्र में एएमसी का फुल फॉर्म
AMC Full Form in Medical – Arthrogryposis Multiplex Congenita होता है
इसे भी पढ़े
Conclusion
अब आप AMC के बारे में अच्छे से जान गए होंगे। इस लेख में हमने AMC Full Form in Hindi, AMC क्या होता है, एएमसी का संबंध किस तरह से निर्माता कंपनी और ग्राहक से होता है के बारे में विस्तार से जानकारी दिया इसके साथ ही हमने मेडिकल, आर्मी तथा और म्यूचुअल फंड में एएमसी का फुल फॉर्म क्या होता है भी जाना।
मैं आशा करता हूँ हमारे इस लेख में उपलब्ध कराई गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यदि आपको इस लेख की जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करे और इससे जुड़े किसी तरह का सवाल या सुझाव हो तो कमेंट में जरूर बताए।