यदि आप ENT Full Form से जुड़ी जानकारी चाहते है यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी होगा। जैसा की आप सभी अच्छे से जानते है अलग अलग रोगों के लिए अलग अलग डॉक्टर होते है, यहाँ तक की हड्डियों, मस्तिष्क आदि शरीर के अंग के लिए भी अलग अलग डॉक्टर होते है। ठीक इसी तरह नाक, कान, गले का भी अलग से डॉक्टर होता है जिसे ENT Doctor कहते है। यदि आपको नाक, कान या गले में किसी तरह की परेशानी है तो आप किसी ENT डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते है। ऐसे में अब आपके मन में एक सवाल जरूर आएगा कि क्यों नाक, कान, गले के डॉक्टरों को ईएनटी डॉक्टर कहा जाता है?
इसके अलावा यदि आप एक ENT Doctor बनना चाहते है तो इस पोस्ट में हम आपको ENT Doctor कैसे बने, ईएनटी डॉक्टर बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए, आदि ईएनटी से संबंधित विस्तार से जानकारी देंगे। इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

ENT Full Form in Hindi
ENT का फुल फॉर्म “Eat Nose Throat” होता है। हिंदी में ईएनटी को नाक, कान तथा गला कहते है।
ENT क्या होता है (ENT Kya Hai)
Ear Nose Throat (ENT) यानि हिंदी में नाक, कान, गला ईएनटी मेडिकल के क्षेत्र Otolaryngology की एक शाखा है, जिसके तहत नाक, कान, गले में होने वाले परेशानियों की पहचान कर उसका इलाज किया जाता है। चिकित्सा के इसी शाखा को ENT कहा जाता है। यदि आप एक ENT डॉक्टर बनना चाहते है तो उसके लिए आपको Otolaryngology की पढ़ाई पूरी करनी होगी। पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद आपको ईएनटी विशेषज्ञ, ईएनटी डॉक्टर या Otolaryngology कहा जाएगा।
ईएनटी के तहत आने वाले शरीर के भाग
ENT डॉक्टर कान, नाक, गला से जुड़े कई तरह के बीमारियों का उपचार करते है आइये इसे विस्तार से जानते है।
कान
इसमें आपके कान से होने वाले बीमारियों को देखा जाता है जैसे की आपको सुनने में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही। यहाँ पर आपके कान से जुड़े समस्या का पूरी तरह से उपचार किया जाता है जैसे कान में संक्रमण, कान में शोर, संतुलन विकार, कान बहना, कम सुनाई देना आदि
नाक
अधिकतर लोगो को इसके बारे में जानना जरुरी है क्योंकि हमारी आधी के बराबर आबादी साइनसीसीस विकार से ग्रसित होते है जो समय के साथ साथ एक गंभीर समस्या बनते जा रहा है।
इसमें आपके नाक में होने वाले हर तरह की परेशानियों का उपचार किया जाता है जैसे नाम में खून आना, नाक में एलर्जी, नाम बंद हो जाना, नाक में ट्यूमर, नासिका संबंधित अवरोध आदि
गला
ईएनटी डॉक्टर गले से संबंधित हर तरह की बिमारी जैसे – गले का कैंसर, थायराइड, आवाज बैठ जाना, खाना निगलने में परेशानी होना, बोलने में परेशानी, टॉन्सिल आदि का उपचार किया जाता है।
इसके अतिरिक्त ईएनटी डॉक्टर जन्मजात असमान्यता जैसे फांक तालु, विचलित सेप्टम, पलकों का पूरी तरह न खुलना, गंध की पहचान न कर पाना आदि कई सारी समस्याओं का उपचार करता है।
अस्पतालों में अलग से ईएनटी विभाग का होना आवश्यक क्यों है?
हर एक अस्पताल में अलग से ईएनटी विभाग होता ही है, ताकि डॉक्टर नाक, कान, गले से संबंधित हर तरह की बीमारी का सही से उपचार कर सके। इस ENT – Ear nose throat में कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है जैसे ओपीडी, चक्कर की जाँच, वाक चिकित्सा आदि
इन सभी चीजों को मरीज के शारीरिक गतिविधियों के पहचान के लिए किया जाता है ताकि उसे बीमारी का अच्छे से उपचार किया जा सके। जानकारी के लिए बता दूँ हर अस्पताल में ईएनटी का एक अलग विभाग होता है जहां अच्छे ईएनटी डॉक्टर या विशेषज्ञ मौजूद होते है। इसके अलावा ईएनटी सर्जन भी होते है जो नवजात बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग हर उम्र के लोगो का इलाज करते है। ये ईएनटी सर्जन उन स्थितियों में इलाज करते है जब मरीज की इंद्रियां ज्यादा प्रभावित होती है।
दोस्तों अब आप अच्छे से ईएनटी के बारे में जान गए होंगे। अब हम ईएनटी डॉक्टर कैसे बने, योग्यता, कोर्स के बारे में विस्तार से जानेगे।
ENT डॉक्टरों कैसे बने ?
ईएनटी डॉक्टर बनने के लिए आपको सबसे पहले 12वी कक्षा PCB (भौतिकी, रसायन, बायोलॉजी) विषय के साथ न्यूनतम 50% के साथ उत्तीर्ण करना होगा। उसके बाद आपको एईएनटी डॉक्टर बनने के लिए MBBS कोर्स करना होगा।
MBBS कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है इस एंट्रेंस एग्जाम को NEET (UG) कहा जाता है। नीट परीक्षा को अच्छे अंको के साथ पास करे ताकि आपको किसी अच्छे कॉलेज में MBBS कोर्स में प्रवेश मिल सके।
MBBS कोर्स को पूरा करने के बाद आपको ईएनटी के लिए स्पेशलाइज्ड कोर्स MS in ENT या MD in ENT को पूरा करना होगा । इसके अलावा स्पेशलाइज्ड ईएनटी के लिए डिप्लोमा कोर्स भी होता है, आप चाहे तो ईएनटी के लिए डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते है। एईएनटी के लिए स्पेशलाइज्ड कोर्स या डिप्लोमा कोर्स पूरा करने के बाद आप एक ईएनटी डॉक्टर या ईएनटी विशेषज्ञ बन सकते है।
ईएनटी (ENT) के कोर्स
ईएनटी डॉक्टर बनने के लिए आपको पहले MBBS कोर्स करना पूरा करना होगा, इसके बाद ईएनटी के लिए स्पेशलाइज्ड कोर्स करना होगा। नीचे हमने कुछ कोर्स के नाम को दर्शाया है।
- MBBS ENT
- डॉक्टर ऑफ़ मेडिसिन (MD) इन ईएनटी
- मास्टर ऑफ़ सर्जरी (MS) इन ईएनटी
- डिप्लोमा इन ईएनटी
- डिप्लोमा इन Otolaryngology
- PG in Otolaryngology
ENT के बाद करियर स्कोप
ईएनटी करने के बाद आपके सामने कई करियर विकल्प खुल जाते है, आप किसी भी प्राइवेट अस्पताल में एक डॉक्टर या विशेषज्ञ, ईएनटी असिस्टेंट, ईएनटी सर्जन, ईएनटी कंसल्टेंट, रिसर्चर आदि के तौर पर नौकरी पा सकते है। सरकारी अस्पतालों में समय समय पर सरकार द्वारा ईएनटी डॉक्टर की भर्ती निकाली जाती है आप उनके लिए भी आवेदन कर सकते है।
आप चाहे तो ईएनटी करने के बाद शुरुआत में किसी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में अनुभव प्राप्त करने के लिए इंटर्नशिप के तौर पर कार्य भी कर सकते है और इसके लिए आपको पैसे भी दिए जाते है। आप एक ईएनटी डॉक्टर के रूप में अनुभव हासिल करने के बाद खुद का एक क्लिनिक भी शुरू कर सकते है और ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।
इसके अलावा आप इस क्षेत्र में अच्छा खासा अनुभव प्राप्त करने के बाद किसी मेडिकल कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के तौर पर शिक्षा भी दे सकते है। दोस्तों एक और बात भारत के अलावा विदेश में भी ईएनटी डॉक्टर की काफी ज्यादा मांग रहती है आप चाहे तो विदेश में जाकर भी अपना अच्छा करियर बना सकते है।
ईएनटी डॉक्टर का वेतन
ENT डॉक्टर को वेतन उनके अनुभव और कार्य के आधार पर तय किया जाता है। यदि आप किसी सरकारी अस्पताल में एक ईएनटी डॉक्टर है तो वहां 40,000 से लेकर 1 लाख तक महिने का वेतन मिल सकता है। इसके ईएनटी डॉक्टर को कई प्रकार के भत्ते भी मिलते है जैसे यात्रा भत्ता, मेडिकल बीमा आदि वही आप सरकारी डॉक्टर के रूप में रिटायर होते है तो आपको पेंशन भी प्रदान किया जाता है।
इसके अलावा यदि आप किसी प्राइवेट अस्पताल में ईएनटी डॉक्टर के तौर पर कार्य करते है तो वहां आपको 50,000 से 80,000 प्रति माह वेतन प्राप्त हो सकता है। यदि आपका एक ईएनटी डॉक्टर के रूप में कार्य करते काफी समय हो गया है और आप काफी ज्यादा एक्सपीरियंस हो तो, आप चाहे तो अपना खुद का क्लिनिक भी शुरू कर सकते है जहाँ आप लाखो रूप महीने के कमा सकते है।
इसे भी पढ़े – OPD क्या होता है
निष्कर्ष
दोस्तों अब आप अच्छे से ENT के बारे में जान गए होंगे। इस लेख में हमने आपको ENT Full Form in Hindi, ईएनटी क्या होता है, ईएनटी डॉक्टर कैसे बने, ईएनटी के कोर्स, ईएनटी के बाद करियर विकल्प, साथ ही साथ ईएनटी डॉक्टर को मिलने वाले वेतन के बारे में भी जाना। मुझे आशा है हमारे इस लेख ENT Kya Hai में उपलब्ध कराई गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यदि आपको हमारे इस लेख की जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करे इसके अलावा आपके मन में किसी तरह का सवाल या सुझाव तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।