Head Constable Kaise Bane : देश के कई सारे युवा है जो पुलिस में भर्ती होने की चाहत रखते है। वैसे तो पुलिस में कई सारे पद होते है। जिसमे से Police Constable का भी पद शामिल है। पुलिस कांस्टेबल के पद को पुलिस सेवा की पहली इकाई भी कहा जाता है जिसका मतलब हिंदी में आरक्षी पद होता है। पुलिस में Head Constable के पद पर तैनात नागरिक को अच्छी सैलरी तो मिलती ही है साथ ही साथ मान सम्मान भी मिलता है। वैसे तो हेड कांस्टेबल बनना ज्यादा कठिन नहीं है लेकिन इसके लिए कुछ बातो का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। यदि आप हेड कांस्टेबल बनने के इच्छुक है तो इस लेख को पूरा पढ़े।
इस लेख में हम आपको Head Constable कौन होता है, हेड कांस्टेबल कैसे बने, हेड कांस्टेबल बनने के लिए योग्यता, आयु सीमा क्या होनी चाहिए। साथ ही हम इसकी चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Head Constable कौन होता है ?
पुलिस में बाकी पदों के समान Head Constable का पद भी जिम्मेदारियों वाला होता है। इसे साधारण बोलचाल में हवलदार कहा जाता है। Head Constable का पद कांस्टेबल के ऊपर का पद होता है, जिसके कारण इनकी जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बड़ जाती है। हेड कांस्टेबल का मुख्य कार्य अपने सहभागी पुलिस कर्मियों की सहायता करना होता है, साथ ही साथ समाज में कानून बनाये रखने में भी अपनी अहम भूमिका निभाता है।
बाकि पुलिस कर्मियों के भांति ही हेड कांस्टेबल को खाखी वर्दी दी जाती है। जैसे की पुलिस में हर पद पर तैनात लोगो के वर्दियो पर कुछ निशान होता है जिससे उनके पद की पहचान होती है। ठीक उसी तरह हेड कांस्टेबल के वर्दी के कंधे पर तीन रिबन लगे होते है। देखा जाए तो हेड कांस्टेबल Sub Inspector को सहायता प्रदान करता है इसके साथ ही रिपोर्ट और रिकॉर्ड को सही से व्यवस्थित रखना भी इसने कार्य होता है।
हेड कांस्टेबल के कार्य
- Head Constable का कार्य समाज में कानून व्यवस्था को बनाये रखने का होता है।
- Head Constable का मुख्य कार्य पुलिस स्टेशन में रिकॉर्ड को सही से व्यवस्थित करने का होता है जैसे किसी केस का पूरा विवरण करके उसका रिपोर्ट तैयार करना आदि।
- इसका कार्य अपने इलाके के बारे में जानकारी रखना होता है। इनको अपने क्षेत्र में घटित घटनाओ के बारे में जानकारी हासिल कर उसका रिपोर्ट तैयार करना होता है।
हेड कांस्टेबल बनने के लिए आयु सीमा (Age Limit)
Head Constable बनने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 23 वर्ष होना चाहिए। वही महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 25 होना चाहिए। इसके अलावा आरक्षण प्राप्त वर्ग को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाती है।
हेड कांस्टेबल बनने के लिए योग्तया (Eligibility)
Head Constable बनने के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय से 12वी कक्षा उत्तीर्ण किया होना अनिवार्य है।
हेड कांस्टेबल बनने के लिए शारीरिक योग्यता
सामान्य वर्ग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग में आने वाले पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 168 सेमी तथा महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 160 सेमी होना चाहिए। वही ST/ST वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 160 सेमी और महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 153cm होना चाहिए।
इसके अलावा सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की छाती 83cm और फुलाकर 87cm होना चाहिए।वही आरक्षित वर्ग वाले पुरुष की छाती 81cm और फुलाकर 85cm होना अनिवार्य है
Head Constable Kaise Bane
पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल बनने के लिए आपको सबसे पहले Constable बनना होगा। उसके बाद धीरे धीरे प्रमोशन के माध्यम से आप हेड कांस्टेबल के पद तक पहुंचेंगे। देखा जाए तो एक कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल बनने में लगभग दस सालो का समय या उससे ज्यादा समय लग जाता है। हालाँकि कुछ राज्यों में Head Constable के लिए सीधी भर्ती भी निकाली जाती है जिसके माध्यम से आप सीधे हेड कांस्टेबल बन सकते है।
हेड कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया
सबसे पहले इसकी सीधी भर्ती में आपको आवेदन करना होगा, आप इस पद के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के बाद आपको इसके चयन प्रक्रिया से गुजरना होता है जो इस प्रकार है –
लिखित परीक्षा
इस पद में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले चरण के अंतर्गत लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है। इस लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते है जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है। इस लिखित परीक्षा में निगिटिव मार्किंग भी होता है। ज्यादातर लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाती है। परीक्षा हो जाने पर अंको के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाती है जिन उम्मीदवारों का नाम सूचि में आता है उसे अगले चरण की परीक्षा में बुलाया जाता है जो शारीरक परीक्षा होती है।
शारीरिक परीक्षा
जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट सूचि में आता है उसे शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाता है। शारीरिक परीक्षा में उम्मीदवारों को 5km की दौड़ 27 मिनट में पूरी करनी होती है। इसके बाद जो उम्मीदवार सफल होते है उनके लम्बाई तथा सीने एक माप लिया जाता है।
प्रमाण पत्र सत्यापन
इन दोनों चरणों में सफल हो जाने के बाद अधिकारियो के द्वारा उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र का सत्यापन किया जाता है सभी प्रमाण पत्र सही पाए जाने पर उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया जाता है।
Medical Test
इस चरण के अंतर्गत अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इसमें उम्मीदवारों के आँख, कान व शरीर के अन्य भागो का जाँच किया जाता। इसमें आपके आँखों का विजन 6/6 होना आवश्यक है। इसके बाद जो भी उम्मीदवार इस मेडिकल जाँच में पास होता है उसे पुलिस प्रशिक्षण कैंप में ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है।
Head Constable का वेतन
Head Constable का वेतन औसतन 1.5 लाख से 8 लाख सालाना होता है जिसमे ग्रेड पे भी शामिल होता है।
दोस्तो अब आप अच्छे से Head Constable Kaise Bane के बारे में जान गए होंगे। इस लेख में हमने Head Constable कौन होता है, Head Constable Kaise Bane, हेड कांस्टेबल बनने के लिए आयु सीमा, योग्यता तथा इसके भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराया है। मुझे आशा है हमारे द्वारा उपलब्ध कराई गयी जानकरी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यदि आपको जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करे। और इस लेख से जुड़े किसी तरह का सवाल या सुझाव हो तो कमेंट में जरूर बताये। हमारा लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद..