आज का हमारा यह लेख Bharat Me Kitne Rajya Hain उस पर आधारित है। दोस्तों भारत काफी बड़ा देश है क्षेत्रफल के हिसाब से देखा जाए तो यह विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है। वही जनसंख्या की बात की जाए तो भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। भारत के प्रत्येक राज्य में लोगो की अपनी अलग संस्कृति, भाषा तथा त्यौहार है जो सभी राज्यों की एक दूसरे से अलग बनाते है। हर राज्य में अपनी भाषा, संस्कृति को अधिक महत्व दिया जाता है।
भारत के जितने भी केंद्र शासित प्रदेश है उनमे केंद्र सरकार का सीधा अधिकार रहता है। वही अन्य राज्य में राज्य सरकार शासन करती है जो जनता के द्वारा चुने जाते है। इस लेख में हम आपको भारत में कुल कितने राज्य है उसके बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ की राज्यों की राजधानी और वहां की ऑफिसियल भाषा के बारे में भी जानेगे। इसलिए आप इस लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़े।

भारत में कुल कितने राज्य है (Bharat Me Kitne Rajya Hai)
वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है। साल 2019 के पहले भारत में राज्यों की संख्या 29 और केंद्र शासित प्रदेश की संख्या 7 थी। लेकिन सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटाने के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया।
इसके अलावा ” दादर और नगर हवेली ” तथा ” दमन और द्वीप ” को सरकार ने जनवरी 2020 में एक कानून पारित करने हुए आपस पर मिला दिया, जिसके बाद दादरा और नगर हवेली तथा दमन और द्वीप एक नया केंद्र शासित प्रदेश बन गया।
भारत के कुल राज्य और उनकी राजधानी, भाषा
हम आपको राज्य – राजधानी – भाषा के पैटर्न में नीचे जानकारी दे रहे है।
- आंध्र प्रदेश – हैदराबाद – तेलुगु
- अरुणाचल प्रदेश – ईटानगर – अंग्रेज़ी
- असम – दिसपुर – असमिया
- बिहार – पटना – हिंदी
- छत्तीसगढ़ – रायपुर – हिंदी
- गोवा – पणजी – कोंकणी
- गुजरात – गांधीनगर – गुजराती
- हरियाणा – चंडीगढ़ – हिंदी
- हिमाचल प्रदेश – शिमला – हिंदी
- झारखंड – रांची – हिंदी
- कर्नाटक – बेंगलुरू – कन्नड़
- केरल – तिरुवनंतपुरम – मलयालम
- मध्य प्रदेश – भोपाल – हिंदी
- महाराष्ट्र – मुंबई – मराठी
- मणिपुर – इंफाल – मणिपुरी
- मेघालय – शिलांग – अंग्रेज़ी
- मिजोरम – आइजोल – मिजो, अंग्रेजी
- नगालैंड – कोहिमा – अंग्रेज़ी
- ओडिशा – भुवनेश्वर – ओडिया
- पंजाब – चंडीगढ़ – पंजाबी
- राजस्थान – जयपुर – हिंदी
- सिक्किम – गंगटोक – अंग्रेज़ी
- तमिलनाडु – चेन्नई – तामिल
- तेलंगाना – हैदराबाद – तेलुगू, उर्दू
- त्रिपुरा – अगरतला – कोकबोरोक (त्रिपुरी)
- उत्तर प्रदेश – लखनऊ – हिंदी
- उत्तराखंड – देहरादून – हिंदी
- पश्चिम बंगाल – कोलकाता – हिंदी, उर्दू, संथाली,बंगाली
ये भारत के कुल राज्य, उनकी राजधानी तथा वहां की भाषा है। अब हम भारत के केंद्र शासित प्रदेश के बारे में भी जान लेते है।
केंद्र शासित प्रदेश क्या होता है? (What is Union Territory)
केंद्र शासित प्रदेश का मतलब उन राज्यों से है जहाँ राज्य सरकार चलाने की अनुमति नहीं होती। इन प्रदेशों को केंद्र सरकार के द्वारा चलाया जाता है। केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव जितने के बाद भी अपनी सरकार चलाने की छूट नहीं होती।
केंद्र शासित प्रदेश में केंद्र सरकार के सभी नियम तथा कानून का पालन करना होता है। केंद्र शासित प्रदेशों को उप राज्यपाल के द्वारा चलाया जाता है। और यह उपराज्यपाल, राष्ट्रपति के द्वारा नियुक्त किये जाते है।
भारत के केंद्र शासित प्रदेश, उनकी राजधानी तथा भाषा
हम आपको राज्य – राजधानी – भाषा के पैटर्न में नीचे जानकारी दे रहे है।
- दिल्ली – नई दिल्ली – हिंदी
- अंडमान व निकोबार द्वीप समूह – पोर्ट ब्लेयर – हिंदी, अंग्रेजी
- लक्ष्यद्वीप – कवरत्ती – अंग्रेजी
- दमन और दीव – दमन – हिंदी, गुजराती, कोंकणी
- चंडीगढ़ – चंडीगढ़ – अंगेजी
- पुडुचेरी – पांडिचेरी – तमिल
- जम्मू एवं कश्मीर – श्रीनगर (गर्मी)/जम्मू (शर्दी) – उर्दू, हिंदी
- लद्दाख – लेह – हिंदी, अंग्रेजी
कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम है जिसका कुल क्षेत्रफल 7096 वर्ग किलोमीटर है।
- जनसंख्या के हिसाब से देखा जाए तो उत्तरप्रदेश राज्य भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है। वही सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य गोवा है।
- केंद्र शासित प्रदेशों में से क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा प्रदेश अंडमान व निकोबार द्वीप समूह है। वही सबसे छोटा क्षेत्रफल वाला केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप है।
- केंद्र शासित प्रदेश में से सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला प्रदेश दिल्ली है। वही सबसे कम जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप है।
अन्य जानकारी
भारत में कुल कितने जिले है?
दोस्तों अब आप अच्छे से जान गए होंगे भारत में कुल कितने राज्य है (Bharat Me Kitne Rajya Hain)? इस लेख में हमने आपको भारत में कितने राज्य है इसके साथ ही उन राज्यों की राजधानी तथा वहां की ऑफिसियल भाषा क्या है उसके बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराया है। मैं आशा करता हूँ हमारे इस लेख की जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। यदि आपको जानकारी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करे