PM Jan Samarth Portal क्या है पूरी जानकारी

 
केंद्र सरकार ने देश की जनता के लिए लोन की सुविधा को आसान बनाते हुए एक पोर्टल को शुरू किया है जिसका नाम Jan Samarth Portal है। इस पोर्टल के माध्यम से आम जनता अब कई सारी योजनाओं के बारे में जानकारी एक ही पोर्टल में हासिल कर पाएंगे। साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से लोग आसानी से लोन से जुड़ी  हर तरह की जरुरी जानकारी भी पा सकेंगे। मुख्य तौर पर इस पोर्टल के जरिये आम जनता शिक्षा, बिज़नेस, एग्रीकल्चर तथा स्वरोजगार लोन को प्राप्त करने हेतु अपनी पात्रता के मापदंड को जांच पाएंगे और लोन के लिए पात्रता रखने वाले व्यक्ति लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर पाएंगे। इस लेख में हम आपको Jan Samarth Portal Kya Hai, इसमें  पंजीयन कैसे करे, पंजीयन करने के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है आदि चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 
 
Jan Samarth Portal Kya Hai

 

जन समर्थ पोर्टल क्या है (Jan Samarth Portal in Hindi) 

जन समर्थ पोर्टल भारत सरकार के द्वारा 2022 में शुरू किया गया एक डिजिटल पोर्टल है। इस पोर्टल में केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही 13 सरकारी योजनाएं नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेगी। देश के नागरिक जो लोन लेने के इच्छुक है वह इस पोर्टल में जाकर आसान सी प्रक्रिया का पालन करके लोन लेने हेतु अपनी पात्रता मापदंड की जांच कर सकता है। 
 
यदि लोन लेने के इच्छुक व्यक्ति पोर्टल पर चेकिंग की प्रक्रिया में पात्र होता है तो वह व्यक्ति इस पोर्टल में मौजूद शिक्षा, एग्रीकल्चर, बिज़नेस तथा Livelihood lone इन चार केटेगरी में से किसी में भी लोन लेने के लिए आवेदन कर सकता है। यहाँ तक की आवेदन करने वाला व्यक्ति, अपने लोन के स्टेटस की जानकारी भी ले सकता है। 
 
सरकार के अलग अलग विभाग के द्वारा संचालित की जा रही भिन्न भिन्न प्रकार के योजना में अगर कोई भी व्यक्ति पात्रता रखता है तो वह व्यक्ति इस पोर्टल के जरिए अपना पंजीकरण करवा सकता है।
 

PM Jan Samarth Portal के लाभ

वैसे तो यह पोर्टल नागरिकों के लिए कई तरह से लाभकारी है। यह पोर्टल लोन प्राप्त करने वाला तथा लोन प्रदान करने वाले को एक ही प्लेटफार्म पर जोड़ता है। इस पोर्टल में विजिट करके देश का कोई भी नागरिक लोन प्राप्त करने हेतु अपनी पात्रता को ऑनलाइन चेक कर सकता है। और लोन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी बिना किसी दिक्कत के हासिल भी कर सकता है। 
 
इस पोर्टल में कई अलग अलग केटेगरी में लोन दिया जाता है। लोन लेने के इच्छुक छात्र, व्यापारी, किसान कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। इस पोर्टल पर 13 क्रेडिट लिंक्ड से संबंधित सरकारी योजनाओं का फायदा लिया जा सकता है। 
 

Jan Samarth Portal के लिए आवश्यक दस्तावेज 

लोन प्राप्त करने के लिए कई सारे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है, इस दस्तावेज में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक स्टेटमेंट जैसे मुख्य दस्तावेज है। इसके अलावा कुछ अन्य बेसिक जानकारी भी है जिसकी जरूरत इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के दौरान होती है। 
 

जन समर्थ पोर्टल में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

यदि आप Jan Samarth Portal में Registration करना चाहते है तो नीचे बताए गए प्रक्रिया का पालन करके आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है। 
  • जन समर्थ पोर्टल में आवेदन करने के लिए पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक ये रहा – jansamarth.in
  • लिंक पर क्लिक करते ही आप इस पोर्टल के होम पेज पर पहुंच जायेंगे। 
  • होम पेज पर पहुंचने के बाद ऊपर में आपको एक Register का बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है 
  • Register पर क्लिक करने के बाद Jan Samarth Portal Registration फॉर्म खुल जायेगा। जिसमे आपको अपनी पात्रता के अनुसार जानकारियाँ भरनी होगी। 
 

जन समर्थ पोर्टल में लॉगिन कैसे करे (Login Process of Jan Samarth Portal)

  • सबसे पहले आपको जन समर्थ पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक हमने ऊपर दिया है। 
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको पोर्टल के होम पेज पर ऊपर में Login का बटन दिखाई देगा उसे क्लिक करना है। 
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस को डालना है। 
  • इसके बाद निचे दिए Captcha Code को डालकर लॉगिन बटन को क्लिक करना है। 
  • ऐसा करने के बाद आपका जन समर्थ पोर्टल में लॉगिन हो जायेगा। 
 

Jan Samarth Portal में लोन लेने हेतु पात्रता कैसे जांचें

सरकार के द्वारा इस पोर्टल में लोन के लिए चार श्रेणियां तैयार की गयी है आप जिस भी केटेगरी में लोन लेना चाहते है उस केटेगरी का चयन कर सकते है और अपनी पात्रता को जांच सकते है। पात्रता की जाँच करने के लिए आपको सबसे पहले जन समर्थ पोर्टल पर जाना होगा और चार लोन की केटेगरी एजुकेशन लोन, एग्रीकल्चरलोन, बिज़नेस लोन और लिवलीहुड लोन में से जिन भी केटेगरी में आप लोन लेना चाहते है उसे चुनना होगा। इसके बाद आपको लोन की पात्रता से संबंधित जानकारी दिखाई लेगी। यदि व्यक्ति लोन लेने के लिए पात्र है तो उसे ऑनलाइन ही मंजूरी मिल जाएगी। 
 

जन समर्थ पोर्टल में लोन स्टेटस कैसे चेक करे (Check Online Loan Application Status in Jan Samarth Portal )

अगर आपने जन समर्थ पोर्टल में लोन लेने के लिए आवेदन किया है तो आप अपने एप्लीकेशन का ऑनलाइन स्टेटस कुछ इस तरह चेक कर सकते है –
  • सबसे पहले jansamarth.in  पर जाना है। 
  • उसके बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल पर लॉगिन करना है। 
  • इसके बाद My Application पर क्लिक करके अपने द्वारा आवेदन किये एप्लीकेशन का Status पता कर सकते है। 
 

जन समर्थ पोर्टल के सहयोगी बैंक 

सरकार के द्वारा जन समर्थ पोर्टल में के जिन बैंक को जोड़ा गया है उनके नाम कुछ इस प्रकार है –
  • ऐक्सिस बैंक 
  • आईडीबीआई बैंक 
  • आईसीआईसीआई बैंक 
  • एचडीएफसी बैंक 
  • भारतीय स्टेट बैंक 
  • केनरा बैंक 
  • बैंक ऑफ बड़ौदा 
  • पंजाब नेशनल बैंक 
  • सिडबी 
  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक 
  • इंडियन बैंक 
  • कोटक महिंद्रा बैंक 
  • इंडियन ओवरसीज़ बैंक 
  • यूको बैंक 
  • पंजाब एंड सिंध बैंक 
  • यूनियन बैंक 
  • बैंक ऑफ इंडिया 
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र 
 

जन समर्थ पोर्टल का उद्देश्य 

देश में ऐसे कई सारे नागरिक है जिसे अपने काम को शुरू करने में पैसो की जरूरत होती है, लेकिन पर्याप्त पैसे न होने के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते। लोगो की इसी परेशानी को देखते हुए सरकार न इन लोगो को लोन उपलब्ध कराने के लिए इस पोर्टल को शुरू किया है। 
 
देखा जाए तो सरकार के इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगो को उनके पात्रता मापदंड के हिसाब से लोन उपलब्ध करना है ताकि वे अपने काम को बिना किसी परेशानी से कर सके। इस पोर्टल के जरिये कोई भी व्यक्ति घर बैठे लोन लेने के लिए आवेदन कर सकता है और सबसे अच्छी बात इसमें पूरा प्रोसेस पेपरलेस होता है। 
 

जन समर्थ पोर्टल के तहत शामिल योजना 

जैसा की हमने आपको बताया इस पोर्टल में सरकार ने कुल 13 योजना को शामिल किया है जिसका संचालन अलग अलग मंत्रालय और विभाग के द्वारा किया जा रहा है। इन 13 योजनाओं के नाम इस प्रकार है –
 
शिक्षा लोन में शामिल योजना
  • सेंट्रल सेक्टर इंटरेस्ट सब्सिडी 
  • पढ़ो प्रदेश 
  • डॉ आंबेडकर सेंट्रल सेक्टर स्कीम 
एग्रीकल्चर लोन की योजना 
  • एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम
  • एग्रीकल्चर मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर 
  • एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड 
बिज़नेस लोन 
  • प्राइम मिनिस्टर एम्प्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम 
  • वीवर मुद्रा स्कीम 
  • प्रधान मंत्री मुद्रा योजना 
  • प्रधान मंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि स्कीम 
  • सेल्फ एम्प्लॉयमेंट स्कीम फॉर रिहैबिलिटेशन ऑफ़ मैन्युअल स्कैवेंजर 
  • स्टैंड अप इंडिया स्कीम 
लाइवलीहुड लोन
  • दीनदयाल अंत्योदय योजना-नेशनल रूरल लिवेलीहुड्स मिशन 
 
इसे भी पढ़े – CM को पत्र कैसे लिखे 

जन समर्थ पोर्टल हेल्पलाइन नंबर (helpline number)

यदि आप जन समर्थ पोर्टल से लोन प्राप्त करना चाहते है या आपने लोन लिया है और आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप नीचे बताये गए ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का निवारण पा सकते है। 
 
ईमेल आईडी – [email protected]
फोन नंबर  –  +91-7969076111
 
दोस्तों आप अच्छे से जन समर्थ पोर्टल के बारे में जान गए होंगे इस लेख में हमने आपको Jan Samarth Portal Kya Hai, इस पोर्टल में कितने श्रेणियों में लोन मिलता है, लोन लेने के लिए पात्रता कैसे चेक करे आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया है। मुझे आशा है हमारे इस लेख की जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। इसी तरह की जानकारी के लिए Hindiim.com पर विजिट करते रहे। 

Leave a Comment