Months Name in Hindi and English (12 महीनों के नाम हिंदी में)

आज के इस लेख में हम आपको महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी (Months Name In Hindi and English) में बताने वाले है। वैसे तो आप वर्तमान समय में इस्तेमाल किये जाने वाले कैलेंडर के हिसाब से महीनों के नाम जानते होंगे, लेकिन पुराने समय में महीनों के नाम कुछ और हुआ करते थे। पुराने समय में भारत में हिन्दू कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है और महीनों के नाम भी उसी के हिसाब से होते थे। 

भले ही आप हिन्दू कैलेंडर के बारे में जानते होंगे लेकिन बच्चो को इसके बारे में जानकारी नहीं होती। इसी बात ध्यान में रखते हुए बच्चो के लिए हमने यह लेख लिखा है। यह लेख उन सभी बच्चो के लिए जो अभी स्कूल में पढ़ाई कर रहे है। इस लेख में आपको हिंदी और अंग्रेजी में  महीनों के नाम बताएंगे। इसके साथ ही किस महीने में कितने दिन होते है, एक साल में कितने सप्ताह, कितने घंटे और कितने सेकंड होते है उसके बारे में भी जानकारी देंगे। इसलिए आप इस लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़े। 

month name in hindi and english

Months Name in Hindi and English

वैसे तो आप जानते है साल में 12 महीने होते है जिनसे से हर एक महीनों में दिनों की संख्या 30 या 31  होती है। एक फरवरी महीना ही ऐसा है जिसमे दिनों को संख्या 28 या 29 होती है। जिस साल फरवरी महीने में 29 दिन होते है उस साल दिनों की संख्या 366 होती है। जिस कारण उस साल को लीप ईयर कहा जाता है। यह Leap Year चार साल में एक बार आता है यानि प्रत्येक चार साल बाद फरवरी महीने में 29 दिन होते है। 

क्र. हिंदी    Englishदिनों की संख्या 
1.जनवरी  January           31
2.फरवरी   February 28/29
3.मार्च        March          31
4.अप्रैल  April            30
5.मई     May            31
6.जून    June              30
7.जुलाई     July            31
8.अगस्त August        31
9.सितम्बर September30
10.अक्टूबर  October 31
11.नवम्बरNovember 30
12.दिसम्बर December31

महीनों के नाम (हिन्दू कैलेंडर के अनुसार )

1.चैत्र (मार्च से अप्रैल तक )
2.बैशाख(अप्रैल से मई तक)
3.ज्येष्ठ (मई से जून तक )
4.आषाढ़ (जून से जुलाई तक )
5.श्रावण(जुलाई से अगस्त तक )
6.भाद्रपद(अगस्त से सितंबर तक )
7.आश्विन (सितम्बर से अक्टूबर तक )
8.कार्तिक (अक्टूबर से नवंबर तक )
9.मार्गशीर्ष(नवंबर से दिसंबर तक )
10.पौष(दिसम्बर से जनवरी तक )
11.माघ (जनवरी से फरवरी तक )
12.फाल्गुन(फरवरी से मार्च तक )

महीनों के नाम संस्कृत में (Sanskrit Name of Month)

निचे महीनों के नाम मार्च से फरवरी तक है।

  • चैत्रः
  • वैशाखः
  • ज्येष्ठः
  • आषाढः
  • श्रावणः
  • भाद्रपदः
  • आश्विनः
  • कार्तिकः
  • मार्गशीर्षः
  • पौषः
  • माघः
  • फाल्गुनः

संस्कृत में दिनों के नाम (Day Name English and Sanskrit)

  • इन्दुवासरः   –  Monday
  • भौमवासरः  –  Tuesday
  • सौम्यवासरः –  Wednesday
  • गुरुवासरः   –   Thursday
  • शुक्रवासरः  –   Friday
  • शनिवासरः  –  Saturday
  • भानुवासरः  –  Sunday

दोस्तों ऊपर हमने आपको महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Months Name In Hindi and English) में बताया। इसके साथ ही आपने हिंदी कैलेंडर के अनुसार महीनों के नाम हिंदी तथा संस्कृत भाषा में, दिनों के नाम संस्कृत भाषा में जाना। यहाँ तक हमारे इस लेख को पढ़कर आपको महीनों तथा दिनों के बारे में पूरी जानकारी हो गयी है। चलिए अब हम किस महीने में कौन से ऋतु आती है उसके बारे में भी जान लेते है। 

ऋतुओं के नाम

  • वसंत ऋतु         (March – April)
  • ग्रीष्म ऋतु         (May – June)
  • वर्षा ऋतु         (July – August)
  • शरद ऋतु        (September – October – mid November)
  • हेंमत ऋतु         (November – December)
  • शीत ऋतु         (January – February)

इसे भी पढ़े –

FAQ

Q. एक साल में कितने महीने होते है ?

Ans. एक साल में 12 महीने होते है। 

Q. Leap Year में दिनों की संख्या कितनी होती है ?

Ans. लीप ईयर में दिनों को संख्या 366 होती है। 

Q. भारत में कितनी ऋतुएँ होती है और उनके नाम क्या है?

Ans. भारत में 6 ऋतुएँ होती है, जिनके नाम वसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, हेमंत ऋतु, शीत ऋतु है। 

Q. हेमंत ऋतु कौन से महीनों में होता है ?

Ans. हेमंत ऋतु नवम्बर से दिसम्बर महीनों में होता है। 

Q. 365 दिन में कितने सप्ताह होते है ?

Ans. 365 दिन में 52 सप्ताह और 1 दिन होते है। 

Q. लीप ईयर में कितने सप्ताह होते है ?

Ans. लीप ईयर 52 सप्ताह और 2 दिन होते है।

Q. एक साल (365 days) में कितने घंटे, मिनट और सेकंड होते है?

Ans. एक साल में 8766  घंटे और 525960 मिनट होते है। वही 31536000 सेकंड होते है। 

Q. लीप ईयर में कितने घंटे और मिनट होते है ?

Ans. लीप ईयर में 8784 घंटे, 527040  मिनट होते है। 

Q. साल का सबसे लंबा दिन कब होता है? 

Ans. साल का सबसे लंबा दिन 21 जून का होता है। 

Q. साल का सबसे छोटा दिन कब होता है?

Ans. साल का सबसे छोटा दिन 21 दिसंबर का होता है। 

निष्कर्ष :

इस लेख में हमने  महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Months Name In Hindi and English) से संबंधित विस्तार से जानकारी प्रदान किया है। यहाँ हमने हिन्दू कैलेंडर के अनुसार महीनों के नाम को अच्छा से बताया है। मैं आशा करता हूँ हमारे द्वारा दी गयी जानकारी  आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर आपको इस लेख की जानकारी अच्छी लगी तो इसे दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे हमारा लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद..

Leave a Comment