IQ Full Form : आईक्यू (IQ) क्या है, आईक्यू (IQ) का फुल फॉर्म क्या होता है, हम अक्सर इस आईक्यू शब्द का प्रयोग करते रहते है। जब हम किसी ऐसे व्यक्ति को देखते है जो बहुत ज्ञानी या बुद्धिमान होता है तो हमारे मन में यही ख्याल आता ही कि सामने वाला व्यक्ति का आईक्यू (IQ) बहुत अच्छा है। ऐसे में आपके मन में कभी न कभी सवाल जरूर आया होगा आखिर आईक्यू क्या होता है? इस लेख के जरिये हम इन्ही सवालों के जवाब देंगे। साथ ही आईक्यू (IQ) फुल फॉर्म और आईक्यू का मापन कैसे करते है उसे भी जानेगे।

आईक्यू (IQ) का फुल फॉर्म क्या है – IQ Full Form
आईक्यू (IQ) का फुल फॉर्म Intelligence Quotient होता है हिंदी में इसे बुद्धिलब्धि कहते है। दरहसल इस शब्द को जर्मन भाषा से लिया गया है, इसका इस्तेमाल मनुष्य की बुद्धि की क्षमता को मापने के लिए किया जाता है।
आईक्यू (IQ) क्या है, What is IQ
आईक्यू अर्थात इंटेलिजेंस क्वॉटेंट किसी भी मनुष्य की बुद्धिमता का परीक्षण है, जिसकी सहायता से मनुष्य के मानसिक क्षमता और बुद्धिमान या समझदारी का आकलन किया जाता है। इसका प्रयोग सर्वप्रथम जर्मन मनोचिकित्सक विलियम स्टर्न के द्वारा 1912 में किया गया था। आईक्यू के आधार पर ही किसी व्यक्ति के द्वारा समस्या को हल करने और किसी चीज के प्रति मन में क्या विचार आता है उसका आकलन किया जाता है। आसान शब्दो में कहे तो आईक्यू (IQ) टेस्ट के द्वारा मनुष्य के सोचने की क्षमता, समस्या को हल करने की क्षमता और नए आईडिया को सोचने की क्षमता का परीक्षण किया जाता है।
आईक्यू टेस्ट के द्वारा मानव मस्तिष्क की रचनात्मकता का परीक्षण किया जाता है। जिस व्यक्ति का आईक्यू ज्यादा होता है उस व्यक्ति में किसी समस्या को हल करने की क्षमता भी ज्यादा होती है। वही इसके विपरीत जिसका आईक्यू कम होता वे किसी समस्या को हल करने में अधिक समय लगाता है।
आपके जानकारी के लिए बता दूँ दुनिया के महान वैज्ञानिक आइस्टीन और खगोलशास्त्री डॉ. स्टीफन हॉन्किंग्स का आईक्यू लेवल 160 था।
आईक्यू (IQ) कैसे मापते है?
किसी भी व्यक्ति के आईक्यू को मापने के लिए उसके मानसिक आयु और वास्तविक आयु (Chronological Or Biological Age) का प्रयोग किया जाता है। आईक्यू (IQ) की गणना करने का सूत्र इस प्रकार है –
Intelligent Quotient = Mental Age (मानसिक उम्र) ÷ Physical Age (वास्तविक या शारीरिक उम्र ) × 100
आईक्यू (IQ) की गणना करने के लिए मनुष्य के Mental age से Physical age को भाग देकर 100 से गुना कर दिया जाता है।
उदाहरण के तौर पर, मानलो आपका वास्तविक आयु (physical age) 40 और मानसिक आयु (mental age) 25 है तो आपका आईक्यू 160 होगा।
आईक्यू (IQ) = 40 ÷ 25 × 100 = 160
इसी तरह से व्यक्ति के आईक्यू (IQ) क्षमता को मापा जाता है। हालाँकि आईक्यू (IQ) मापने के लिए कई सारे विधियों का उपयोग किया जाता है।
आईक्यू (IQ) स्कोर क्या दर्शाता है?
आईक्यू (IQ) के जरिये मनुष्य के बुद्धिमता का परीक्षण किया जाता है। परीक्षण के बाद जो स्कोर निकलता है उसे अलग अलग श्रेणी में दर्शाया जाता है।
- 145–160 – अधिक बुद्धिमान या हाइली एडवांस
- 130–144 – अत्यधिक बुद्धिमान या एडवांस
- 120–129 – सुपीरियर
- 110–119 – उच्च औसत
- 90–109 – औसत
- 80–89 –निम्न औसत
- 70–79 – सीमांकित अल्प बुद्धि
- Below 70 – अल्प बुद्धि या मंद बुद्धि
आईक्यू (IQ) किस तरिके से बढ़ा सकते है
अगर आपका आईक्यू (IQ) कम है तो आप कई सारे तरीको का प्रयोग करके उसमे सुधार कर सकते है। आप ज्यादा से ज्यादा मेमोरी गेम खेलकर, पजल को सुझाकर, भाषाओ की सीखकर, निरंतर पढ़ाई करके, मैडिटेशन के द्वारा आप आईक्यू में सुधार कर सकते है।
इसे भी पढ़े –
निष्कर्ष –
इस लेख में हमने आईक्यू (IQ) फुल फॉर्म, आईक्यू (IQ) क्या होता है, आईक्यू (IQ) कैसे मापते है के बारे में विस्तार से जानकारी दिया है साथ ही आईक्यू (IQ) में सुधार कैसे करे उसके बारे में जानकारी प्रदान किया है। मैं आशा करता हूँ हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप IQ के बारे में समझ गए होंगे। अगर आपके मन में इसको लेकर सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट में लिखकर बता सकते है।