मध्यप्रदेश की सरकार ने समाज में महिलाओ की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें समाज में सशक्त बनाने के लिए लाडली बहना योजना 2023 को शुरू करने की घोषणा की है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा की जिस प्रकार लाडली लक्ष्मी योजना का संचालन किया जाता है हूबहू एमपी लाडली बहना योजना का भी संचालन किया जायेगा। MP Ladli Behna Yojna 2023 के द्वारा मध्यप्रदेश की सरकार राज्य के निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाओ को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने की बात कही है। इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य की बहनो को हर वर्ष 12,000 रूपए की राशि प्रदान करेगी ताकि वे अपने जीवन में आगे बढ़ सके। सरकार इस योजना के माध्यम से अगले पांच साल तक 60 हजार करोड़ रूपए तक राशि खर्च करने का प्रावधान रखा है। ऐसे में यदि आप मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना 2023 से जुड़ी पूरी जानकारी चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

MP Ladli Behna Yojana 2023
योजना का नाम | Ladli Behna Yojana (लाडली बहना योजना) |
शुरू किया गया | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
लाभार्थी | राज्य के निम्न, मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना |
सहायक राशि | 1000 प्रतिमाह |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन (25 मार्च के प्रारम्भ ) |
अधिकारिक वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
एमपी लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य
मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के निम्न वर्गीय और गरीब परिवार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, साथ ही महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके आत्मनिर्भर बनाना भी है। इस योजना के तहत राज्य की बहनों को हर महीने 1000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि महिलाओं को उनके जरूरी खर्चे में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करेगी। इस योजना के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करके महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा ताकि महिलाएं समाज में अपनी अलग पहचान बना सके और अपने सपनों को पूरा कर सकें।
मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के लाभ और विशेषताएं
- इस योजना के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार राज्य की मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके।
- इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार आने वाले 5 सालों में ₹60000 की राशि बहनों के बीच आवंटित करने का निर्णय लिया है।
- Ladli Behna Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी।
- लाडली बहना योजना का संचालन बिलकुल लाडली लक्ष्मी योजना के समान ही किया जाएगा।
- राज्य के निम्न वर्ग के सभी बहने एवं महिलाएं इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की बहने भी इस योजना का लाभ हासिल कर पाएंगे।
- Ladli Behna Yojana के तहत जारी की गयी राशि हर महीने बहनो तथा महिलाओ के बैंक खाते में जमा करा दिए जायेंगे।
- महिलाओ की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए यह योजना काफी ज्यादा लाभकारी साबित होगा।
- लाडली बहना योजना के द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
- इस योजना का लाभ 60 वर्ष के अधिक उम्र के महिलाएं भी उठा पाएंगे।
लाडली बहना योजना की पात्रता
- यह योजना सिर्फ और सिर्फ मध्यप्रदेश की बहनों के लिए शुरू की गई है।
- Ladli Behna Yojana का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास 5 एकड़ से कम जमीन और आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल निम्न वर्ग और गरीब महिलाएं ही ले पाएंगे।
- निम्न मध्यम वर्ग की बहने किसी भी जाति की हो इस योजना के लिए वे पात्र होंगे।
- ST, SC, OBC व सामान्य वर्ग के सभी गरीब बहने इस योजना का लाभ ले पाएंगे।
लाड़ली बहना योजना के लिए दस्तावेज (Ladli Behna Yojana Documents)
- समग्र आईडी
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक खाते की जानकारी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
लाड़ली बहना योजना में आवेदन कैसे करे
अगर आप मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी और आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। मध्यप्रदेश सरकार इस योजना के तहत आवेदन लेने के लिए जगह जगह शिविर का आयोजन करेगी। इन शिविर के माध्यम से महिलाएं आसानी से योजना में आवेदन कर पाएंगे। शिविर में अधिकारियों के द्वारा महिलाओ के फॉर्म भरे जायेंगे। अंतिम सूची 1 मई को जारी होगी जिसके बाद 15 मई तक आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। लाड़ली बहना योजना के तहत आपत्तियों का निवारण 30 मई तक किया जाएगा। फिर लाभार्थी की अंतिम सूची 31 मई को जारी होगी। जिसके बाद जून 2023 से आपके बैंक खाते में 1000 रूपए हर महीने आने शुरू हो जायेंगे। सबसे अच्छी बात हर महीने के 10 तारीख को सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओ के बैंक खाते में 1000 रूपए भेज दिए जाएंगे। तो इस प्रकार आप Ladli Behana Yojana 2023 में आवेदन कर सरकार द्वारा प्रदान की गयी राशि बैंक खाते में पा सकेंगे।
लाड़ली बहना योजना की आवेदन फीस
लाड़ली बहना योजना में आवेदन प्रक्रिया बिलकुल निःशुल्क है अर्थात लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने के लिए आपको कोई भी फीस नहीं देनी होगी। अगर कोई अधिकारी इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके फीस की मांग करता है तो आप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 में सम्पर्क करके शिकायत कर सकते है।
मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना का लाभ कब से मिलेगा
मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना का लाभ 10 जून से मिलना शुरू हो जायेगा यानी जिन लोगो ने इस योजना में आवेदन किया है उनके बैंक खाते में 10 जून को पैसे प्राप्त हो जायेंगे और ये पैसे आने वाले 5 साल तक हर महीने प्रदान किए जाएंगे।
FAQ
Q. लाड़ली बहना योजना के द्वारा कितना पैसा दिया जाएगा ?
Ans. लाड़ली बहना योजना के द्वारा हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे।
Q. लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है ?
Ans. लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनको सशक्त बनाना है।
Q. लाडली बहना योजना में क्या क्या दस्तावेज लगते है ?
Ans. लाडली बहना योजना में आवेदन करने के लिए, आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक , मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र आईडी, राशन कार्ड दस्तावेज लगेंगे।
अन्य जानकारी
MP युवा इंटर्नशिप योजना क्या है