नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करे (check attendance in nrega) : मनरेगा केंद्र सरकार के द्वारा शुरू किया गया एक अच्छी पहल है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूरों को काफी फायदा होता है। आप अच्छे से जानते है मनरेगा योजना के तहत जितने दिन की हाजिरी चढ़ती है, उतने दिन की हाजिरी के हिसाब से मजदूरी मिलती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मजदूर ने जितना दिन काम किया होता है उसके हिसाब से कम हाजिरी लगी होती है, जिसके कारण मजदूर को मजदूरी कम मिलती है. इन्ही सब स्थिति से निपटने के लिए मजदूर को अपनी हाजिरी की जाँच करते रहना चाहिए। आपको बता दूँ आप नरेगा की हाजिरी कंप्यूटर या मोबाइल में आसानी से देख सकते है वो भी घर बैठे।
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मनरेगा से संबंधित सभी भुगतान अच्छे से हो और इसे पारदर्शी बनाने हेतु एक पोर्टल मुहैया करवाया है। इस पोर्टल के माध्यम से मजदूर नरेगा योजना से जुड़े जानकारी और हाजिरी को देख सकते है। इस पोस्ट में हम Online Nrega Hajri Kaise Check Kare उसके बारे में एक एक करके जानकारी देंगे इसलिए आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

नरेगा में हाजिरी ऑनलाइन कैसे चेक करे
- सबसे पहले आपको मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर को ओपन करना होगा।
- इसके बाद Gram Panchayat वाले बॉक्स में आपको Generate Report का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने राज्य की सूची खुल जाएगी, आप जिस भी राज्य में रहते है उसे चुने।
- इसके बाद एक छोटा सा फॉर्म खुलेगा जिसमे Financial Year (साल), District(जिला), Block (ब्लॉक), Panchayat(पंचायत) को भरकर निचे दिए गए Proceeed विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद अगले पेज में आपको R1. Job Card/Registration वाले बॉक्स में Job card/Employment Register वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके पश्चात आपके सामने ग्राम पंचायत में जितने भी जॉब कार्ड धारक है उनके नाम की सूची खुल जाएगी।
- अब आपको इस सूची में अपना नाम ढूढ़ना होगा, नाम मिल जाने के बाद नाम के आगे दिए हुए जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक कर देना होगा।
- अब आपके सामने जॉब कार्ड धारक से संबंधित जानकारी दिखाई देगी, यहाँ आप Requested Period of Employment वाले बॉक्स में तारीख के अनुसार कितने दिन की हाजिरी दर्ज है देख सकते है।
- आप Period and Work on Which Employment Offered वाले बॉक्स में काम के अनुसार अपनी हाजिरी को देख सकते है। अर्थात आप किस काम में कितने दिन उपस्थित थे उसे चेक कर सकते है।
सारांश – मनरेगा नरेगा में हाजिरी चेक करने के लिए आपको सबसे पहले nrega.nic.in को ओपन करना है, उसके बाद नीचे Gram Panchayat वाले बॉक्स में Generate Report के विकल्प को चुनना है, इसके बाद राज्य की सूची खुल जाएगी आप जिस भी राज्य में रहते हैं उस राज्य को चुनना है. फिर वित्तीय वर्ष को सेलेक्ट करके अपने जिला, ब्लाक, ग्राम पंचायत का नाम को चुनकर निचे Proceed बटन पर क्लिक कर देना है। फिर R1 वाले बॉक्स में job card/Employment registration पर क्लिक करना है। इसके बाद पंचायत की सूची में अपना जॉब कार्ड संख्या या नाम ढूंढ कर आप अपनी हाजिरी देख सकते है।
FAQ
Q. मनरेगा की अधिकारी वेबसाइट कौन सी है ?
Ans. मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in है जहा आप मनरेगा से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Q. मनरेगा में कितनी हाजिरी के बाद पैसा मिलता है?
Ans. मनरेगा में 10 हाजिरी हो जाने के बाद बैंक खाते में पैसे आना शुरू हो जाता है।
Q. नरेगा में हाजिरी कैसे देखे?
Ans. सबसे पहले नरेगा के आधिकारिक वेबसाइट पर nrega.nic.in पर जाए और ऊपर बताए गए तरीके को फॉलो करके आप अपनी हाजिरी देख सकते है।
इस पोस्ट में हमने nrega me hajri kaise check kare उससे संबंधित पूरी जानकारी दी है, अब आप आसानी से अपनी हाजिरी घर बैठे कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर पाएंगे। मैं आशा करता हूँ हमारे द्वारा इस पोस्ट में उपलब्ध कराई गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। नरेगा में हाजिरी चेक करना सबके लिए जरूरी होता है इसलिए आप इस लेख को शेयर जरूर करे और किसी तरह का सवाल या सुझाव हो तो कमेंट में लिखकर जरूर बताए। धन्यवाद !